Posts

Showing posts from June, 2023
कुरिन्‍थुसवासियों के लिए पौलुस का द्वितीय पत्र।(Second Corinthians) पहला अध्याय। १ पौलुस, ईश्वर की इच्छा द्वारा यीशु मसीह का एक अपौस्ल, और तिमोथी हमारा भाई, ईश्वर के कलिसिए को जो कुरिन्‍थुस में है, सभी सन्तों के संग जो समस्त अकाया में हैं:  २ तुम्हें ईश्वर हमारे पिताश्री द्वारा, और प्रभु यीशु मसीह द्वारा कृपा और शान्ति मिले। ३ धन्य हों ईश्वर, हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिताश्री ही, दयालुताओं के पिताश्री, और सर्व-सान्त्वना के ईश्वर;  ४ जो हमें हमारी समस्त आपत्तियों में सान्त्वनित करते हैं, ताकि हम उन्हें सान्त्वनित करने में सक्षम हों जो किसी भी प्रकार के कष्ट में हों, उसी सान्त्वना द्वारा जिस से हम भी स्वयं ईश्वर से सान्त्वनित हैं।  ५ क्योंकि जिस प्रकार मसीहा के कष्ट हम में प्रचूर हैं, उसी प्रकार हमारी सांत्वना भी मसीहा द्वारा प्रचूर है। ६ तो चाहे हम पीड़ित हों, यह तुम्हारी ही सान्त्वना और बचाव हेतु है, जो उन्हीं कष्टों को सहने के लिए प्रभावोत्पादक है जिन्हें हम भी झेलते हैं: या चाहे हम सान्त्वनित हों, यह तुम्हारी ही सान्त्वना और बचाव हेतु है। ७ और तुम्हारे प्रति हमारी आशा अ...