Posts

Showing posts from October, 2025
राजाओं की दूसरी पुस्तक। (Second Kings) ( एक सुझाव : इस पुस्तक का सम्पादन इस वर्तमान में कार्यशील है। कृपया इस पुस्तक को सावधानी से पढ़ें। ) पहला अध्याय। १ तब मोआब ने अहाब की मृत्यु के पश्चात इस्राएल के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। २ और अहज़िया अपने ऊपरी कक्ष की एक जाली में से नीचे गिर पड़ा जो कि समैरिया में था , और घायल हो गया : और उसने दूत भेजे , और उनसे कहा , भई जाकर एक्रोन के ईश्वर बअलज़बब से पूछ - ताछ कर लो कि भला मेरा इस रोग से निवारण होगा क्या ? ३ परन्तु प्रभु के दूत ने एलिया उस तिश्बी से कहा , उठ जाओ भई , समैरिया के राजा के दूतों से मिलने ऊपर चले जाओ , और उनसे कहो , क्या ये इसलिए नहीं है क्योंकि इस्राएल में कोई ईश्वर नहीं है , कि तुम एक्रोन के ईश्वर बअलज़बब से पूछ - ताछ करने चल दिए हो ? ४ अब इसलिए प्रभु इस प्रकार कहते हैं , तू उस बिस्तर से नीचे नहीं उतरेगा जिस पर तू ऊपर चढ़ चुका है , बल्कि तू तो अवश्य ही मर जाएगा। और एलिया ने प्रस्...