रोम-गणो के लिए: नया अनुबन्ध। (Romans) पहला अध्याय। १ पौलुस, यीशु मसीह का एक सेवक, अपौस्ल बनने के लिए बुलाया हुआ, ईश्वर के शुभ-समाचार प्रति पृथक कर दिया हुआ, २ जिसका वचन उन्होंने भूतपूर्व काल में अपने पैग़म्बरों द्वारा पवित्र शास्त्रों में दे दिया था, ३ उनके पुत्र यीशु मसीह हमारे प्रभु के सम्बन्ध में, जो दाऊद के बीज में से शारीरिकतानुसार बनाए गए थे; ४ और जो शक्ती के साथ ईश्वर के पुत्र घोषित कर दिए गए थे, पवित्रता के प्राणानुसार, मृतकों में से पुनरुत्थान द्वारा,: ५ जिन्हीं के द्वारा हमने कृपा और अपौस्लत्व ग्रहण कर लिए हैं, सभी राष्ट्रों के बीच, उनके नाम के लिए, इस विश्वास के आज्ञापालन हेतु: ६ जिनके बीच तुम भी यीशु मसीह के बुलाए हुए हो: ७ रोम में उन सभी ईश्वर के अतिप्रीयों, सन्त बनने हेतु बुला दिए गयों को: ईश्वर हमारे पिताश्री, और प्रभु यीशु मसीह द्वारा तुम्हारे प्रति कृपा और शान्ति हो। ८ सर्वप्रथम, मैं अपने ईश्वर को यीशु मसीह के माध्यम से तुम सभी के लिए धन्यवाद देता हूँ, कि तुम्हारे विश्वास की चर्चा इस समस्त संसार के सर्वत्र में की जाती है। ९ क्योंकि ईश्वर मेरे सा...
Posts
Showing posts from February, 2023