Posts

Showing posts from September, 2023
इफिसुसवासियों के लिए पौलुस का पत्र।(Ephesians) पहला अध्याय।  १ पौलुस, ईश्वर की इच्छानुसार यीशु मसीह का एक अपौस्ल, उन सन्तों को जो इफिसुस में हैं, और मसीहा यीशु में विश्वसनीयों को: २ तुम्हें ईश्वर हमारे पिताश्री से, और प्रभु यीशु मसीह से कृपा और शान्ति मिले। ३ धन्य हों वो ईश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिताश्री, जिन्होंने हमें स्वर्गिक स्थानो में समस्त आध्यात्मिक आशीर्वादों के साथ मसीहा में आशीषित कर दिया है: ४ उसी के अनुसार जिस प्रकार उन्होंने हमें संसार की नीव-स्थापना से पूर्व उन्हीं में ही चुन लिया है, कि हम उनके समक्ष प्रेम-भाव में पवित्र और निर्दोष हों: ५ हमारा यीशु मसीह के द्वारा अपने प्रति दत्तक-संतान पर्यत बनने का पूर्वनिश्च्य कर देने पर, उन्हीं की ही इच्छा की अच्छी प्रसन्नतानुसार,  ६ उनकी कृपा की महिमा की प्रशन्सा हेतु, जिस में उन्होंने हमें अतिप्रीयों में स्वीकारित बना दिया है। ७ जिन में हमारे पास उनके रक्त के माध्यम से मुक्तिभुक्तान है, पापों की क्षमा ही, उन्हीं की कृपा के आधिक्यानुसार; ८ जिस में वो हमारे प्रति सर्व विद्या और विवेक में प्रचूर हुए हैं; ९ हमें अपनी ...