फिलिप्पायवासियों के लिए पौलुस का पत्र।(Philippians) पहला अध्याय। १ यीशु मसीह के सेवक पौलुस और तिमोथेयस, मसीहा यीशु में सभी सन्तों को, जो फिलिप्पाय में हैं, सभा-निरीक्षकों और डीकनों सहित: २ तुम्हें ईश्वर हमारे पिताश्री द्वारा, और प्रभु यीशु मसीह द्वारा, कृपा और शान्ति मिले। ३ मैं अपने ईश्वर का तुम्हारे प्रत्येक स्मरण पर धन्यवाद करता हूँ, ४ अपनी प्रत्येक प्रार्थना में सदैव तुम सभी के लिए हर्षितता से अनुरोध करता हुआ, ५ तुम्हारे शुभ-समाचार में साहचर्य हेतु, उस प्रथम दिवस से लेकर इस वर्तमान तक भी; ६ इसी बात में विश्वस्त होता हुआ, कि जिन्होंने तुम में एक अच्छा कार्य आरम्भ कर दिया है, वही उसे यीशु मसीह के दिवस तक पूर्ण भी कर देंगे: ७ जैसा कि मेरे लिए सुयोग्य है तुम सभी के लिए यह सोचना, क्योंकि तुम मेरे मन में हो; यह देखते हुए कि दोनो मेरे बन्धनों में, और शुभ-समाचार की रक्षा और पुष्टि में, तुम सभी मेरी कृपा के साझेदार हो। ८ चूँकि ईश्वर मेरे साक्षी हैं, कि मैं कितनी बहुतायतता से यीशु मसीह की प्रगाढ़ करुणाओं में तुम्हारी लालसा करता रहता हूँ। ९ और मैं यह प्रार्थना करता हूँ, कि तुम्हारा प्रेम...
Posts
Showing posts from October, 2023