तिमोथी को पौलुस का द्वितीय पत्र।(Second Timothy) पहला अध्याय। १ पौलुस, ईश्वर की इच्छा द्वारा एक यीशु मसीह का अपौस्ल, उस जीवन की प्रतिज्ञानुसार जो मसीहा यीशु में है, २ मेरे अतिप्रीय पुत्र तिमोथी को: पिताश्री ईश्वर द्वारा और हमारे प्रभु मसीहा यीशु द्वारा, कृपा, दया, और शान्ति हो। ३ मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूँ, जिनकी सेवा मैं एक शुद्ध अन्तरात्मा लिए अपने पूर्वजों से करता चला आया हूँ, कि मैं बिना रुके तुम्हारा स्मरण अपनी प्रार्थनाओं में रात-दिन करता रहता हूँ: ४ तुम्हें देखने की बहुत अभिलाषा करता हुआ, तुम्हारे आँसुओं को स्मरण में रखता हुआ, कि मैं हर्ष से भर जाऊँ; ५ जब मैं तुम में उस निष्कपट विश्वास को स्मरण में लाता हूँ, जो पहले तुम्हारी नानी लोएस में, और तुम्हारी माँ यूनिस में था; और मैं विश्वस्त हूँ कि जो तुम में भी है। ६ इसी कारण मैं तुम्हें यह स्मरण दिला रहा हूँ कि तुम उस ईश्वर की प्रतिभा को प्रज्ज्वलित कर दो जो तुम में विद्यमान है मेरे हाथों के रखे जाने द्वारा। ७ चूँकि ईश्वर ने हमें भय का प्राण प्रदान नहीं किया है; बल्कि शक्ती का, और प्रेम का, और एक संयमित मन का। ८ ...
Posts
Showing posts from December, 2023