द्वितीय-विधान। पुराना अनुबंध। (Deutoronomy) (एक सुझाव: इस पुस्तक का सम्पादन इस वर्तमान में कार्यशील है। कृपया इस पुस्तक को सावधानी से पढ़ें।) पहला अध्याय। १ यह हैं वह शब्द जिन्हें मूसा ने समस्त इस्राएल से जँगली-क्षेत्र में यर्दन के इस पार बोले थे, लाल-समुद्र के विपरीत उस मैदान में, परान, और तोफल, और लाबान, और हसेरोत, और दिज़हब के बीच। २ (होरेब से लेकर, सेईर पहाड़ के पथ से होकर कादेशबर्नेय तक ग्यारह दिन की यात्रा है।) ३ और चालीसवें वर्ष में, ग्यारहवें महीने में, महीने के पहले दिन में, यह होने को आया, कि मूसा इस्राएल की सन्तानों से, उस सभी के अनुसार बोला, जो प्रभु ने उनके प्रति उसे आदेश में प्रदान कर दिया था; ४ उसके पश्चात जब उसने हेश्बोन में बसने वाले एमोरवासियों के राजा सिहोन का, और एद्रेई में अष्ट्रोथ में बसने वाले बशान के राजा ओग का, वध कर दिया था: ५ यर्दन के इस पार, मोआब की भूमी में, मूसा इस नियम की घोषणा करने लगा, कहता हुआ, ६ प्रभु हमारे ईश्वर हमसे होरेब में बोले, कहते हुए, तुम इस पहाड़ में बहुत समय बस लिए हो: ७ तुम मुड़ जाओ, और अपनी यात्रा ले लो, और एमोरवासियों के...
Posts
Showing posts from March, 2025