उत्पत्ति: पुराना अनुबंध।(Genesis)


(एक सुझाव: इस पुस्तक का सम्पादन इस वर्तमान में कार्यशील है। कृपया इस पुस्तक को सावधानी से पढ़ें।)



पहला अध्याय। 


प्रारम्भ में ईश्वर ने स्वर्ग और पृथ्वी का सृजन किया।

और पृथ्वी निराकार, और रिक्त थी; और गहराई के चेहरे पर अन्धकार था। और ईश्वर का भावात्मा पानियों के चहरे पर चल-फिर रहा था।

और ईश्वर ने कहा, उजाला हो जाए: और उजाला हो गया।

और ईश्वर ने उस उजाले को देखा, कि वह अच्छा था: और ईश्वर ने उजाले को अन्धकार से विभाजित कर दिया।

और ईश्वर ने उजाले को दिन पुकारा, और अन्धकार को उन्होंने रात पुकारा: और वह सन्ध्या और वह सुबह पहला दिन थे।

और ईश्वर ने कहा, पानियों के बीच में एक विस्तार हो जाए, और वह पानियों को पानियों से विभाजित कर दे।

और ईश्वर ने एक विस्तार बनाया, और उन पानियों को जो विस्तार के नीचे थे, उन्होंने उन पानियों से विभाजित कर दिया, जो उस विस्तार के ऊपर थे: और ऐसा ही हो गया।

और ईश्वर ने इस विस्तार को स्वर्ग पुकारा: और वह सन्ध्या और वह सुबह दूसरा दिन थे।

और ईश्वर ने कहा, स्वर्ग तले उन पानियों को एक साथ एक स्थान में एकत्रित हो जाने दो, और सूखी भूमि दिखाई दे: और ऐसा ही हो गया।

१० और ईश्वर ने सूखी भूमि को पृथ्वी पुकारा; और उन्होंने एक साथ एकत्रित हुए पानियों को समुद्रों पुकारा: और ईश्वर ने देखा कि यह अच्छा था।

११ और ईश्वर ने कहा, कि पृथ्वी, घास, बीज उपजाने वाली वनस्पति, और फलदाई पेड़, जो अपने प्रकार का फल उपजाए, जिसका बीज उसके अपने अन्दर है, पृथ्वी पर उत्पन्न करे: और ऐसा ही हो गया।

१२ और पृथ्वी ने घास, और अपने प्रकार के बीज उपजाने वाली वनस्पति, और फल उपजाने वाला पेड़ अपने प्रकार का, जिसका बीज उसके अपने अन्दर था, उत्पन्न किए: और ईश्वर ने देखा कि यह अच्छा था।

१३ और वह सन्ध्या और वह सुबह तीसरा दिन थे।

१४ और ईश्वर ने कहा, स्वर्ग के विस्तार में उजाले हों, दिन को रात से विभाजित कर देने के लिए; और उन्हें संकेतों के लिए, और ऋतुओं के लिए, और दिनों, और वर्षों के लिए रहने दें:

१५ और उन्हें स्वर्ग के विस्तार में उजालों के लिए रहने दें, पृथ्वी पर उजाला देने हेतु: और ऐसा ही हो गया।

१६ और ईश्वर ने दो विशाल उजाले बनाए: बड़ा उजाला दिन पर शासन करने के लिए, और छोटा उजाला रात पर शासन करने के लिए: उन्होंने सितारे भी बनाए।

१७ और ईश्वर ने उन्हें स्वर्ग के विस्तार में स्थित कर दिया, पृथ्वी पर उजाला देने हेतु:

१८ और दिन पर और रात पर शासन करने हेतु, और उजाले को अन्धकार से विभाजित कर देने हेतु: और ईश्वर ने देखा कि यह अच्छा था।

१९ और वह सन्ध्या और वह सुबह चौथा दिन थे।

२० और ईश्वर ने कहा, पानी बहुतायत से चलने-फिरने वाला जीव उत्पन्न करें जिस में जीवन है, और पक्षी जो पृथ्वी के ऊपर स्वर्ग के खुले विस्तार में उड़ सकें।

२१ और ईश्वर ने विशाल व्हेल-मछलियाँ सृजनाईं, और प्रत्येक जीवित जीव जो चलता-फिरता है, जिन्हें पानियों ने बहुतायतता से उत्पन्न किए अपने प्रकार के, और प्रत्येक पंख सहित पक्षी अपने प्रकार का: और ईश्वर ने देखा कि यह अच्छा था।

२२ और ईश्वर ने उन्हें आशीष दिया कहते हुए, फलदाई बनो, और गुणा हो, और समुद्रों में पानियों को भर दो, और पृथ्वी पर पक्षी गुणा होने दो।

२३ और वह सन्ध्या और वह सुबह पाँचवाँ दिन थे।

२४ और ईश्वर ने कहा, पृथ्वी अपने प्रकार का जीवित जीव, मवेशी, और रेंगता जंतु, और अपने प्रकार का पृथ्वी का जानवर, उत्पन्न करे: और ऐसा ही हो गया।

२५ और ईश्वर ने पृथ्वी का जानवर अपने प्रकार का, और मवेशी अपने प्रकार के, और प्रत्येक जंतु जो रेंगता है धरती पर अपने प्रकार का, बना दिए, और ईश्वर ने देखा कि यह अच्छा था।

२६ और ईश्वर ने कहा, हम मनुष्य को अपने प्रतिरूप में, अपनी ही समानतानुसार बनाते हैं: और उन्हें समुद्र की मछलियों पर, और पवन के पक्षी पर, और मवेशी पर, और सम्पूर्ण पृथ्वी पर, और प्रत्येक रेंगते जंतु पर जो रेंगता है धरती पर, अधिराज्य रखने देते हैं।

२७ तो ईश्वर ने मनुष्य को अपने ही प्रतिरूप में सृजनाया, ईश्वर के प्रतिरूप में उन्होंने उसे सृजना दिया; नर और नारी उन्होंने उन्हें बना दिया। 

२८ और ईश्वर ने उन्हें आशीष दिया, और ईश्वर ने उन्हें कहा: फलदाई बनो, और गुणा हो, और भरपाई कर दो पृथ्वी की, और इसे आधीन कर लो, और अधिराज्य रखो समुद्र की मछली पर, और पवन के पक्षी पर, और प्रत्येक जीवित जंतु पर जो पृथ्वी पर चलता-फिरता है।

२९ और ईश्वर ने कहा, देखो, मैंने तुम्हें समस्त बीज-धारी वनस्पति जो समस्त पृथ्वी के चेहरे पर है, और प्रत्येक पेड़ जिस के अन्दर पेड़ उपजाने वाले बीज का फल है, दे दिए हैं: तुम्हारे लिए यह भोजन के लिए होगा। 

३० और प्रत्येक पृथ्वी के जानवर को, और प्रत्येक पवन के पक्षी को, और प्रत्येक धरती पर रेंगते हुए जंतु को, जिन में जीवन है, मैंने समस्त हरी वनस्पति भोजन के लिए दे दी है: और ऐसा ही हो गया।

३१ और ईश्वर ने वह सब कुछ देखा जो उन्होंने बनाया था: और देखो, वह तो बहुत ही अच्छा था। और वह सन्ध्या और वह सुबह छठा दिन थे।







दूसरा अध्याय। 


इस प्रकार स्वर्गों का और पृथ्वी का, और उनकी समस्त सेना का समापन हो गया। 

और सातवें दिन ईश्वर ने अपने कार्य का अन्त कर दिया जिसे उन्होंने बनाया था: और उन्होंने सातवें दिन अपने समस्त कार्य से विश्राम किया, जिसे उन्होंने बनाया था। 

और ईश्वर ने सातवें दिन को आशीष दिया, और उसे पुनीत ठहरा दिया: क्योंकि उसी दिन में उन्होंने अपने समस्त कार्य से विश्राम किया था, जिसे ईश्वर ने सृजनाया और बनाया था।

यही स्वर्गों की और पृथ्वी की पीढ़ियाँ हैं जब उन्हें सृजनाया गया था; उस दिन में जिस में प्रभु ईश्वर ने पृथ्वी को और स्वर्गों को बनाया था,

और खेत का प्रत्येक पौधा, उसके पृथ्वी में होने से पहले, और खेत की प्रत्येक वनस्पति, उसके उगने से पहले: क्योंकि प्रभु ईश्वर ने पृथ्वी पर वर्षा नहीं करवाई थी, और वहाँ धरती को जोतने के लिए कोई भी व्यक्ति था।

परन्तु पृथ्वी में से एक धुँध उठती थी, और वह धरती के सम्पूर्ण चेहरे को पानी देती थी।

और प्रभु ईश्वर ने पुरुष को धरती की धूल में से रचाया, और उसके नथुनों में जीवन का श्वास फूँक दिया; और पुरुष एक जीवित प्राणी बन गया।

और प्रभु ईश्वर ने अदन में पूर्व की ओर एक उद्यान रोपा; और वहीं उन्होंने पुरुष को स्थित कर दिया, जिसे उन्होंने रचाया था।

और प्रभु ईश्वर ने धरती में से प्रत्येक पेड़ जो दृष्टि पर सुहाना है, और आहार के लिए अच्छा है, उगवाया; वृक्ष जीवन का भी, उद्यान के मध्य में, और अच्छाई और बुराई के ज्ञान का वृक्ष।

१० और एक नदी अदन से उद्यान को पानी देने के लिए बाहर आती थी; और वहीं से वह पृथक हो कर, चार सिरों में बन जाती थी।

११ पहली का नाम पाईसन है: यह वही है जो हैविलाह की पूरी भूमी घेरे है, जहाँ सोना है।

१२ और उस भूमि का सोना अच्छा है: वहीं गुग्गल और गोमेद पत्थर हैं। 

१३ और दूसरी नदी का नाम गिहोन है: यह वही है जो इथियोपिया की सारी भूमी घेरे है। 

१४ और तीसरी नदी का नाम हिडेकल है: यह वही है जो असिरिया के पूर्व की ओर जाती है: और चौथी नदी फरात है। 

१५ और प्रभु ईश्वर ने पुरुष को लिया, और उन्होंने उसे अदन के उद्यान में उसे जोतने और उसके रख-रखाव हेतु स्थित कर दिया। 

१६ और प्रभु ईश्वर ने पुरुष को आदेश दिया कहते हुए, तुम स्वतंत्रता से उद्यान के प्रत्येक पेड़ में से खा सकते हो:

१७ परन्तु अच्छाई और बुराई के ज्ञान के वृक्ष में से तुम नहीं खाओगे: क्योंकि जिस दिन तुम इस में से खाओगे तुम अवश्य ही मर जाओगे। 

१८ और प्रभु ईश्वर ने कहा, यह अच्छा नहीं है कि पुरुष अकेला रहे: मैं इसके लिए एक सुयोग्य सहायक बनाऊँगा। 

१९ और प्रभु ईश्वर ने धरती में से खेत का प्रत्येक जानवर, और पवन का प्रत्येक पक्षी रचाया; और वह उन्हें आदम के पास ले आए यह देखने के लिए कि वह उन्हें क्या पुकारेगा: और आदम ने जिस भी प्रकार से प्रत्येक जीवित जीव को पुकारा, वही उसका नाम था। 

२० और आदम ने सभी मवेशी को, और पवन के पक्षी को, और प्रत्येक खेत के जानवर को नाम दे दिए: परन्तु आदम के लिए कोई भी सुयोग्य सहायक नहीं मिल पाया। 

२१ और प्रभु ईश्वर ने आदम पर एक गहरी नींद पड़वाई, और वह सो गया; और उन्होंने उसकी एक पसली ली, और उसका माँस उसके स्थान पर बन्द कर दिया। 

२२ और प्रभु ईश्वर ने वह पसली जो उन्होंने पुरुष में से निकाली थी एक स्त्री बना दी, और वह उसे उस पुरुष के पास ले आए।

२३ और आदम ने कहा, यह अब मेरी हड्डियों की हड्डी है, और मेरे माँस का माँस: यह स्त्री पुकारी जाएगी, क्योंकि इसे पुरुष में से निकाला गया है।

२४ इसलिए एक पुरुष अपने पिता और अपनी माँ को छोड़ कर, अपनी पत्नी के साथ चिपट जाएगा: और वह एक माँस बन जाएँगे। 

२५ और वह दोनों नग्न थे, वह पुरुष और उसकी पत्नी, और वह लज्जित नहीं थे। 




तीसरा अध्याय। 


अब वह साँप प्रभु ईश्वर द्वारा बनाए गए खेत के किसी भी जानवर से अधिक चालाक था। और उसने स्त्री से कहा, हाँ, तो क्या ईश्वर ने कहा है, तुम उद्यान के प्रत्येक पेड़ में से नहीं खाओगे? 

और स्त्री ने साँप से कहा, हम उद्यान के पेड़ों के फल खा सकते हैं: 

परन्तु उस वृक्ष का फल जो उद्यान के मध्य में है, ईश्वर ने कहा है, तुम इस में से नहीं खाओगे, ही तुम इसे स्पर्श करोगे, कहिं तुम मर जाओ। 

और साँप ने स्त्री से कहा, अवश्य ही तुम नहीं मरोगे:

क्योंकि ईश्वर जानते हैं कि जिस दिन तुम उससे खा लोगे, तब तुम्हारी आँखें खुल जाएँगी, और तुम ईश्वरों जैसे बन जाओगे, अच्छाई और बुराई जानते हुए। 

और जब स्त्री ने देखा कि वह वृक्ष आहार के लिए अच्छा था, और कि वह नयनों पर सुहाना था, और एक वृक्ष जो विद्वान बनाने के लिए वाँछित था, उसने उस का फल लेकर, उसे खा लिया, और उसने अपने साथ अपने पति को भी दे दिया; और उसने उसे खा लिया।

और उन दोनों की आँखें खुल गईं, और वह जान गए कि वह नग्न थे: और उन्होंने अंजीर के पत्ते एक साथ सिए, और अपने लिए लंगोट बना लिए।

और उन्होंने प्रभु ईश्वर की वाणी सुनी उद्यान के शीतल दिन में चलते हुए: और आदम और उसकी पत्नी ने स्वयं को प्रभु ईश्वर की उपस्थिति से उद्यान के पेड़ों के बीच छुपा लिया। 

और प्रभु ईश्वर ने आदम को पुकारा, और उससे कहा, कहाँ हो तुम?

१० और उसने कहा, मैंने आपकी वाणी उद्यान में सुनी, और मैं डर गया था, क्योंकि मैं नंगा था; और मैंने स्वयं को छुपा लिया।

११ और उन्होंने कहा, किस ने बताया तुम्हें कि तुम नंगे थे? क्या तुम ने उस वृक्ष में से खा लिया है जिस से मैंने आदेश दिया था तुम्हें कि तुम उससे नहीं खाओगे? 

१२ और पुरुष ने कहा, इस स्त्री ने जिसे आपने मेरे साथ के लिए दिया था, इस ने मुझे उस वृक्ष में से दे दिया, और मैंने खा लिया। 

१३ और प्रभु ईश्वर ने स्त्री से कहा, क्या है यह जो तुम ने कर दिया है? और स्त्री ने कहा, साँप ने छल कर दिया मुझे, और मैंने खा लिया।

१४ और प्रभु ईश्वर ने साँप से कहा, क्योंकि तूने यह किया है, तू सभी मवेशी से अधिक, और खेत के प्रत्येक जानवर से अधिक शापित है: अपने पेट के बल तू जाएगा, और अपने जीवन के समस्त दिन तू धूल खाएगा:

१५ और मैं तेरे और स्त्री के बीच, और तेरे बीज के और उसके बीज के बीच, शत्रुता डालूँगा: वह तेरे सर को घायल करेगा, और तू उसकी एड़ी को घायल करेगा। 

१६ स्त्री से उन्होंने कहा, मैं तुम्हारा शोक और तुम्हारा गर्भधारण बहुतायतता से गुणा करूँगा; और पीड़ा में तुम सन्तान उत्पन्न करोगी; और तुम्हारी वाँछा तुम्हारे पति के प्रति होगी, और वही तुम पर शासन करेगा। 

१७ और आदम से उन्होंने कहा, क्योंकि तुम ने अपनी पत्नी की वाणी का श्रवण कर लिया है, ओर उस वृक्ष से खा लिया है, जिस से मैंने आदेश दिया था तुम्हें कहते हुए कि तुम इस में से नहीं खाओगे: यह धरती अब तुम्हारे वास्ते शापीत है: शोक में तुम इस में से अपने जीवन के समस्त दिन खाओगे;

१८ काँटे भी और ऊँट-कटारे यह तुम्हें उत्पन्न करेगी: और तुम खेत की वनस्पति खाओगे;

१९ अपने चेहरे के पसीने में तुम रोटी खाओगे, जब तक तुम धरती में वापस नहीं चले जाते: क्योंकि इसी में से तुम बाहर लिए गए थे, क्योंकि धूल हो तुम, और धूल ही में तुम वापस चले जाओगे।

२० और आदम ने अपनी पत्नी का नाम हव्वा पुकारा; क्योंकि वह सभी जीवितों की माँ थी।

२१ आदम के लिए भी और उसकी पत्नी के लिए प्रभु ईश्वर ने खालों के अँगरखे बनाए, और उन्हें पहना दिए।

२२ और प्रभु ईश्वर ने कहा, देखो, यह पुरुष तो एक हमारे समान बन गया है, अच्छाई और बुराई जानता है: और अब, कहिं यह अपना हाथ आगे बढ़ाए, और जीवन के वृक्ष में से भी ले ले और खा ले, और सदैवत्वता के लिए जी ले:

२३ इसलिए प्रभु ईश्वर ने उसे अदन के उद्यान से बाहर धरती को जोतने के लिए भेज दिया, जिस में से उसे लिया गया था। 

२४ तो उन्होंने उस पुरुष को बाहर खदेड़ दिया: और उन्होंने अदन के उद्यान के पूर्व की ओर केरुबिम स्थित कर दिए, और एक ज्वालामय तलवार, जो प्रत्येक दिशा की ओर मुढ़ती थी, जीवन के वृक्ष के पथ की रखवाली करने के लिए।



चौथा अध्याय। 


और आदम ने अपनी पत्नी हव्वा को जाना; और वह गर्भवती हो गई, और उसने काईन को जना, और कहा, मैंने प्रभु से एक पुरुष पा लिया है। 

और उसने पुनः उसका भाई हाबिल जना। और हाबिल भेड़ों का चरवाहा था, परन्तु काईन धरती को जोतने वाला था।

और समय की प्रक्रिया में यह होने को आया, कि काईन प्रभु के लिए धरती के फल में से एक चढ़ावा लाया। 

और हाबिल, वह भी अपने झुँड के पहलौठों में से, और उनकी चर्बी में से लाया: और प्रभु ने हाबिल का और उसके चढ़ावे का सम्मान किया: 

परन्तु काईन और उसके चढ़ावे का उन्होंने सम्मान नहीं किया। और काईन अति आक्रोशित था, और उसकी मुखाकृति उतर गई। 

और प्रभु ने काईन से कहा, तुम आक्रोशित क्यों हो? और तुम्हारी मुखाकृति उतरी हुई क्यों है भई?

यदि तुम भलाई करोगे, क्या तुम स्वीकृत नहीं होगे? और यदि तुम भलाई नहीं करोगे, पाप पड़ा है द्वार पर। और तुम पर उसकी वाँछा होगी, और तुम उस पर शासन करोगे।

और काईन अपने भाई हाबिल से बात-चीत करता था: और यह होने को आया, कि जब वह खेत में थे, कि काईन अपने भाई हाबिल के विरुद्ध उठा, और उसने उसे मार डाला।

और प्रभु ने काईन से कहा, तुम्हारा भाई हाबिल कहाँ है? और उसने उत्तर दिया, मैं नहीं जानता: क्या मैं अपने भाई का रखवाला हूँ? 

१० और उन्होंने कहा, यह क्या कर दिया है तुमने? तुम्हारे भाई के रक्त की वाणी धरती में से रो रही है मेरी ओर।

११ और अब तुम पृथ्वी से शापित हो, जिसने तुम्हारे हाथ से, तुम्हारे भाई का रक्त ग्रहण करने के लिए, अपना मुँह खोल लिया है; 

१२ जब तुम धरती जोतोगे, वह अब से तुम्हें अपनी शक्ति प्रदान नहीं करेगी: एक भगोड़ा और एक आवारा होगे तुम पृथ्वी में।

१३ और काईन ने प्रभु से कहा, मेरा दण्ड मेरी सहनशीलता से अधिक है।

१४ देखें, आपने मुझे इस दिन पृथ्वी के चेहरे से बाहर खदेड़ दिया है, और आपके चेहरे से मैं छिप जाऊँगा; और मैं पृथ्वी में एक भगोड़ा और एक आवारा बन जाऊँगा; और ऐसा होने को आएगा, कि जो कोई भी मुझे पाएगा, वह मुझे मार डालेगा।

१५ और प्रभु ने उस से कहा, इसलिए जो कोई भी काईन को मार डालेगा, उस पर सात गुणा प्रतिषोध लिया जाएगा। और प्रभु ने काईन पर एक चिन्ह लगा दिया, कहिं कोई उसे पाकर, उसकी हत्या कर दे।

१६ और काईन प्रभु की उपस्थिति से बाहर चला गया, और वह अदन के पूर्व में, नौड की भूमि में बस गया। 

१७ और काईन ने अपनी पत्नी को जाना; और वह गर्भवती हो गई, और उसने जना हनौक, और उसने एक नगर का निर्माण किया, और उसने उस नगर का नाम अपने बेटे के नाम पर, हनोक रख दिया।

१८ और हनोक को जन्मा ईरद: और ईरद ने जनना महूयएल, और महूयएल ने जनना मथूशएल, और मथूशएल ने जनना लामेक।

१९ और लामेक ने अपने लिए दो पत्नियाँ लीं: एक का नाम अदा था, और दूसरी का नाम सिल्ला।

२० और अदा ने जना याबल: वह ऐसों का पूर्वज था, जो तंबुओं में बस्ते हैं और जिनके पास मवेशी हैं।

२१ और उसके भाई का नाम यूबल था: वह उन सभी का पूर्वज था जो वीणा और वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हैं।

२२ और सिल्ला, उसने भी जना तूबलकाईन, प्रत्येक पीतल और लोहे के कारीगर का एक प्रशिक्षक: और तूबलकाईन की बहन नमा थी।

२३ और लामक ने अपनी पत्नियों से कहा, अदा और सिल्ला मेरी वाणी सुनो, लामक की पत्नियों, श्रवण करो मेरी बोली का: क्योंकि मैंने अपनी घायलता के लिए एक आदमी को, और अपनी चोट के लिए एक युवक को मार दिया है।

२४ यदि काईन का प्रतिषोध सात गुणा लिया जाएगा, सच में लामक का सत्तर और सात गुणा लिया जाएगा।

२५ और आदम ने अपनी पत्नी को पुनः जाना, और उसने एक बेटा जना, और उसने उसका नाम सैथ पुकारा: क्योंकि ईश्वर ने, कहा हव्वा ने, मुझे एक और बीज हाबिल के स्थान में नियुक्त किया है, जिसे काईन ने मार डाला।

२६ और सैथ को, उसे भी एक बेटा जन्मा, और उसने उसका नाम एनोश पुकारा: तब मनुष्यों ने प्रभु के नाम का आह्वान करना आरम्भ किया।



पाँचवाँ अध्याय। 


यह है पुस्तक आदम की पीढ़ियों की। उस दिन में जिस में ईश्वर ने मनुष्य को सृजनाया था, ईश्वर की समानता में उन्होंने उसे बनाया था;

नर और नारी उन्होंने उन्हें सृजनाया; और उन्हें आशीष दिया, और उनका नाम आदम पुकारा, उस दिन में जब उन्हें सृजनाया गया था।

और आदम एक सौ और तीस वर्ष जिया, और उसने अपनी समानता में, अपने प्रतिरूप के जैसा, एक बेटा जनना, और उसने उसका नाम सैथ पुकारा।

और आदम के दिन, सैथ को जनने के पश्चात, आठ सौ साल थे: और उसने जनने बेटे और बेटियाँ।

और सारे दिन जो आदम जिया, नौ सौ और तीस साल थे: और वह मर गया।

और सैथ एक सौ और पाँच साल जिया: और जनना एनोश।

और सैथ, एनोश को जनने के पश्चात, आठ सौ और सात साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

और सारे दिन सैथ के नौ सौ और बारह साल थे, और वह मर गया।

और एनोश नब्बे साल जिया, और जनना कायनन। 

१० और एनोश कायनन को जनने के पश्चात, आठ सौ और पंद्रह साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

११ और सारे दिन एनोश के नौ सौ और पाँच साल थे: और वह मर गया।

१२ और कायनन सत्तर साल जिया, और जनना महल्लेल।

१३ और कायनन महल्लेल को जनने के पश्चात, आठ सौ और चालीस साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

१४ और सारे दिन कायनन के नौ सौ और दस साल थे: और वह मर गया।

१५ और महल्लेल साठ और पाँच साल जिया, और जनना यारद।

१६ और महल्लेल यारद को जनने के पश्चात, आठ सौ और तीस साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

१७ और सारे दिन महल्लेल के आठ सौ और पाँच साल थे: और वह मर गया।

१८ और यारद एक सौ साठ और दो साल जिया, और जनना हनौक।

१९ और यारद हनोक को जनने के पश्चात, आठ सौ साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

२० और सारे दिन यारद के नौ सौ साठ और दो साल थे: और वह मर गया।

२१ और हनोक साठ और पाँच साल जिया, और जनना मेथूशेलाह।

२२ और हनौक, मेथूशेलाह को जनने के पश्चात, तीन सौ साल ईश्वर के साथ चला, और जनने बेटे और बेटियाँ।

२३ और सारे दिन हनोक के तीन सौ साठ और पाँच साल थे। 

२४ और हनोक ईश्वर के साथ चलता था: और वह नहीं था; क्योंकि ईश्वर ने उसे ले लिया।

२५ और मेथूशेलाह एक सौ आठ और सात साल जिया, और जनना लामेक।

२६ और मेथूशेलाह, लामेक को जनने के पश्चात, सात सौ अस्सी और दो साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

२७ और सारे दिन मेथूशेलाह के नौ सौ साठ और नौ साल थे, और वह मर गया।

२८ और लामेक एक सौ अस्सी और दो साल जिया: और एक बेटा जनना।

२९ और उसने उसका नाम नूह पुकारा, कहते हुए; यही हमें हमारे हाथों के कार्य और परिश्रम समबन्धी सान्त्वना देगा, इस धरती के कारण जिसे प्रभु ने शापित कर दिया है। 

३० और लामेक नूह को जनने के पश्चात, पाँच सौ नब्बे और पाँच साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

३१ और सारे दिन लामेक के सात सौ सत्तर और सात साल थे: और वह मर गया।

३२ और नूह पाँच सौ साल का था: और नूह ने जनने शेम, हाम, और याफत।



छठा अध्याय। 


और यह होने को आया, कि जब पृथ्वी के चहरे पर मनुष्य गुणा होने लगे, और उन्हें बेटियाँ जन्मी,

कि ईश्वर के पुत्रों ने मनुष्यों की बेटियाँ देखीं कि वह सुन्दर थीं, और उन सभी में से जिन्हें उन्होंने चुना, उन्होंने उन्हें पत्नियों के लिए ले लिया।

और प्रभु ने कहा, मेरा भावात्मा मनुष्य के साथ सदैव संघर्ष नहीं करेगा, क्योंकि वह भी तो माँस ही है: तथापि उसके दिन एक सौ और बीस वर्ष होंगे।

उन दिनों में पृथ्वी पर विशालकाय-मनुष्य थे; और उसके उपरान्त भी, जब ईश्वर के पुत्र मनुष्यों की बेटियों के पास आए, और उन्होंने उन्हें सन्ताने जनी, वही बने बलशाली पुरुष, जो प्राचीनता के कीर्तिमान पुरुष थे।

और ईश्वर ने देखा कि मनुष्य की दुष्टता पृथ्वी पर बृहत् थी, और उसके मन के विचारों की प्रत्येक कल्पना केवल बुराई ही थी निरंतर। 

और प्रभु को पछतावा हुआ कि उन्होंने पृथ्वी पर मनुष्य को बना दिया था, और इस से वह अपने मन में पीड़ित हुए। 

और प्रभु ने कहा, मैं मनुष्य को, जिसे मैंने सृजनाया है, पृथ्वी के चेहरे पर से नष्ट कर दूँगा; दोनो मनुष्य, और जानवर, और वह रेंगता जंतु, और वह पक्षी पवन के; क्योंकि मुझे खेद है, कि मैंने इन्हें बनाया है। 

परन्तु नूह को प्रभु की दृष्टि में कृपा मिली। 

यह हैं पीढ़ियाँ नूह की: नूह अपनी पीढ़ियों में एक न्यायपूर्ण और परिपूर्ण पुरुष था, और नूह ईश्वर के साथ चलता था।

१० और नूह ने तीन बेटे जनने, शेम, हाम, और याफत। 

११ और पृथ्वी भी ईश्वर के समक्ष भ्रष्ट थी, और पृथ्वी हिंसा से भरी हुई थी। 

१२ और ईश्वर ने पृथ्वी पर देखा, और देखो तो, वह भ्रष्ट थी; क्योंकि प्रत्येक माँस ने अपना पथ पृथ्वी पर भ्रष्ट कर लिया था। 

१३ और ईश्वर ने नूह से कहा, मेरे समक्ष समस्त माँस की समाप्ति गई है; क्योंकि पृथ्वी इनके द्वारा हिंसा से भरी हुई है; और, देखो, मैं इन्हें पृथ्वी के साथ नष्ट कर दूँगा। 

१४ तुम गोफ़र की लकड़ी का एक संदूक बनाओगे; और तुम संदूक में कमरे बनाओगे, और उसे भीतर और बाहर, तारकोल से विलेपित करोगे। 

१५ और यह है भूषाचार जिस से तुम इसे बनाओगे: संदूक की लम्बाई तीन सौ हाथ होगी, चौड़ाई पचास हाथ, और ऊँचाई तीस हाथ। 

१६ तुम संदूक में एक खिड़की बनाओगे और तुम उसे एक हाथ के माप में ऊपर समाप्त करोगे; और संदूक का द्वार तुम उसके पाशर्व-भाग में स्थित करोगे; निचले, दूसरे, और तीसरे स्तरों के साथ तुम इस संदूक को बनाओगे। 

१७ और, देखो, मैं, मैं ही पृथ्वी पर पानियों का एक प्रलय ला रहा हूँ, स्वर्ग के तले सभी माँस को नष्ट कर देने हेतु, जिन में जीवन का श्वास है; और प्रत्येक जंतु जो पृथ्वी में है, मर जाएगा। 

१८ परन्तु मैं अपना प्रतिज्ञापत्र तुम्हारे साथ स्थापित करूँगा; और तुम संदूक के अन्दर आओगे, तुम, और तुम्हारे बेटे, और तुम्हारी पत्नी, और तुम्हारे बेटों की पत्नियाँ तुम्हारे साथ। 

१९ और समस्त माँस के प्रत्येक जीवित जंतु में से तुम दो-दो प्रत्येक भाँति का संदूक के अन्दर लाओगे, उन्हें अपने साथ जीवित रखने के लिए: वह होंगे नर और मादा। 

२० पक्षियों में से अपने प्रकार के, और मवेशी में से अपने प्रकार के: पृथ्वी का प्रत्येक रेंगता जंतु अपने प्रकार का, दो-दो प्रत्येक भाँति के तुम्हारे साथ आएँगे, उन्हें जीवित रखने के लिए।

२१ और तुम अपने पास खाए जाने वाले सभी आहार में से ले लो, और तुम उसका अपने पास संग्रहण करोगे; और वह तुम्हारे लिए और उनके लिए आहार होगा। 

२२ तो नूह ने इसी प्रकार किया; उस सभी के अनुसार जैसा ईश्वर ने उसे आदेश दिया था, वैसा ही उसने किया। 



सातवाँ अध्याय।  


और प्रभु ने नूह से कहा, तुम और तुम्हारा सम्पूर्ण घराना संदूक के अन्दर जाओ; क्योंकि मैंने तुम्हें इस पीढ़ी में अपने समक्ष नेक देख लिया है। 

प्रत्येक स्वच्छ जानवर में से तुम अपने साथ सात-सात लोगे, नर और मादा: और वह जानवर जो स्वच्छ नहीं हैं, उन में से तुम दो-दो लोगे, नर और मादा। 

पवन के पक्षियों में से भी, सात-सात, नर और मादा; समस्त पृथ्वी के चहरे पर बीज जीवित रखने के लिए। 

क्योंकि बस सात दिन और, और मैं पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात वर्षा करवाऊँगा: और प्रत्येक जीवित पदार्थ जो मैंने बनाया है, मैं उसे पृथ्वी के चेहरे पर से नष्ट कर दूँगा। 

और नूह ने उस सभी के अनुसार किया, जैसा प्रभु ने उसे आदेश दिया था। 

और नूह की आयु छह सौ वर्ष की थी जब वह पानियों का प्रलय पृथ्वी पर था। 

और नूह संदूक के अन्दर चला गया, और उसके बेटे, और उसकी पत्नी, और उसके बेटों की पत्नियाँ उसके साथ, पानियों के प्रलय के कारण। 

स्वच्छ जानवरों में से, और उन जानवरों में से जो स्वच्छ नहीं हैं, और पक्षियों में से, और प्रत्येक जंतु में से जो धरती पर रेंगता है,

दो और दो, नूह के पास, संदूक में अन्दर चले गए, नर और मादा, जैसा ईश्वर ने नूह को आदेश दिया था। 

१० और यह होने को आया सात दिनों पश्चात, कि पानियों का वह प्रलय पृथ्वी के ऊपर था। 

११ नूह के जीवन के छह सौवें वर्ष में, दूसरे महीने में, महीने के सत्रहवें दिन, उसी दिन महा गहराई के सभी फ़व्वारे तोड़ दिए गए थे, और स्वर्ग की खिड़कियाँ खोल दी गई थीं। 

१२ और पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात वर्षा गिरी। 

१३ ठीक उसी ही दिन, नूह, और शेम, और हाम, और याफत, नूह के बेटे, और नूह की पत्नी, और उनके साथ उसके बेटों की उन तीन पत्नियों ने, संदूक के अन्दर प्रवेश कर लिया; 

१४ वह, और प्रत्येक जानवर अपने प्रकार का, और सभी मवेशी अपने प्रकार के, और प्रत्येक रेंगता जंतु जो रेंगता है धरती पर अपने प्रकार का, और प्रत्येक उड़ने वाला अपने प्रकार का, प्रत्येक पक्षी प्रत्येक भाँति का। 

१५ और वह नूह के पास, संदूक के अन्दर चले गए, दो और दो सभी माँस के, जिन में जीवन का श्वास है। 

१६ और वह जो अन्दर गए, गए अन्दर नर और मादा सभी माँस के, जैसा ईश्वर ने उसे आदेश दिया था: और प्रभु ने उसे अन्दर बंद कर दिया। 

१७ और वह प्रलय पृथ्वी पर चालीस दिन था; और वह पानी बढ़े, और उन्होंने संदूक को ऊपर ढो लिया, और वह संदूक पृथ्वी पर से उठ गया।

१८ और वह पानी प्रबल हुए, और वह पृथ्वी पर बहुत बढ़ गए थे: और वह संदूक पानियों के चहरे पर चला गया। 

१९ और वह पानी अत्याधिकता से पृथ्वी पर प्रबल थे, और सभी ऊँची पहाड़ियाँ जो समस्त स्वर्ग के तले थीं, ढक गई थीं। 

२० पंद्रह हाथ ऊपर की ओर, पानी हावी थे; और वह पर्वत ढक गए थे। 

२१ और सभी माँस जो पृथ्वी पर चलते थे मर गए; दोनो पक्षी में से, और मवेशी में से, और जानवर में से, और प्रत्येक रेंगते जंतु में से जो रेंगता है धरती पर, और प्रत्येक मनुष्य। 

२२ वह सभी जिनके नथनो में जीवन का श्वास था, उस सभी में से जो सूखी भूमि में था, मर गया। 

२३ और प्रत्येक जीवित पदार्थ नष्ट हो गया, जो धरती के चहरे पर था, दोनो मनुष्य, और मवेशी, और रेंगते जंतु, और स्वर्ग का पक्षी; और वह पृथ्वी पर से नष्ट हो गए: और केवल नूह जीवित रहा, और वह जो उसके साथ अन्दर संदूक में थे।

२४ और वह पानी पृथ्वी पर एक सौ और पचास दिन प्रबल रहे। 



आँठवा अध्याय।  


और ईश्वर ने नूह, और प्रत्येक जीवित जंतु, और उसके साथ अन्दर संदूक में उन सभी मवेशियों का स्मरण किया: और ईश्वर ने पृथ्वी पर एक वायु चलवाई, और वह पानी मृदुल हो गए; 

उन गहराईयों के फ़व्वारे भी और स्वर्ग की वह खिड़कियाँ रोक दी गई थीं, और स्वर्ग से वर्षा पर अंकुश लगा दिया गया था; 

और वह पानी पृथ्वी पर से लगातार वापस लौटते चले गए: और एक सौ पचास दिनो के अन्त के पश्चात, वह पानी घट गए। 

और सातवें महीने में, महीने के सत्रहवें दिन में, अरारट के पर्वतों पर वह संदूक टिक गया। 

और दसवें महीने तक वह पानी लगातार क्षीण होते चले गाए: दसवें महीने में, महीने के पहले दिन, पर्वतों की चोटियाँ दिखीं थीं। 

और चालीस दिनों के अन्त में ऐसा होने कोइ आया, कि नूह ने संदूक की खिड़की खोली जो उसने बनाई थी: 

और उसने एक बड़ा कौवा बाहर भेजा, जो बाहर इधर-ऊधर गया, जब तक वह पानी सूख गए थे पृथ्वी पर से। 

और उसने एक छोटी कबूतरी भी अपने पास से बाहर भेजी, यह देखने के लिए कि यदि धरती के चेहरे पर से पानी घट गए थे या नहीं; 

परन्तु वह छोटी कबूतरी अपने पैरों के तलों के लिए कोई विश्राम पा सकी, और वह उसके पास संदूक में वापस लौट आई: क्योंकि सम्पूर्ण पृथ्वी के चहरे पर पानी थे: तो नूह ने अपना हाथ आगे बढ़ाया, और उसे ले लिया, और उसे अपने पास अन्दर संदूक में खींच लिया। 

१० और वह अभी सात दिन और ठहरा, और उसने पुनः छोटी कबूतरी को संदूक में से बाहर भेजा; 

११ और वह छोटी कबूतरी उसके पास सन्ध्या के समय आई; और लो भई, उसके मुँह में तो एक जैतून का पत्ता तोड़ा हुआ था: तो नूह जान गया कि पृथ्वी पर से पानी घट गए थे। 

१२ और वह सात दिन और ठहरे रहा; और उसने उस छोटी कबूतरी को बाहर भेजा; जो पुनः उसके पास अब और वापस नहीं आई।

१३ और यह होने को आया, कि छह सौवें और पहले साल में, पहले महीने में, महीने के पहले दिन, पृथ्वी पर से पानी सूख गए थे: और नूह ने संदूक का ढक्कन हटाया, और देखा: और देखो तो, धरती का चेहरा सूखा था। 

१४ और दूसरे महीने में, महीने के सात और बीसवें दिन, पृथ्वी सूख गई थी। 

१५ और ईश्वर नूह से बोले, कहते हुए, 

१६ निकल आओ संदूक में से बाहर, तुम, और तुम्हारी पत्नी, और तुम्हारे बेटे, और तुम्हारे बेटों की पत्नियाँ तुम्हारे साथ:

१७ बाहर ले आओ अपने साथ प्रत्येक जीवित जंतु को जो तुम्हारे साथ है, समस्त माँस का, दोनो पक्षी में से, और मवेशी में से, और प्रत्येक रेंगते जन्तु में से जो रेंगता है धरती पर; ताकि वह बहुतायतता से पृथ्वी में प्रजनन कर सकें, और फलदाई हों, और पृथ्वी पर गुणा हों। 

१८ और नूह बाहर निकल आया, और उसके बेटे, और उसकी पत्नी, और उसके बेटों की पत्नियाँ उसके साथ:

१९ प्रत्येक जानवर, प्रत्येक रेंगता जंतु, और प्रत्येक पक्षी, और जो कोई भी धरती पर रेंगता है, अपने प्रकारों के, संदूक में से बाहर निकल आए। 

२० और नूह ने प्रभु के लिए एक बलिवेदी का निर्माण किया; और उसने प्रत्येक स्वच्छ जानवर में से, और प्रत्येक स्वच्छ पक्षी में से लिया, और उसने जले चढ़ावे बलिवेदी पर चढ़ा दिए। 

२१ और प्रभु ने एक मधुर स्वादिष्टता सूंघी, और प्रभु ने अपने मन में कहा, मैं अब धरती को मनुष्य के वास्ते पुनः शापित नहीं करूँगा; क्योंकि मनुष्य के मन की कल्पना उसके युवाकाल से बुराई है; ही मैं पुनः प्रत्येक जीवित जंतु को अब और आघातित करूँगा, जैसा मैंने किया है। 

२२ जब तक पृथ्वी रहती है, बीजाई और फसल-कटाई, और ठंडी और गर्मी, और ग्रीष्म ऋतु और शीत ऋतु, और दिन और रात विराम नहीं होंगे। 



नौवाँ अध्याय। 


और ईश्वर ने नूह और उसके बेटों को आशीष दिया, और उन से कहा, फलदाई बनो, और गुणा हो, और भरपाई कर दो पृथ्वी की। 

और तुम्हारा डर और तुम्हारा भय, पृथ्वी के प्रत्येक जानवर पर, और पवन के प्रत्येक पक्षी पर, उस सभी पर जो चलते हैं पृथ्वी पर, और सभी समुद्र की मछलियों पर होगा; तुम्हारे हाथ में यह प्रदान कर दिए गए हैं।

प्रत्येक चलता-फिरता जंतु जो जीवित है, तुम्हारे लिए भोजन होगा; हरी वनस्पति के समान ही मैंने तुम्हें सभी जन्तु प्रदान कर दिए हैं। 

परन्तु तुम माँस को उसके जीवन के साथ, जो उसका रक्त है, नहीं खाओगे।

और अवश्य ही मैं तुम्हारे जीवनों के रक्त की पूछ-ताछ करूँगा; प्रत्येक जानवर के हाथ से मैं उसकी पूछ-ताछ करूँगा, और मनुष्य के हाथ से; प्रत्येक मनुष्य के भाई के हाथ से मैं मनुष्य के जीवन की पूछ-ताछ करूँगा। 

जो कोई भी मनुष्य का रक्त बहाएगा, मनुष्य से ही उसका रक्त बहेगा: क्योंकि ईश्वर के प्रतिरूप में ही उन्होंने मनुष्य को बनाया था। 

और तुम, बनो तुम फलदाई, और गुणा हो; बहुतायतता से उत्पन्न करो पृथ्वी में, और गुणा हो इस में। 

और ईश्वर नूह से, और उसके साथ उसके बेटों से बोले, कहते हुए:

और मैं, देखो, मैं ही तुम्हारे साथ अपना प्रतिज्ञापत्र स्थापित करता हूँ, और तुम्हारे बीज के साथ तुम्हारे पश्चात:

१० और प्रत्येक जीवित जीव के साथ जो तुम्हारे साथ है, पक्षी में से, मवेशी में से, और पृथ्वी के प्रत्येक जानवर में से जो तुम्हारे साथ है; उन सभी से लेकर जो संदूक से बाहर आए हैं, पृथ्वी के प्रत्येक जानवर तक।

११ और मैं तुम्हारे साथ अपना प्रतिज्ञापत्र स्थापित करूँगा; ही सभी प्राणी अब और कटेंगे पानियों के प्रलय से; ही अब कोई और प्रलय होगा पृथ्वी को नष्ट करने के लिए। 

१२ और ईश्वर ने कहा, यह प्रतिज्ञापत्र का प्रतीक है, जो मैं बनाता हूँ अपने और तुम्हारे, और प्रत्येक जीवित जीव के बीच, जो तुम्हारे साथ है, निरंतर पीढ़ियाओं तक।

१३ मैं मेघ में अपना धनुष स्थित करता हूँ, और यही प्रतिज्ञापत्र का प्रतीक होगा, मेरे और पृथ्वी के बीच।

१४ और ऐसा होने को आएगा, कि जब मैं मेघ पृथ्वी पर लाऊँगा , कि वह धनुष मेघ में देखा जाएगा: 

१५ और मैं अपने प्रतिज्ञापत्र का स्मरण करूँगा, जो मेरे और तुम्हारे, और प्रत्येक माँस के प्रत्येक जीवित जीव के बीच है: और वह पानी फिर कभी प्रलय नहीं बनेंगे, सभी प्राणियों को नष्ट करने के लिए।

१६ और वह धनुष मेघ में होगा; और मैं उसे देखूँगा, ताकि मैं स्मृति में रख सकूँ वह अनंतकाल का प्रतिज्ञापत्र ईश्वर के और प्रत्येक माँस के प्रत्येक जीवित जीव के बीच, जो पृथ्वी पर है।

१७ और ईश्वर ने नूह से कहा, यह प्रतिज्ञापत्र का प्रतीक है, जिसे मैंने स्थापित कर दिया है अपने और सभी माँस के बीच, जो पृथ्वी पर है। 

१८ और नूह के बेटे, जो संदूक से बाहर आए, थे शेम, और हाम, और याफत: और हाम कनान का पिता है। 

१९ यह तीन नूह के बेटे हैं: और इनके द्वारा समस्त पृथ्वी फैली गई थे। 

२० और नूह एक क्रिषक बनने लगा, और उसने एक अंगूर-खेत रोपा; 

२१ और उसने अंगूर-रस में से पिया, और वह नशे से चूर हो गया; और वह अपने तम्बू के भीतर अनावृत था। 

२२ और हाम, कनान के पिता ने अपने पिता का नंगापन देखा, और उसने अपने दोनो भाईयों को बाहर बताया। 

२३ और शेम और याफत ने एक वस्त्र लिया, और उन्होंने उसे अपने दोनो के कंधों पर लादा, और वह पीठ पीछे किए हुए गए, और उन्होंने अपने पिता का नंगापन ढक दिया; और उनके चहरे पीछे किए हुए थे, और उन्होंने अपने पिता का नंगापन नहीं देखा। 

२४ और नूह अपने अंगूर-रस से जागा, और वह जान गया कि उसके छोटे बेटे ने उसके साथ क्या कर दिया था। 

२५ और उसने कहा, शापित हो कनान: वह अपने भाईयों के नौकरों का एक नौकर होगा। 

२६ और उसने कहा, धन्य हों शेम के प्रभु ईश्वर, और कनान उसका नौकर होगा। 

२७ प्रभु याफत को बढ़ाएँगे, और वह शेम के तम्बूओं में बसेगा, और कनान उसका नौकर होगा।

२८ और प्रलय के पश्चात नूह तीन सौ और पचास वर्ष जिया। 

२९ और वह सभी दिन नूह के नौ सौ और पचास वर्ष थे, और वह मर गया। 





दसवाँ अध्याय।  


अब यह पीढ़ियाँ नूह के बेटों की हैं; शेम, हाम और याफत की: और उन्हें प्रलय के पश्चात बेटे जन्मे। 

याफत के बेटे: गोमर, और मागोग, और मादई, और यवन, और तूबल, और मेशक, और तीरस। 

और गोमर के बेटे: एश्केनैज़, और रीपत, और तोगर्मा। 

और यवन के बेटे: एलीशाह, और तरशीश, कित्तीम, और दोदानीम। 

इन्हीं के द्वारा अन्यप्रजातियों के द्वीप उनकी भूमियों में विभाजित हुए थे; प्रत्येक अपनी जीभोंनुसार, उनके परिवारोंनुसार, उनके राष्ट्रों में। 

और हाम के बेटे: कुश, और मिज़्राईम, और फुट, और कनान। 

और कुश के बेटे, सीबा, और हैविलाह, और सैबटाह, और रेअमाह, और सैबटेका: और रेअमाह के बेटे: शबा और डीदान। 

और कुश ने जनना निमरोद: और वह पृथ्वी में एक बलशाली व्यक्ति बनने लगा। 

वह प्रभु के समक्ष एक बलशाली शिकारी था: इसलिए यह कहा जाता है, निमरोद बलशाली शिकारी के जैसा ही, प्रभु के समक्ष। 

१० और उसके राज्य का आरम्भ बैबल, और ईरेक, और अक्कद, और कैलनह था, शिनार की भूमि में। 

११ उस भूमि में से असहुर बाहर गया, और उसने निनवे, और रीहोबौथ का नगर, और कैलाह, 

१२ और निनवे और कैलाह के बीच रीसन का निर्माण किया: वही एक महानगर है। 

१३ और मिज़्राईम ने जनना लूडिम, और ऐनामिम, और लेहाबिम, और नैफतुहिम,

१४ और पथरुसिम, और कसलुहिम (जिस में से आया पलिश्तिम,), और कफ़तोरिम। 

१५ और कनान ने जनना सिदोन, उसका प्रथम जन्मा, और हेत,

१६ और यबूसी वंशज, और एमोरवासी, और गिरगासवासी,

१७ और हिव्वी, और आरकावासी, और साईनावासी,

१८ और आर्वाडवासी, और ज़ेमारवासी, और हमातवासी: और इसके पश्चात् कनानवासियों के परिवार बाहर फैल गए थे। 

१९ और कनानवासियों की सीमा सिदोन से थी, जैसे तुम गीरर की ओर आते हो, गाज़ा तक; जैसे तुम सदोम, और गमोरा, और आदमाह, और ज़ेबोइम, की ओर जाते हो, यहाँ तक कि लेशा तक। 

२० यह हाम के बेटे हैं, उनके परिवारोंनुसार, उनकी जीभोंनुसार, उनके देशों में, और उनके राष्ट्रों में। 

२१ एबर की सभी सन्तानो का पिता, और ज्येष्ठ याफत के भाई, शेम को भी सन्ताने जन्मी थीं। 

२२ शेम की सन्तान: ईलम, और असहुर, और अर्पक्षद, और लड, और अराम। 

२३ और अराम की सन्तान: ऊस, और हल, और गीथर, और मैश। 

२४ और अर्पक्षद ने जनना सैलाह, और सैलाह ने जनना एबर। 

२५ और एबर को दो बेटे जन्मे: एक का नाम पीलेग था, क्योंकि उसी के दिनो में पृथ्वी विभाजित हुई थी, और उसके भाई का नाम योक्टन था। 

२६ और योक्टन ने जनना अलमोदद, और शेलेफ, और हज़रमेवेथ, और जीराह,

२७ और हदोरम, और ऊसल, और दिकलाह,

२८ और ओबल, और अबिमाएल, और शबा,

२९ और ओफर, और हैविलाह, और योबब: यह सभी योक्टन के बेटे थे। 

३० और उनका बसेरा मेशा से था, जैसे तुम सीफर, एक पूर्व के पहाड़ की ओर जाते हो। 

३१ यह शेम के बेटे हैं, अपने परिवारोंनुसार, अपनी जीभोंनुसार, अपनी भूमियों में, अपने राष्ट्रोंनुसार।

३२ यह नूह के बेटों के परिवार हैं, उनकी पीढ़ियोंनुसार, उनके राष्ट्रों में: और प्रलय के पश्चात, इन्हीं से पृथ्वी में राष्ट्र विभाजित हुए थे। 




ग्यारहवाँ अध्याय।  


और समस्त पृथ्वी एक ही भाषा की, और एक ही बोली की थी। 

और यह होने को आया, कि जैसे उन्होंने पूर्व दिशा से यात्रा की, उन्होंने शिनार की भूमि में एक मैदान पाया; और वह वहीं बस गए। 

और उन्होंने एक दूसरे से कहा, जाओ, हम ईंटें बना लें, और उन्हें सम्पूर्णता से जला लें। और उनके पास पत्थर के स्थान में ईंट थी, और, गारे के स्थान में उनके पास गाढ़ा-कीचड़ था। 

और उन्होंने कहा, जाओ, हम अपने लिए एक नगर और एक मीनार का निर्माण करें, जिसकी चोटी स्वर्ग तक पहुँच सके; और हम अपने लिए एक नाम कमा लें, कहिं हम सम्पूर्ण पृथ्वी के चहरे पर बाहर बिखर जाएँ। 

और प्रभु उस नगर और उस मीनार को देखने नीचे आए, जिनका मनुष्यों की सन्ताने निर्माण कर रहे थे। 

और प्रभु ने कहा; देखो, यह लोग एक हैं, और इन सभी की एक ही भाषा है; और इन्होंने यह करना आरम्भ कर दिया है: और अब इनसे कुछ भी अंकुशित नहीं रहेगा, जिसकी इन्होंने कल्पना की है करने के लिए। 

जाओ, हम नीचे जाते हैं, और वहीं उनकी भाषा भ्रमित कर देते हैं, ताकि वह एक दूसरे की बोली समझ सकें। 

तो प्रभु ने उन्हें वहीं से, समस्त पृथ्वी के चहरे पर बाहर बिखेर दिया: और उन्होंने उस नगर का निर्माण करना छोड़ दिया। 

इसलिए इसका नाम बैबल कहलाया जाता है, क्योंकि प्रभु ने ही वहीं समस्त पृथ्वी की भाषा भ्रमित कर दी थी: और वहीं से ही प्रभु ने उन्हें समस्त पृथ्वी के चहरे पर बाहर बिखेर दिया था। 

१० यह शेम की पीढ़ियाँ हैं: शेम एक सौ साल का था, और जनना अर्पक्षद, प्रलय के दो वर्ष पश्चात। 

११ और शेम, अर्पक्षद को जनने के पश्चात, पाँच सौ साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ। 

१२ और अर्पक्षद पाँच और तीस साल जिया, और जनना सैलाह। 

१३ और अर्पक्षद, सैलाह को जनने के पश्चात, चार सौ और तीन साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ। 

१४ और सैलाह तीस साल जिया, और जनना एबर।

१५ और सैलाह, एबर को जनने के पश्चात, चार सौ और तीन साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

१६ और एबर चार और तीस साल जिया, और जनना पीलेग।

१७ और एबर, पीलेग को जनने के पश्चात, चार सौ और तीस साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ। 

१८ और पीलेग तीस साल जिया, और जनना रेऊ।

१९ और पीलेग, रेऊ को जनने के पश्चात, दो सौ और नौ साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ। 

२० और रेऊ दो और तीस साल जिया, और जनना सरूग। 

२१ और रेऊ, सरूग को जनने के पश्चात, दो सौ और सात साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

२२ और सरूग तीस साल जिया, और जनना नाहोर।

२३ और सरूग, नाहोर को जनने के पश्चात, दो सौ साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

२४ और नाहोर नौ और बीस साल जिया, और जनना थराह।

२५ और नाहोर, थराह को जनने के पश्चात, एक सौ और उन्नीस साल जिया, और जनने बेटे और बेटियाँ।

२६ और थराह सत्तर साल जिया, और जनने अब्राम, नाहोर और हारान। 

२७ अब यह थराह की पीढ़ियाँ हैं: थराह ने जनने अब्राम, नाहोर, और हारान; और हारान ने जनना लोट। 

२८ और हारान, अपने पिता थराह से पहले ही, अपनी जन्म भूमि में, कसदियों के अर में, मर गया। 

२९ और अब्राम और नाहोर ने अपने लिए पत्नियाँ लीं: अब्राम की पत्नी का नाम सैराय था, और नाहोर की पत्नी का नाम मिल्का था, बेटी हारान की, पिता मिल्का का, और पिता इस्काह का। 

३० परन्तु सैराय बाँझ थी; उसके पास कोई बच्चा था। 

३१ और थराह ने अब्राम अपना बेटा, और लोट अपने बेटे हारान का बेटा, और अपनी पुत्र-वधू सैराय अपने बेटे अब्राम की पत्नी को लिया; और वह उनके साथ कसदियों के अर से चल दिए, कनान की भूमि में जाने के लिए; और वह हारान पहूँच गए, और वहीं बस गए। 

३२ और थराह के दिन दो सौ और पाँच वर्ष थे: और थराह हारान में मर गया। 




बारहवाँ अध्याय।  


अब प्रभु ने अब्राम से कहा था, तुम अपने देश में से, और अपने कुल में से, और अपने पिता के घर में से बाहर निकल आओ, उस भूमि में जिसे मैं तुम्हें दिखाऊँगा: 

और मैं तुम में से एक महा राष्ट्र बनाऊँगा, और मैं तुम्हें आशीष दूँगा, और तुम्हारा नाम महान बनाऊँगा; और तुम एक आशीर्वाद होगे: 

और में उन्हें आशीष दूँगा जो तुम्हें आशीष देते हैं, और उसे शापित करूँगा, जो तुम्हें शापित करता है: और पृथ्वी के समस्त परिवार तुम्हीं में धन्य होंगे। 

तो अब्राम ने प्रस्थान कर लिया, जैसा प्रभु ने उससे कहा था; और लोट उसके साथ चला गया: और अब्राम सत्तर और पाँच वर्ष की आयु का था जब उसने हारान से प्रस्थान किया। 

और अब्राम ने सैराय अपनी पत्नी ली, और लोट अपने भाई का बेटा, और उनकी समस्त संपत्ती जिसे उन्होंने एकत्रित किया था, और वह आत्माएँ जिन्हें उन्होंने हारान में प्राप्त किए थे; और वह कनान की भूमि में प्रवेश करने के लिए चल पड़े: और वह कनान की भूमि में गए। 

और अब्राम भूमि को पार करता हुआ गया, सिकेम के स्थान तक, मोरे के मैदान तक। और तब भूमि में कनानवासी था। 

और अब्राम को प्रभु प्रकट हुए, और कहा, तुम्हारे बीज को मैं यह भूमि दूँगा: और वहीं उसने प्रभु के लिए एक बलिवेदी का निर्माण किया, जो उसे प्रकट हुए थे।  

और वह वहाँ से हट कर बेतएल से पूर्व एक पर्वत तक चला गया, और उसने अपना तम्बू गाड़ दिया, बेतएल पश्चिम की ओर, और हेआय पूर्व की ओर रखते हुए: और वहीं उसने प्रभु के लिए एक बलिवेदी का निर्माण किया, और प्रभु के नाम का आह्वान किया। 

और अब्राम यात्रा करता रहा, अभी भी दक्षिण की ओर जाता हुआ। 

१० और भूमि में अकाल पड़ गया था: और अब्राम अल्पवास करने नीचे मिस्र में चला गया: क्योंकि वह अकाल भूमि में शोचनीय था। 

११ और यह होने को आया, कि जब वह मिस्र में प्रवेश करने के लिए समीप आया, कि उसने अपनी पत्नी सैराय से कहा, देखो अब, मैं जानता हूँ कि तुम दिखने में एक सुंदर स्त्री हो:

१२ इसलिए ऐसा होने को आएगा, जब मिस्रवासी तुम्हें देखेंगे, वह कहेंगे, यह तो उसकी पत्नी है: और वह मेरी हत्या कर देंगे, परन्तु तुम्हें वह जीवित बचा लेंगे। 

१३ कहना, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, तुम तो मेरी बहन हो: ताकि मेरे साथ तुम्हारे वास्ते भला हो सके; और मेरा आत्मा तुम्हारे कारण जीवित रहेगा। 

१४ और यह होने को आया, कि जब अब्राम मिस्र में गया था, उन मिस्रवासियों ने उस स्त्री को देखा कि वह अति सुंदर थी। 

१५ फ़ैरो के प्रमुखों ने भी उसे देखा, और उसकी फ़ैरो के समक्ष सराहना की: और वह स्त्री फ़ैरो के घर में ले ली गई थी।  

१६ और फैरो ने अब्राम के साथ उसके वास्ते भला व्यवहार किया: और उसके पास भेड़, और बैल, और नर-गधे, और नौकर, और नौकरानियाँ, और मादा-गधे, और ऊँट थे। 

१७ और प्रभु ने फ़ैरो और उसके घराने को, अब्राम की पत्नी सैराय के कारण, बड़ी विपत्तियों से विपत्रित कर दिया। 

१८ और फ़ैरो ने अब्राम को बुलाया, और कहा, क्या है यह जो तुमने मेरे साथ कर दिया है? तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि वह तुम्हारी पत्नी थी?

१९ क्यों कहा तुमने, वह तो मेरी बहन है? कहिं मैंने उसे अपनी पत्नी के लिए ले लिया होता? अब इसलिए देख लो अपनी पत्नी को, ले लो इसे, और अपने पथ पर चलते बनो। 

२० और फ़ैरो ने अपने आदमियों को उसके सम्बंध में आदेश दे दिया: और उन्होंने उसे, और उसकी पत्नी को विदा कर दिया, और वह सब कुछ जो उसके पास था।




तेरहवाँ अध्याय।  


और अब्राम मिस्र से ऊपर बाहर निकल कर चला गया, दक्षिण में, वह, और उसकी पत्नी, और वह सब कुछ जो उसके पास था, और लोट उसके साथ। 

और अब्राम मवेशी में, चाँदी में, और सोने में, अत्यंत धनवान था। 

और वो दक्षिण से अपनी यात्राओं में चलता गया, यहाँ तक कि बेतएल तक ही, उसी स्थान तक जहाँ आरम्भ में उसका तम्बू हुआ करता था, बेतएल और हेआय के बीच:

उसी बलिवेदी के स्थान तक, जिसका उसने वहीं पहली बार निर्माण किया था: और वहीं अब्राम ने प्रभु के नाम का आह्वान किया था। 

और लोट के पास भी, जो अब्राम के साथ गया था, झुँड, और पशु-समूह, और तम्बू थे। 

और वह भूमि उनका समर्थन करने में सक्षम नहीं थी, कि वह एक साथ बस सकें: क्योंकि उनकी सम्पत्ती अत्याधिक थी, तो वह एक साथ बस नहीं सकते थे। 

और अब्राम के मवेशी के गडरियों के, और लोट के मवेशी के गडरियों के बीच एक झगड़ा हो गया था: और कनानवासी, और पेरिज़वासी तब भूमि में बसते थे। 

और अब्राम ने लोट से कहा, कोई झगड़ा हो, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, मेरे और तुम्हारे बीच, और मेरे गडरियों के और तुम्हारे गडरियों के बीच: क्योंकि हम भाई-जन हैं। 

क्या यह समस्त भूमि तुम्हारे सम्मुख नहीं है? मैं तुम से प्रार्थना करता हूँ, कि तुम स्वयं को मुझ से अलग कर लो: यदि तुम बायाँ हाथ लोगे, तो मैं दाएँ की ओर चला जाऊँगा: और यदि तुम दाएँ की ओर प्रस्थान करोगे, तो मैं बाएँ की ओर चला जाऊँगा। 

१० और लोट ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और उसने यर्दन का समस्त मैदान देखा, कि वह प्रत्येक स्थान में अच्छा सींचा हुआ था, प्रभु के सदोम और गमोरा को नष्ट करने से पहले, यहाँ तक की प्रभु के उद्यान के समान ही, मिस्र की भूमि के समान, जैसे तुम ज़ोअर तक आते हो। 

११ तब लोट ने अपने लिए यर्दन का समस्त मैदान चुन लिया: और लोट ने पूर्व की ओर यात्रा की; तो उन्होंने स्वयं को पृथक कर लिया, एक ने दूसरे से। 

१२ अब्राम कनान की भूमि में बस गया, और लोट मैदान के नगरों में बस गया, और उसने अपना तम्बू सदोम की ओर गाड़ दिया। 

१३ परन्तु सदोम के आदमी प्रभु के समक्ष अत्याधिक दुष्ट और पापी थे। 

१४ और प्रभु ने अब्राम से, लोट और उसके पृथक हो जाने के पश्चात कहा, अब तुम अपनी आँखें ऊपर उठाओ, और देखो इस स्थान से जहाँ तुम हो, उत्तर की ओर, और दक्षिण की ओर, और पूर्व की ओर, और पश्चिम की ओर:

१५ क्योंकि यह समस्त भूमि जो तुम देख रहे हो, मैं तुम्हें इसे दे दूँगा, और तुम्हारे बीज को सदैवत्वता के लिए। 

१६ और मैं तुम्हारे बीज को पृथ्वी की धूल के जैसा बनाऊँगा: ताकि यदि कोई पुरुष गिनती कर सकेगा पृथ्वी की धूल की, तब तुम्हारा बीज भी गिन लिया जाएगा। 

१७ उठो, चलो भूमि के बीच, इसकी लम्बाई में, और इसकी चौड़ाई में: क्योंकि मैं इसे तुम्हें दूँगा। 

१८ तब अब्राम ने अपना तम्बू हटाया, और वह ममरे के मैदान में, जो हेब्रोन में है, आकर बस गया, और वहीं उसने प्रभु के लिए एक बलिवेदी का निर्माण किया। 





चौदहवाँ अध्याय।  


और शिनार के राजा एम्रैफल, एलैसर के राजा एरियौक, ईलम के राजा केडरलेओमर, और राष्ट्रों के राजा टाईडल के दिनो में, ऐसा होने को आया, कि:

इन्होंने, सदोम के राजा बीरा, और गमोरा के राजा बिर्शा, आदमाह के राजा शिनाब, और ज़ेबोइम के राजा शेमेंबर, और बेला के राजा (जो ज़ोअर है), के साथ युद्ध छेड़ दिया। 

यह सभी सिड्डिम की घाटी में एक साथ भिड़ गए थे; जो नमक का समुद्र है। 

बारह वर्ष इन्होंने केडरलेओमर की सेवा की, और तेरहवें वर्ष में इन्होंने विद्रोह कर डाला था। 

और चौदहवें वर्ष में केडरलेओमर, और वो राजा जो उसके साथ थे, आए; और उन्होंने आघातित कर डाला रफाएम जाति वालों को एशटेरोथ कारनैम में, और ज़ूज़िमों को हाम में, और एमिमों को शेवेह किरियाथैम में;

और होरियों को उनके पहाड़ सेईर में, एल-पैरन तक, जो जँगली-क्षेत्र के साथ है। 

और वो वापस लौट आए, और एनमिशपैट पहुँचे, जो कादेश है, और उन्होंने अमालेकवंशजों के सम्पूर्ण देश को, और एमोरवासियों को भी, जो हैज़ेज़ौनटेमर में बसते हैं, आघातित कर डाला। 

और वहीं बाहर निकल पड़े, सदोम का राजा, और गमोरा का राजा, और आदमाह का राजा, और ज़ेबोइम का राजा, और बेला का राजा (वही जो ज़ोअर है), और यह उनके साथ, सिड्डिम की घाटी में, संग्राम में भिड़ गए;  

ईलम के राजा केडरलेओमर, और राष्ट्रों के राजा टाईडल, शिनार के राजा एम्रैफल, और एलैसर के राजा एरियौक के साथ; चार राजा, पाँच के साथ। 

१० और सिड्डिम की घाटी कीचड़ के गड्ढों से भरी हुई थी: और सदोम और गमोरा के राजा भाग खड़े हुए, और उन में जा गिरे; और वह जो बचे रह गए थे, पर्वत की ओर भाग खड़े हुए। 

११ और उन्होंने सदोम और गमोरा का सारा सामान, और उनके खाद्य पदार्थ ले लिए, और वह अपने पथ पर चले गए। 

१२ और उन्होंने अब्राम के भाई के बेटे लोट को (जो सदोम में बसता था), और उसके सामान को ले लिया, और उन्होंने प्रस्थान कर लिया। 

१३ और एक जो निकल भागा था आया, और उसने अब्राम इब्रानी को बताया; क्योंकि वह एस्कौल के भाई, और एनर के भाई, ममरे एमोरवासी के मैदान में बसता था: और यह अब्राम के साथ संघाधीन थे। 

१४ और जब अब्राम ने यह सुना कि उसके भाई को बन्दी ले लिया गया था, उसने अपने तीन सौ अठारह प्रशिक्षित सेवक सशस्त्रित किए, जो उसके अपने ही घराने में जन्मे थे, और उसने उनका दान तक पीछा किया। 

१५ और अब्राम ने स्वयं को और अपने नौकरों को, रात में उनके विरुद्ध विभाजित कर दिया, और उन्हें आघातित कर दिया, और उन्होंने उनका होबा तक पीछा किया, जो दमिश्क के बाएँ हाथ पर है: 

१६ और वह सारा सामान, और फिर से अपने भाई लोट को भी, और उसके सामान को, और स्त्रियों को भी, और लोगों को पुनः वापस ले आया। 

१७ और सदोम का राजा, केडरलेओमर और उसके साथी राजाओं के संहार से उसकी वापसी के पश्चात, उससे शैवेह की घाटी में, जो राजाओं की घाटी है, बाहर मिलने गया। 

१८ और शलेम के सम्राट मल्कीसेदेक रोटी और अंगूर रस लाए: और वह अति उच्चतम ईश्वर के पुरोहित थे। 

१९ और उन्होंने उसे आशीष दिया, और कहा; धन्य हो अब्राम, अति उच्चतम ईश्वर, स्वर्ग और पृथ्वी के स्वामी द्वारा: 

२० और धन्य हों अति उच्चतम ईश्वर, जिन्होंने तुम्हारे शत्रु तुम्हारे हाथ में प्रदान कर दिए हैं: और उसने उन्हें सभी का दसवाँ भाग दे दिया। 

२१ और सदोम के राजा ने अब्राम से कहा, मुझे वह व्यक्ति दे दो, और सामान अपने स्वयं के लिए रख लो।

२२ और अब्राम ने सदोम के राजा से कहा, मैंने अपना हाथ प्रभु के प्रति, अति उच्चतम ईश्वर के प्रति, स्वर्ग और पृथ्वी के स्वामी को उठाया है, 

२३ कि मैं एक धागे से लेकर एक जूते के फ़ीते तक भी नहीं लूँगा, और कि मैं तुम्हारी कोई भी वस्तु नहीं लूँगा, कहिं तुम कहो कि मैंने अब्राम को धनवान बना दिया है:

२४ केवल बस वही जो युवा पुरुषों ने खाया है, और उन पुरुषों का भाग, जो मेरे साथ गए थे, एनर, एस्कौल, और ममरे; ले लेने दो उन्हें अपने भाग। 




पंद्रहवाँ अध्याय।  


इन घटनाओं के पश्चात, प्रभु के शब्द अब्राम को एक दृश्य में आए, कहते हुए; डरो मत अब्राम: मैं तुम्हारी ढाल हूँ, और तुम्हारा अत्याधिक विशाल फल। 

और अब्राम ने कहा, प्रभु ईश्वर जी, मुझे आप क्या देंगे, देखते हुए कि मैं तो संतानहीन जा रहा हूँ, और दमिश्क का यह एलाज़र मेरे घराने का प्रबन्धक है। 

और अब्राम ने कहा; देखें, आपने मुझे कोइ बीज नहीं दिया है: और लो, मेरे घराने में यह जन्मा मेरा वारिस है। 

और देखो, प्रभु के शब्द अब्राम को आए, कहते हुए; यह तुम्हारा वारिस नहीं होगा: बल्कि वह जो तुम्हारी अपनी ही आँतों में से उत्पन्न होगा तुम्हारा उत्तराधिकारी होगा। 

और वह उसे बाहर ले आए, और उन्होंने कहा, देखो अब स्वर्ग की ओर, और गिनती करो सितारों की, यदि तुम इन्हें गिनने में सक्षम हो? और उन्होंने उससे कहा, इन्हीं के जैसा तुम्हारा बीज होगा। 

और उसने प्रभु में विश्वास कर लिया; और उन्होंने इसे उसकी नेकी के प्रति गिन लिया। 

और उन्होंने उससे कहा; मैं हूँ वह प्रभु जो तुम्हें कसदियों के अर से बाहर लाया था, तुम्हें यह भूमि विरासत में देने के लिए। 

और उसने कहा, प्रभु ईश्वर जी, मैं कैसे जानूँगा कि मैं इसे विरासत में लूँगा। 

और उन्होंने उससे कहा, मेरे लिए एक तीन वर्ष की बछिया, और एक तीन वर्ष की मादा बकरी, और एक तीन वर्ष का मेढ़ा, और एक पिंडुक, और एक युवा कबूतर, ले लो। 

१० और उसने अपने पास यह सब ले लिए, और उसने उन्हें बीच में से विभाजित कर दिया, और प्रत्येक टुकड़े को एक के साथ एक बिछा दिया: परन्तु पंछियों को उसने विभाजित नहीं किया। 

११ और जब उन शवों पर चील-कौव्वे नीचे उतरे, तो अब्राम ने उन्हें भगा दिया। 

१२ और जब सूर्य ढल रहा था, अब्राम पर एक गहरी नींद पड़ी: और लो, उस पर एक डरावना महा-अन्धकार छा गया। 

१३ और उन्होंने अब्राम से कहा, निश्चित्ता से जान लो कि तुम्हारा बीज एक भूमि में परदेशी होगा जो उनकी नहीं है, और वह उनकी सेवा करेंगे, और वह उन्हें चार सौ वर्ष पीड़ित करेंगे; 

१४ और उस राष्ट्र का भी, जिसकी वह सेवा करेंगे, मैं न्याय-निर्धारण करूँगा: और इस के पश्चात वह बहुत संपत्ती के साथ बाहर निकल आएँगे। 

१५ और तुम अपने पित्रों के पास शान्ति से चले जाओगे; तुम एक अच्छी वृद्ध आयु में दफ़नाए जाओगे। 

१६ परन्तु चौथी पीढ़ी में वह यहाँ पुनः आएँगे: क्योंकि एमोरवासियों की अधर्मता अभी तक भरपूर नहीं हुई है।

१७ और यह होने को आया, कि जब सूर्य नीचे ढल गया था, और अन्धेरा हो गया था, कि देखो एक धूएँदार भट्टी, और एक जलता हुआ दीपक जो उन टुकड़ों के बीच में से पार गया। 

१८ उसी दिन प्रभु ने अब्राम के साथ एक प्रतिज्ञापत्र बना दिया, कहते हुए; तुम्हारे बीज को मैंने यह भूमि प्रदान कर दी है, मिस्र की नदी से लेकर महा नदी तक, नदी फरात तक: 

१९ किनियों, और केनिज़ी-वंशज, और कैडमोनियों:

२० और हित्ती-वंशज, और पेरिज़वासी और रफाएम जाति वाले,

२१ और एमोरवासियों, और कनानवासी, और गिरगश-वंशज, और यबूसी वंशज। 




सोलहवाँ अध्याय।  


अब अब्राम की पत्नी सैराय ने उसे बच्चे नहीं जने थे: और उसी के पास एक दासी थी, एक मिस्रवासन, जिस का नाम हागार था। 

और सैराय ने अब्राम से कहा, देखें अब, प्रभु ने मुझे बच्चे जनने से रोक रखा है: मैं प्रार्थना करती हूँ आपसे, कि आप मेरी दासी के पास चले जाएँ: ऐसा हो सकता है कि मैं उसके द्वारा बच्चे प्राप्त कर सकूँ: और अब्राम ने सैराय की वाणी का श्रवण कर लिया। 

और सैराय, अब्राम की पत्नी ने हागार अपनी दासी ली, वह मिस्रवासन, अब्राम के कनान की भूमि में दस वर्ष बसने के पश्चात, और उसने उसे अपने पति अब्राम को दे दी, उसकी पत्नी बनने के लिए। 

और वह हागार के पास चला गया, और वह गर्भवती हो गई: और जब हागार ने देखा कि वह गर्भवती हो गई थी, उसने अपनी माल्किन से अपनी दृष्टि में घृणा की। 

और सैराय ने अब्राम से कहा, मेरी चोट के कारण आप हैं: मैंने अपनी दासी आपको गले लगाने के लिए दी, और जब उसने देखा कि वह गर्भवती हो गई है, मैं उसकी दृष्टि में घृणित हो गई: प्रभु न्याय करें मेरे और आपके बीच। 

परन्तु अब्राम ने सैराय से कहा, देखो, तुम्हारी दासी तुम्हारे हाथ में है: उसके साथ जैसा तुम चाहो, करो। और जब सैराय ने हागार के साथ कठोरता से व्यवहार किया, वह उसके चेहरे से भाग खड़ी हुई। 

और प्रभु के दूत ने उसे जँगली-क्षेत्र में, एक पानी के स्त्रोत के साथ पाया, उस स्त्रोत के साथ, जो शूर जाने के पथ में है:

और प्रभु के दूत ने कहा, सैराय की दासी हागार, कहाँ से आई हो तुम? और कहाँ जाओगी तुम? और उसने कहा, जी मैं अपनी माल्किन सैराय के चहरे से भाग कर आई हूँ। 

और प्रभु के दूत ने उस से कहा, वापस चली जाओ अपनी माल्किन के पास, और आधीन कर लो स्वयं को उसी के हाथों तले। 

१० और प्रभु के दूत ने उस से कहा, मैं तुम्हारा बीज अत्याधिकता से गुणा करूँगा, कि उसकी गिनती नहीं की जा सकेगी जनौघ के कारण। 

११ और प्रभु के दूत ने उस से कहा, देखो, तुम गर्भवति हो, और एक बेटा जनोगी, और उसका नाम इश्माएल पुकारोगी; क्योंकि प्रभु ने तुम्हारी पीड़ा सुन ली है। 

१२ और वो एक जँगली पुरुष होगा; उसका हाथ प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध होगा, और प्रत्येक व्यक्ति का हाथ उसके विरुद्ध होगा: और वो अपने सभी भाई-जनो की उपस्थिति में बसेगा। 

१३ और हागार ने प्रभु का नाम, जिन्होंने उस से बोला, पुकारा, आप ईश्वर देखते हैं मुझे: क्योंकि उसने कहा, क्या मैंने भी उन्हें यहाँ देख लिया है जो देख रहे हैं मुझे?

१४ इसलिए वो कुँआ बीर-लहाय-रोय कहलाया जाता है: देखो, वह कादेश और बेरेद के बीच है। 

१५ और हागार ने अब्राम को एक बेटा जना: और अब्राम ने अपने बेटे का नाम, जिसे हागार ने जना, इश्माएल पुकारा। 

१६ और अब्राम अस्सी और छह वर्ष की आयु का था, जब हागार ने अब्राम को इश्माएल जना। 



सत्रहवाँ अध्याय।  


और जब अब्राम नब्बे और नौ वर्ष की आयु का था, तो प्रभु अब्राम को प्रकट हुए ,और उन्होंने उस से कहा, मैं हूँ वो सर्व-बलशाली ईश्वर; मेरे समक्ष चलो, और परिपूर्ण बन जाओ तुम। 

और मैं अपना प्रतिज्ञापत्र अपने और तुम्हारे बीच बनाऊँगा, और तुम्हें अत्याधिक गुणा करूँगा। 

और अब्राम अपने मूँह के बल गिर पड़ा, और ईश्वर ने उसके साथ बात-चीत की, कहते हुए,

जहाँ तक मेरी बात आती है, देखो भई, मेरा प्रतिज्ञापत्र तुम्हारे साथ है, और तुम कई राष्ट्रों के पिता होगे। 

ही तुम्हारा नाम अब से अब्राम पुकारा जाएगा, बल्कि तुम्हारा नाम अब्राहम होगा: क्योंकि मैंने तुम्हें कई राष्ट्रों का पिता बना दिया है। 

और मैं तुम्हें अत्याधिक फलदाई बनाऊँगा, और मैं तुम में से राष्ट्रों को उद्भव करूँगा, और तुम में से राजा उत्पन्न होंगे। 

और मैं अपना प्रतिज्ञापत्र अपने और तुम्हारे, और तुम्हारे पश्चात तुम्हारे बीज के बीच, उनकी पीढ़ियों में, एक अनंतकाल के प्रतिज्ञापत्र के लिए स्थापित करूँगा, तुम्हारा, और तुम्हारे पश्चात तुम्हारे बीज का ईश्वर बनने के लिए। 

और मैं तुम्हें, और तुम्हारे पश्चात तुम्हारे बीज को, वो भूमि दूँगा जिस में तुम एक परदेशी हो, समस्त भूमि कनान की, एक अनंतकाल के अधिकार के लिए; और मैं उनका ईश्वर हूँगा। 

और ईश्वर ने अब्राहम से कहा, इसलिए तुम और तुम्हारे पश्चात तुम्हारा बीज उनकी पीढ़ियों में, और तुम, मेरा प्रतिज्ञापत्र रखोगे। 

१० यह है मेरा प्रतिज्ञापत्र, मेरे और तुम्हारे और तुम्हारे पश्चात तुम्हारे बीज के बीच, जिसे तुम सब रखोगे; प्रत्येक नर बच्चे का तुम्हारे बीच ख़तना होगा। 

११ और तुम अपनी आगे की चमड़ी के माँस का ख़तना करोगे: और यह मेरे और तुम्हारे बीच के प्रतिज्ञापत्र का प्रतीक होगा।  

१२ और वो जो तुम्हारे बीच आठ दिन का है, ख़तनित कर दिया जाएगा, प्रत्येक नर बच्चा तुम्हारी पीढ़ियों में, वो जो घराने में जन्मा हो, या वो जो किसी भी परदेशी से (जो तुम्हारे बीज का नहीं है) पैसे से ख़रीदा हुआ हो। 

१३ वो जो तुम्हारे घराने में जन्मा है, और वो जो तुम्हारे पैसे से ख़रीदा गया है, अवश्य ही ख़तनित होगा: और मेरा प्रतिज्ञापत्र तुम्हारे माँस में एक अनंतकाल के प्रतिज्ञापत्र के लिए होगा। 

१४ और वह बेख़तनित नर बच्चा जिसकी आगे की चमड़ी का माँस ख़तनित नहीं है, वही आत्मा अपने लोगों से काट दी जाएगी: उसने मेरा प्रतिज्ञापत्र तोड़ दिया है। 

१५ और ईश्वर ने अब्राहम से कहा, और तुम्हारी पत्नी सैराय, तुम उसका नाम सैराय नहीं पुकारोगे, बल्कि सैराह होगा उसका नाम। 

१६ और मैं उसे आशीष दूँगा, और मैं तुम्हें उस से भी एक पुत्र दूँगा: हाँ मैं आशीष दूँगा उसे, और वो राष्ट्रों की एक माता बनेगी; लोगों के राजा उत्पन्न होंगे उस में से। 

१७ तब अब्राहम अपने चहरे के बल गिर पड़ा, और हँस दिया, और उसने मन-ही-मन कहा, क्या उसे कोई बच्चा जन्मेगा जो सौ साल का है? और क्या सैराह जो नब्बे साल की है, जनेगी क्या?

१८ और अब्राहम ने ईश्वर से कहा, काश कि इश्माएल आपके समक्ष जिए। 

१९ और ईश्वर ने कहा, सैराह तुम्हारी पत्नी वास्तव में एक बच्चा जन्मेगी; और तुम उसका नाम इसहाक पुकारोगे: और मैं अपना प्रतिज्ञापत्र उसके साथ और उसके पश्चात उसके बीज के साथ, अनंतकाल के प्रतिज्ञापत्र के लिए स्थापित करूँगा। 

२० और जहाँ तक इश्माएल की बात आती है, मैंने तुम्हें सुन लिया है: देखो, मैंने उसे आशीष दे दिया है, और मैं उसे फलदाई बनाऊँगा, और उसे अत्याधिक गुणा करूँगा: वो बारह शासक जननेगा, और मैं उसे एक महा राष्ट्र बनाऊँगा। 

२१ परन्तु अपना प्रतिज्ञापत्र मैं इसहाक के साथ स्थापित करूँगा, जिसे सैराह तुम्हें इसी स्थित समय में आगामी वर्ष में जन देगी। 

२२ और उन्होंने उसके साथ बात-चीत करना समाप्त कर दिया, और ईश्वर अब्राहम से ऊपर चले गए। 

२३ और अब्राहम ने अपने बेटे इश्माएल को, और उन सभी को जो उसके घराने में जन्मे थे, और उन सभी को जो उसके पैसे से ख़रीदे गए थे, प्रत्येक नर अब्राहम के घराने के पुरुषों के बीच, ले लिया; और उसने उनकी आगे की चमड़ी के माँस का ठीक उसी ही दिन ख़तना कर दिया, जैसा ईश्वर ने उससे कहा था। 

२४ और अब्राहम नब्बे और नौ वर्ष की आयु का था, जब उसकी आगे की चमड़ी के माँस का ख़तना हुआ था। 

२५ और इश्माएल उसका बेटा तेरह वर्ष की आयु का था, जब उसकी आगे की चमड़ी के माँस का ख़तना हुआ था। 

२६ ठीक उसी ही दिन अब्राहम ख़तनित हुआ, और इश्माएल उसका बेटा, 

२७ और उसके घराने के सभी पुरुष, घराने में जन्मे, और परदेशी से पैसे से ख़रीदे हुए, उसी के साथ ख़तनित हुए। 





अठारहवाँ अध्याय।  


और प्रभु अब्राहम को ममरे के मैदानों में प्रकट हुए: और वह दिन की गर्मी में तम्बू के द्वार में बैठा था; 

और उसने अपनी आँखें ऊपर उठाईं और देखा, और लो, तीन पुरुष उसके साथ खड़े थे: और जब उसने उन्हें देखा, वह उन से मिलने तम्बू के द्वार से भागा, और उसने स्वयं को धरती की ओर झुका दिया,

और उसने कहा, मेरे प्रभु जी, यदि अब मैंने आपकी दृष्टि में अनुग्रह पा लिया हो, अपने सेवक से दूर चलते चले जाएँ, मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे:

थोड़ा सा पानी ले आया जाए, मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे, और अपने पैरों को धो लें, और आप लोग स्वयं पेड़ के नीचे विश्राम करें:

और मैं रोटी का एक टुकड़ा ले आता हूँ, और आप अपने हृदयों को सम्बल करें; इस के उपरान्त आप चलते चले जाएँ: क्योंकि इसलिए ही तो आप लोग अपने सेवक के पास आएँ हैं। और उन लोगों ने कहा, वैसा ही कर दो, जैसा तुमने कह दिया है। 

और अब्राहम सैराह के पास तम्बू के अन्दर शीघ्रता से गया, और उसने कहा, जल्दी से तीन माप बारीक आटे के तैयार करो, उसे गूँधो, और चूल्हे पर पराँठे बना लो। 

और अब्राहम पशु समूह के पास भाग कर गया, और वह एक कोमल और अच्छा बछड़ा ले आया, और उसने उसे एक युवक को दे दिया: और वह शीघ्रता से उसे तैयार करने चला गया। 

और उस ने मक्खन, और दूध, और वह बछड़ा जिसे उसने तैयार किया था, लिया, और उसे उन लोगों के समक्ष स्थित कर दिया: और वह उनके साथ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, और उन व्यक्तियों ने खाया। 

और उन लोगों ने उससे कहा, तुम्हारी पत्नी सैराह कहाँ है? और उसने कहा, देखें, अन्दर तम्बू में। 

१० और उन्होंने कहा, मैं निश्चित्ता से तुम्हारे पास जीवन के समयानुसार वापस आऊँगा; और लो, सैराह तुम्हारी पत्नी को एक बेटा होगा। और सैराह ने तम्बू के द्वार में, जो उनके पीछे था, यह सुना। 

११ अब अब्राहम और सैराह वृद्ध और बहुत ही बूढ़े थे; और स्त्रियों की रीति सैराह के लिए समाप्त हो चुकी थी। 

१२ इसलिए सैराह अपने मन-ही-मन हँस पड़ी, कहती हुई, मैं अपनी दीर्घायु से घिस कर, अब आनंदित होऊँगी क्या, मेरे प्रभु के भी वृद्ध होते हुए?

१३ और प्रभु ने अब्राहम से कहा, सैराह क्यों हँसी, कहती हुई, क्या मैं निश्चित्ता से एक बच्चा जनूँगी, मैं जो वृद्ध हूँ? 

१४ क्या कुछ भी बहुत कठिन है प्रभु के लिए? नियुक्त समय पर मैं तुम्हारे पास जीवन के समयानुसार वापस आऊँगा, और सैराह को एक बेटा होगा। 

१५ तब सैराह ने अस्वीकार किया कहते हुए, मैं नहीं हँसी: क्योंकि वह डर गई थी। और उन्होंने कहा, नहीं; बल्कि तुम अवश्य ही हँसी थी। 

१६ और वह पुरुष वहाँ से उठे, और उन्होंने सदोम की ओर देखा: और अब्राहम उनके साथ गया उन्हें पथ पर विदा करने। 

१७ और प्रभु ने कहा, क्या मैं अब्राहम से वह कार्य छुपाऊँ जो मैं करूँगा;

१८ यह देखते हुए कि अब्राहम अवश्य ही एक महा बलशाली राष्ट्र बनेगा, और पृथ्वी के समस्त राष्ट्र उस में धन्य होंगे?

१९ क्योंकि मैं इस से परिचित हूँ, कि यह अपनी सन्तान को और अपने पश्चात अपने घरबार को आदेश देगा, और वह इन्साफ़ और न्याय करने हेतु प्रभु का पथ रखेंगे; ताकि प्रभु अब्राहम को वही दे दें जो उन्होंने उसके विषय में बोला है। 

२० और प्रभु ने कहा, क्योंकि सदोम और गमोरा की दुहाई विशाल है, और क्योंकि उनका पाप अति शोचनीय है:

२१ मैं अब नीचे जाऊँगा, और देखूँगा कि यदि उन्होंने यही सब किया है उस दुहाई-अनुसार जो मुझ तक आई है: और यदि नहीं, मैं जान जाऊँगा।

२२ और उन पुरुषों ने अपने चहरे वहाँ से मोड़े, और सदोम की ओर चल दिए: परन्तु अब्राहम अभी भी प्रभु के समक्ष ही खड़ा रहा। 

२३ और अब्राहम समीप आया, और कहा, क्या आप नेकों को भी दुष्टों के साथ नष्ट कर देंगे क्या?

२४ मान लीजिए कि वहाँ नगर के भीतर पचास नेक हों; क्या आप उन पचास नेकों के लिए जो वहाँ अन्दर हैं, उस नगर को नष्ट कर देंगे और उसे नहीं छोड़ेंगे क्या?

२५ यह परे है आपसे इस प्रकार करना, नेकों को दुष्टों के साथ मार डालना: और कि नेक भी दुष्ट जैसा बन जाए, यह परे है आपसे: क्या समस्त पृथ्वी के न्यायाधीश सही नहीं करेंगे क्या?

२६ और प्रभु ने कहा, यदी मैं सदोम के भीतर पचास नेक पाऊँगा, तो मैं उस समस्त स्थान को उनके वास्ते छोड़ दूँगा।  

२७ और अब्राहम ने उत्तर दिया, और कहा, देखें अब, मैंने अपने पर ले लिया है प्रभु से बात करना, जबकि मैं केवल धूल और राख़ हूँ। 

२८ मान लीजिए कि पाँच हों कम पचास नेकों में से वहाँ: क्या आप उस समस्त नगर को पाँच की कमी के कारण नष्ट कर देंगे? और उन्होंने कहा, यदी मैं वहाँ चालीस और पाँच पाऊँगा, मैं उसे नष्ट नहीं करूँगा। 

२९ और उसने उन से पुनः बोला, और कहा, मान लीजिए चालीस पाए जाएँ वहाँ: और उन्होंने कहा, मैं उन चालीस के वास्ते यह नहीं करूँगा। 

३० और उसने उन से कहा, ओह प्रभु क्रोधित होएँ, और मैं बोलता हूँ: मान लीजिए तीस पाए जाएँ वहाँ। और उन्होंने कहा, मैं यह नहीं करूँगा, यदी मैं वहाँ तीस पाऊँ।  

३१ और उसने कहा, देखें अब, मैंने अपने पर ले लिया है प्रभु से बात करना, मान लीजिए कि बीस पाए जाएँ वहाँ: और उन्होंने कहा, मैं उसे उन बीस के वास्ते नष्ट नहीं करूँगा। 

३२ और उसने कहा, ओह प्रभु क्रोधित होएँ, और मैं बस इस एक बार और बोलता हूँ: मान लीजिए कि दस पाए जाएँ वहाँ। और उन्होंने कहा, मैं उसे उन दस के वास्ते नष्ट नहीं करूँगा। 

३३ और जैसे ही उन्होंने अब्राहम के साथ बातचीत करना समाप्त कर दिया था, प्रभु अपने पथ पर चले गए: और अब्राहम अपने घर वापस चला गया।





उन्नीसवाँ अध्याय। 


और सन्ध्या के समय सदोम में दो दूत आए; और लोट सदोम के दरवाज़े में बैठा था: और उन्हें देख कर लोट उन से मिलने के लिए ऊपर उठा; और उसने स्वयं को झुका लिया उसका चेहरा धरती की ओर किया हुआ। 

और उसने कहा, देखें अब, मेरे प्रभुओं, मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे कि आप अंदर अपने सेवक के घर में मुड़ जाएँ, और सारी रात ठहरें, और अपने पैर धोएँ, और सुबह-सुबह आप दोनो उठें, और अपने पथों पर चले जाएँ। और उन्होंने कहा, नहीं: बल्कि हम तो सड़क पर ही सारी रात निवास करेंगे। 

और लोट ने उन पर अत्याधिक दबाव डाला; और वह उसकी ओर अंदर मुड़ गए, और उन्होंने उसके घर में प्रवेश कर लिया: और उसने उनके लिए एक भोज बनाया, और बेख़मीरी रोटी पकाई, और उन्होंने खाया। 

परन्तु उनके लेटने से पहले ही, नगर के आदमियों ने, सदोम ही के आदमियों ने घर को चारों ओर से घेर लिया, दोनो वृद्धों ने और युवकों ने, प्रत्येक क्षेत्र के सभी लोगों ने: 

और उन्होंने लोट को पुकारा, और उससे कहा, कहाँ हैं वह आदमी जो तेरे पास इस रात आए हैं? उन्हें बाहर ले हमारे पास, ताकि हम उन्हें जान सकें। 

और लोट द्वार पर बाहर निकल कर उनके पास गया, और उसने द्वार अपने पीछे बंद कर लिया,

और कहा, मैं प्रार्थना करता हूँ तुमसे भाईयों, इतनी दुष्टता मत करो। 

देखो अब, मेरे पास दो बेटियाँ हैं जिन्होंने पुरुष नहीं जाने हैं; मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, कि मुझे उन्हें तुम्हारे पास बाहर ले आने दो, और उनके साथ जो अच्छा हो तुम्हारी दृष्टि में तुम करो: बस केवल इन पुरुषों के साथ कुछ करो: क्योंकि इसलिए ही तो यह मेरी छत की छाया तले आए हैं। 

और उन्होंने कहा, पीछे हट जा। और उन्होंने पुनः कहा, यह एक बंदा यहाँ अल्पवास करने आया है, और यह अब न्यायाधीश बनना चाहता है: अब हम इनकी तुलना में तेरे साथ भत्तर व्यवहार करेंगे। और उन्होंने उस पुरुष के साथ घोर धक्का-मुक्की की, लोट ही के साथ, और वह द्वार को तोड़ने निकट गए। 

१० परन्तु उन पुरुषों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया, और लोट को घर के अन्दर अपने पास खींच लिया, और द्वार बन्द कर दिया। 

११ और उन्होंने उन आदमियों को नेत्रहीनता से आघातित कर दिया, जो घर के द्वार पर थे, दोनो छोटों को और बड़ों को: ताकि वह स्वयं को द्वार ढूँढने में थकाते रह गए।

१२ और उन पुरुषों ने लोट से कहा, क्या तुम्हारे पास यहाँ तुम्हारे अतिरिक्त कोई अन्य जने हैं? दामाद, और तुम्हारे बेटे, और तुम्हारी बेटियाँ, और जो कुछ भी तुम्हारा है इस नगर में, उन्हें इस स्थान से बाहर निकाल लो: 

१३ क्योकि हम इस स्थान को नष्ट कर देंगे, क्योंकि इनकी दुहाई प्रभु के चहरे के समक्ष वृद्धि से बढ़ गई है: और प्रभु ने हमें इसे नष्ट करने के लिए भेजा है। 

१४ और लोट बाहर चला गया, और अपने दामादों से बोला, जिन्होंने उसकी बेटियों से विवाह किया था, और कहा, उठो, निकल जाओ तुम इस स्थान से बाहर: क्योंकि प्रभु इस नगर को नष्ट कर देंगे। परन्तु वह उसके दामादों को एक परिहास करता हुआ ही प्रतीत हुआ। 

१५ और जब भोर हुई, तब उन दूतों ने लोट को शीघ्रपरस्त किया, कहते हुए, उठो, लो अपनी पत्नी, और अपनी दो बेटियाँ, जो यहाँ हैं; कहिं नगर की अधर्मता में तुम्हारा विध्वंस हो जाए। 

१६ और जैसे वह विलम्बन कर रहा था, उन पुरुषों ने उसका हाथ पकड़ा, और उसकी पत्नी का हाथ, और उसकी दोनो बेटियों का हाथ, प्रभु उस पर दयावान होते हुए: और वह जने उसे बाहर ले आए, और उसे नगर के बाहर स्थित कर दिया। 

१७ और यह होने को आया, कि जब वह जने उन्हें बाहर ले आए थे, कि उन्होंने कहा, निकल भागो अपने जीवन के लिए, अपने पीछे मत देखना, ही तुम इस समस्त मैदान में रहना: निकल भागो पर्वत में, कहिं तुम्हारा भी विध्वंस हो जाए। 

१८ और लोट ने उन जनो से कहा, ओह ऐसे नहीं, मेरे प्रभु: 

१९ देखें अब, आपके सेवक ने आपकी दृष्टि में कृपा पा ली है, और आपने मेरे जीवन को बचाने में, अपनी दया को, जिसे आपने मुझ पर दिखाई है, आवर्धित कर दिया है: और मैं उस पर्वत पर नहीं निकल भाग सकता, कहिं मुझ पर कोई हानि पड़े, और मैं मर जाऊँ:

२० देखें अब, यह नगर निकट ही तो है भाग जाने के लिए, और यह एक छोटा सा ही तो है: ओह, मुझे वहीं निकल भागने दें, (क्या वह एक छोटा सा ही नहीं है क्या?) और मेरी आत्मा जीवित रह लेगी। 

२१ और उन्होंने उससे कहा, देखो, मैंने तुम्हें इस सम्बंध में भी स्वीकार कर लिया है, कि मैं इस नगर को उलट-पलट नहीं करूँगा, जिस के लिए तुमने बोला है। 

२२ शीघ्रता करो तुम, निकल भागो वहीं: क्योंकि मैं कुछ भी नहीं कर सकता जब तक तुम वहाँ पहुँच नहीं जाते हो। इसलिए उस नगर का नाम ज़ोअर कहलाया गया था। 

२३ सूर्य उदय हो चुका था पृथ्वी पर जब लोट ने ज़ोअर में प्रवेश किया। 

२४ तब प्रभु ने सदोम पर और गमोरा पर गंधक और अग्नि बरसाए, प्रभु द्वारा स्वर्ग में से;

२५ और उन्होंने वह नगर, और समस्त मैदान, और नगरों के सभी निवासी, और वह जो धरती पर उग रहा था, उलट-पलट कर दिए। 

२६ परन्तु लोट की पत्नी ने उसके पीछे से, पीछे मुड़ कर देखा, और वह एक नमक का स्तंभ बन गई। 

२७ और अब्राहम सुबह-सुबह उठ कर उस स्थान पर पहुँचा जहाँ वह प्रभु के समक्ष खड़ा हुआ था। 

२८ और उसने देखा सदोम और गमोरा की ओर, और सारे मैदान की भूमि की ओर, और देखा, और लो, प्रदेश का धुआँ एक भट्टी के धुएँ समान ऊपर उठ रहा था। 

२९ और यह होने को आया, कि जब ईश्वर ने मैदान के नगर नष्ट किए, कि ईश्वर ने अब्राहम को स्मरण में रखा, और लोट को उस उलट-पलटने के बीच में से बाहर निकाल लिया, जब उन्होंने वह नगर उलट-पलट किए थे, जिन में लोट बसता था। 

३० और लोट ज़ोअर से बाहर ऊपर चला गया, और पर्वत में बस गया, और उसकी दोनो बेटियाँ उसके साथ थीं: क्योंकि वह ज़ोअर में बसने से डर गया था: और वह एक गुफा में बस गया, वह और उसकी दोनो बेटियाँ। 

३१ और पहली जन्मी ने छोटी से कहा, हमारे पिता वृद्ध हैं, और कोई अन्य पुरुष नहीं है पृथ्वी में हमारे पास आने के लिए, सारी पृथ्वी की रीतिनुसार। 

३२ आओ, हम अपने पिता को अंगूर-रस पिलवाएँ, और हम उनके साथ लेट जाएँगी, ताकि हम अपने पिता के बीज का परिरक्षण कर सकें। 

३३ और उन्होंने अपने पिता को उस रात अंगूर-रस पिलवाया: और पहली जन्मी अन्दर गई, और अपने पिता के साथ लेट गई: और उसे आभास नहीं हुआ कि वह कब नीचे लेटी, ही कब वह उठी। 

३४ और यह होने को आया, कि आगामी दिन, पहली जन्मी ने छोटी से कहा, देखो मैं पिछली रात अपने पिता के साथ लेट गई थी: हम उन्हें इस रात भी अंगूर-रस पिलवाती हैं, और तुम अन्दर जाओ, और उनके साथ लेट जाओ, ताकि हम अपने पिता के बीज का परिरक्षण कर सकें। 

३५ और उन्होंने अपने पिता को उस रात भी अंगूर-रस पिलवाया, और छोटी उठी, और उसके साथ लेट गई: और उसे आभास नहीं हुआ कि वह कब नीचे लेटी, ही कब वह उठी।

३६ इस प्रकार लोट की दोनो बेटियाँ अपने पिता द्वारा बच्चे के साथ थीं। 

३७ और पहली जन्मी ने एक बेटा जना, और उसने उसका नाम मोआब पुकारा: यह वही है जो इस दिन तक मोआब-वंशजों का पिता है। 

३८ और छोटी, उसने भी एक बेटा जना, और उसने उसका नाम बेनअम्मी पुकारा: यह वही है जो इस दिन तक अम्मोन की सन्तानों का पिता है। 



बीसवाँ अध्याय।  


और अब्राहम ने वहाँ से दक्षिण देश की ओर यात्रा की, और वह कादेश और शूर के बीच बस गया, और उसने गीरर में अल्पवास किया। 

और अब्राहम ने सैराह अपनी पत्नी के विषय में कहा, यह मेरी बहन है: और गीरर के राजा अबिमलेक ने भिजवाया, और सैराह को ले लिया। 

परन्तु ईश्वर अबिमलेक को रात्रि में एक सपने में प्रकट हुए, और उससे कहा, देख लो, उस स्त्री के कारण जिसे तुमने ले लिया है, तुम एक मात्र मृत पुरुष हो: क्योंकि वह एक पुरुष की पत्नी है। 

परन्तु अबिमलेक उसके समीप नहीं गया था: और उसने कहा, प्रभु, क्या आप एक नेक राष्ट्र को भी मार डालेंगे?

कहा नहीं था क्या उसने मुझ से, वह मेरी बहन है? और उसने, उसने भी स्वयं कहा, वह मेरा भाई है: अपने मन की सत्यनिष्ठा से और अपने हाथों की निर्दोषता से मैंने यह किया है। 

और ईश्वर ने उससे एक सपने में कहा, हाँ, मैं जानता हूँ कि तुमने यह अपने मन की सत्यनिष्ठा से किया है: क्योंकि मैंने भी तुम्हें मेरे विरुद्ध पाप करने से रोक दिया है, इसलिए मैंने तुम्हें उसे छूने की अनुमति नहीं दी। 

अब इसलिए उस पुरुष को उसकी पत्नी पुनःस्थापित कर दो, क्योंकि वह एक पैगम्बर है, और वह तुम्हारे लिए प्रार्थना करेगा, और तुम जीवित रहोगे: और यदि तुम उसे पुनःस्थापित नहीं करोगे, जान लो कि तुम अवश्य ही मर जाओगे, तुम, और वह सभी जो तुम्हारे हैं। 

इस कारण अबिमलेक सुबह-सुबह उठा, और अपने सभी नौकरों को बुलाया, और यह सभी बातें उनके कानो में बताईं: और वह आदमी घोरता से डर गए। 

तब अबिमलेक ने अब्राहम को बुलाया, और उससे कहा, यह क्या किया है तुमने हमारे साथ? और क्या पाप किया है मैंने तुम्हारे साथ, कि तुम यह महा-पाप मुझ पर और मेरे राज्य पर ले आए हो? तुमने मेरे साथ वह कार्य किए हैं जो तुम्हें नहीं करने चाहिए थे। 

१० और अबिमलेक ने अब्राहम से कहा, क्या देखा तुम,ने कि तुमने यह कार्य कर दिया?

११ और अब्राहम ने कहा, क्योंकि मैंने सोचा, अवश्य ही ईश्वर का भय इस स्थान में नहीं है: और वह मुझे मेरी पत्नी के वास्ते मार डालेंगे। 

१२ और वास्तव में ही यह मेरी बहन ही है: यह मेरे पिता की बेटी है, परन्तु मेरी माँ की बेटी नहीं; और यह मेरी पत्नी बन गई। 

१३ और यह होने को आया, कि जब ईश्वर ने मुझे मेरे पिता के घर से भटकवा दिया था, कि मैंने इस से कहा, यह तुम्हारी करुणा है जिसे तुम मेरे प्रति दिखलाओगी; प्रत्येक स्थान में जहाँ हम आएँगे, कहना मेरे विषय में, कि यह तो मेरे भाई हैं। 

१४ और अबिमलेक ने भेड़, और बैल, और नौकर, और नौकरानियाँ लिए, और उन्हें अब्राहम को दे दिए, और उसने उसे सैराह उसकी पत्नी पुनःस्थापित कर दी। 

१५ और अबिमलेक ने कहा, देखो मेरी भूमि तुम्हारे सामने है; बस जाओ जहाँ तुम्हारा मन हो। 

१६ और सैराह को उसने कहा, देखो, मैंने तुम्हारे भाई को एक हज़ार चाँदी के टुकड़े दे दिए हैं: देखो, वह तुम्हारी आँखो के लिए एक परदा है, उन सभी के लिए जो तुम्हारे साथ हैं, और अन्य सभी के लिए भी: इस प्रकार सैराह की निंदा हुई। 

१७ तो अब्राहम ने ईश्वर से प्रार्थना की: और ईश्वर ने अबिमलेक को, और उसकी पत्नी को, और उसकी नौकरानियाँ को स्वस्थ कर दिया; और उन्होंने बच्चे जने। 

१८ क्योंकि प्रभु ने अबिमलेक के घराने के सभी गर्भ, अब्राहम की पत्नी सैराह के कारण, कस कर बन्द कर दिए थे। 





इक्कीसवाँ अध्याय।  


और प्रभु ने सैराह से भेंट की, जैसा उन्होंने कहा था, और प्रभु ने सैराह के लिए वैसा ही किया जैसा उन्होंने बोला था। 

क्योंकि सैराह गर्भवती हो गई थी, और उसने अब्राहम को उसकी वृद्ध आयु में एक बेटा जना, उसी स्थित समय में जिस के विषय में ईश्वर ने उससे बोला था। 

और अब्राहम ने अपने बेटे का नाम इसहाक पुकारा, जो उसे पैदा हुआ था, जिसे सैराह ने उसे जना था। 

और अब्राहम ने अपने बेटे इसहाक को, आठ दिन की आयु का होते हुए, ख़तनित कर दिया, जैसा ईश्वर ने उसे आदेश दिया था। 

और अब्राहम सौ वर्ष की आयु का था, जब उसका बेटा इसहाक उसे जन्मा था। 

और सैराह ने कहा, ईश्वर ने मुझे हँसाया है, तो वह सभी जो सुनेंगे मेरे साथ हँसेंगे। 

और उसने कहा, कौन कह सकता था यह अब्राहम से, कि सैराह भी कभी बच्चों को दूध पिलाएगी? क्योंकि मैंने उन्हें उनकी वृद्ध आयु में एक पुत्र जना है। 

और वह बच्चा बड़ा हुआ, और उसका दूध छुड़वाया गया: और अब्राहम ने एक बड़ा भोज बनाया, उसी तिथि पर जिस में इसहाक का दूध छुड़वाया गया था। 

और सैराह ने मिस्रवासन हागार के बेटे को, जिसे उसने अब्राहम को जन्मा था, हँसी उड़ाते हुए देखा। 

१० इसलिए उसने अब्राहम से कहा, इस बंध्वादासी को और उसके बेटे को बाहर निकाल दें: क्योंकि इस बंध्वादासी का बेटा, मेरे बेटे के साथ, यहाँ तक कि इसहाक के साथ वारिस नहीं होगा। 

११ और यह बात अब्राहम की दृष्टि में, उसके बेटे के कारण, अति शोचनीय थी। 

१२ और ईश्वर ने अब्राहम से कहा, इस बात को अपनी दृष्टि में इस किशोर और अपनी इस बंध्वादासी के कारण, शोचनीय मत बनने दो। वह सब जो सैराह ने तुम से कहा है, श्रवण करो उसकी वाणी का: क्योंकि इसहाक में तुम्हारा बीज कहलाया जाएगा। 

१३ और इस बंध्वादासी के बेटे का भी मैं एक महा राष्ट्र बनाऊँगा, क्योंकि यह तुम्हारा बीज है। 

१४ और अब्राहम सुबह-सुबह उठा, और उसने रोटी और एक पानी की बोतल ली, और उसे हागार को दे दी, उसे उसके कंधे पर रखते हुए, और उस बच्चे को, और उसने उसे विदा कर दिया: और उसने प्रस्थान कर लिया, और वह बेएरशबा के जँगली-क्षेत्र में भटकती रही। 

१५ और उसकी पानी की बोतल समाप्त हो गई, और उसने अपने बच्चे को एक झाड़ी के नीचे छोड़ दिया। 

१६ और वह जाकर उसके विपरीत एक अच्छी दूरी पर नीचे बैठ गई, धनुष से छोड़े गए एक तीर की दूरी पर ही: क्योंकि उसने कहा, मत देखने दो मुझे बच्चे की मृत्यु। और वह उसके विपरीत बैठ गई, और उसने अपनी वाणी उठाई, और रो पड़ी। 

१७ और ईश्वर ने किशोर की वाणी सुनी; और ईश्वर के दूत ने हागार को स्वर्ग में से पुकारा, और उससे कहा, क्या कष्ट दे रहा है तुम्हें हागार? डरो मत; क्योंकि जहाँ वह है वहीं से ईश्वर ने किशोर की वाणी सुन ली है। 

१८ उठो, किशोर को उठाओ, और उसे अपने हाथ में पकड़ो: क्योंकि मैं उसे एक महा राष्ट्र बनाऊँगा। 

१९ और ईश्वर ने उसके नयन खोल दिए, और उसने एक पानी का कूआँ देखा; और वह गई, और उसने वह बोतल पानी से भर ली, और किशोर को पेय दे दिया। 

२० और ईश्वर उस किशोर के साथ थे; और वह बड़ा हुआ, और जँगली-क्षेत्र में बस गया, और वह एक धनुरधारी बन गया। 

२१ और वह परान के जँगली-क्षेत्र में बस गया: और उसकी माँ ने उसके लिए मिस्र की भूमि में से एक पत्नी ले ली। 

२२ और यह होने को आया, कि उस समय अबिमलेक और उसकी सेना का प्रमुख कप्तान फिकोल, अब्राहम से बोले, कहते हुए, ईश्वर उस सभी में जो तुम करते हो तुम्हारे साथ हैं। 

२३ अब इसलिए मुझे यहाँ ईश्वर का वचन दे दो, कि तुम ही मेरे साथ, ही मेरे बेटे के साथ, ही मेरे बेटे के बेटे के साथ, झूटा व्यवहार करोगे: बल्कि मेरी करुणानुसार जो मैंने तुम्हें दिखाई है, तुम मेरे साथ, और इस भूमि के साथ, जिस में तुमने अल्पवास किया है, व्यवहार करोगे। 

२४ और अब्राहम ने कहा, मैं वचन देता हूँ। 

२५ और अब्राहम ने अबिमलेक की निंदा एक पानी के कूएँ के कारण की, जिसे अबिमलेक के नौकरों ने हिंसा से ले लिया था। 

२६ और अबिमलेक ने कहा, मैं नहीं जानता था कि किस ने यह कार्य किया है: ही तुमने मुझे बताया, ही मैंने इसके विषय में सुना, बल्कि आज। 

२७ और अब्राहम ने भेड़ और बैल लिए, और उन्हें अबिमलेक को दे दिए: और उन दोनो ने एक प्रतिज्ञा-पत्र स्थापित किया। 

२८ और अब्राहम ने झुँड की सात मादा-मेमनों को अकेली स्थित किया। 

२९ और अबिमलेक ने अब्राहम से कहा, इन सात मादा-मेमनों का क्या अर्थ है जिन्हें तुमने अकेले स्थित कर दिया है?

३० और उसने कहा, यह सात मादा-मेमने वह हैं जो तुम मेरे हाथ से लोगे, ताकि यह एक साक्षी हों मेरे प्रति कि मैंने ही यह कूआँ खोदा है। 

३१ इसलिए उसने उस स्थान का नाम बेएरशबा पुकारा: क्योंकि वहीं उन्होंने वचन दिए, उन दोनो ने ही। 

३२ इस प्रकार उन्होंने बेएरशबा में एक प्रतिज्ञा-पत्र बनाया: तब अबिमलेक उठा, और उसकी सेना का प्रमुख कप्तान फिकोल, और वह पलिश्तिमवासियों की भूमि में वापस चले गए। 

३३ और अब्राहम ने बेएरशबा में एक उपवन रोपा, और वहीं उसने उन अनंतकालीक ईश्वर, प्रभु के नाम का आह्वान किया। 

३४ और अब्राहम ने पलिश्तिमवासियों की भूमि में कई दिन अल्पवास किया। 




बाईसवाँ अध्याय।  


और इन घटनाओं के पश्चात ऐसा होने को आया, कि ईश्वर ने अब्राहम को परखा, और उससे कहा, अब्राहम, और उसने कहा, देखें, मैं यहाँ हूँ। 

और उन्होंने कहा, अपने बेटे को अब ले लो, अपने इकलौते बेटे इसहाक को ही, जिस से तुम प्रेम करते हो, और तुम मोरीया की भूमि में चले जाओ: और उसे वहीं एक जले चढ़ावे के लिए उन पर्वतों में से एक पर चढ़ा दो, जिस के विषय में मैं तुम्हें बताऊँगा। 

और अब्राहम सुबह-सुबह उठा, और उसने गधे पर काठी लगाई, और अपने दो युवकों को, और इसहाक अपने बेटे को, अपने साथ लिया, और उसने जले चढ़ावे के लिए लकड़ी चीरी, और वह उठा, और उस स्थान की ओर चल दिया, जिस के विषय में ईश्वर ने उसे बताया था। 

तब तीसरे दिन अब्राहम ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और उसने दूर उस स्थान को देखा। 

और अब्राहम ने अपने युवकों से कहा, तुम यहीं इस गधे के साथ ठहरो; और मैं और यह किशोर उधर वहाँ जाएँगे और आराधना करेंगे, और पुनः तुम्हारे पास वापस जाएँगे। 

और अब्राहम ने जले चढ़ावे के लिए लकड़ी ली, और उसे इसहाक अपने बेटे पर लाद दी: और उसने अग्नि अपने हाथ में ली, और एक चाकू: और वह दोनो इकट्ठा एक साथ चले गए। 

और इसहाक अपने पिता अब्राहम से बोला, और कहा, मेरे पिता जी: और उसने कहा, मैं यहाँ हूँ मेरे बेटे। और उसने कहा, देखें अग्नि और लकड़ी: परन्तु जले चढ़ावे के लिए मेमना कहाँ है?

और अब्राहम ने कहा, मेरे बेटे, ईश्वर जले चढ़ावे के लिए स्वयं एक मेमना उपलब्ध कराएँगे: तो वह दोनो एक साथ इकट्ठा जाते गए। 

और वह उस स्थान पहुँच गए जिस के विषय में ईश्वर ने उसे बताया था, और अब्राहम ने वहीं एक बलिवेदी का निर्माण किया, और लकड़ी व्यवस्थानुसार लगाई, और इसहाक अपने बेटे को बाँध दिया, और उसे बलिवेदी पर लकड़ी के ऊपर लिटा दिया। 

१० और अब्राहम ने अपना हाथ बढ़ाया, और वह चाकू लिया, अपने बेटे को मार डालने के लिए। 

११ और प्रभु के दूत ने उसे स्वर्ग में से पुकारा, और कहा, अब्राहम-अब्राहम: और उसने कहा, जी मैं यहाँ हूँ। 

१२ और प्रभु के दूत ने कहा, अपना हाथ किशोर पर मत डालो, ही इस के साथ कुछ भी करो: क्योंकि अब मैं जान गया हूँ कि तुम ईश्वर से डरते हो, यह देखते हुए कि तुमने मुझ से अपना पुत्र भी परे नहीं रखा, तुम्हारा एक मात्र पुत्र। 

१३ और अब्राहम ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और देखा, और देखो तो, उसके पीछे एक झाड़ में एक मेढ़ा अपने सींघों से फँसा हुआ था: और अब्राहम गया, और उस मेढ़े को ले लिया, और उसे एक जले चढ़ावे के लिए अपने बेटे के स्थान में चढ़ा दिया। 

१४ और अब्राहम ने उस स्थान का नाम जहोवाहजीरह पुकारा: जैसा कि यह इस दिन तक कहा जाता है, प्रभु के पहाड़ में यह देखा जाएगा। 

१५ और प्रभु के दूत ने अब्राहम को स्वर्ग में से दूसरी बार पुकारा, 

१६ और कहा, अपने स्वयं से ही मैंने वचन दिया है, कहते हैं प्रभु, इसलिए क्योंकि तुमने यह कार्य किया है, और अपना पुत्र परे नहीं रखा, अपना एक मात्र पुत्र:

१७ कि आशीर्वाद में मैं तुम्हें आशीष दूँगा, और गुणाने में मैं तुम्हारे बीज को स्वर्ग के सितारों जैसा, और समुद्र के तट पर रेत के जैसा गुणा कर दूँगा, और तुम्हारा बीज उसके शत्रुओं के द्वार पर अधिकार रखेगा;

१८ और तुम्हारे बीज में पृथ्वी के समस्त राष्ट्र धन्य होंगे; क्योंकि तुमने मेरी वाणी का पालन किया है। 

१९ तो अब्राहम अपने युवकों के पास वापस गया, और वह उठे और एक साथ बेएरशबा चले गए; और अब्राहम बेएरशबा में बस गया। 

२० और इन घटनाओं के पश्चात ऐसा होने को आया, कि अब्राहम को यह बताया गया कहते हुए, देखो मिल्का, उसने भी बच्चे जन्मे हैं तुम्हारे भाई नाहोर को,

२१ हज़ उसका पहला जन्मा, और बज़ उसका भाई, और कमूएल अराम का पिता,

२२ और कीसेड, और हज़ो, और पिलदश, और जिडलफ, और बतूएल। 

२३ और बतूएल ने रबेक्काह को जना: यह आठ मिल्का ने, अब्राहम के भाई नहौर को जन्मे। 

२४ और उसकी रखैल जिस का नाम रयुमाह था, उसने भी जने टीबाह, और गहम, और थेहश, और मअकाह। 




तेईसवाँ अध्याय।  


और सैराह सौ और सात और बीस वर्ष की आयु की थी: यह सैराह के जीवन के साल थे। 

और सैराह किरजथार्बा में मर गई, यही है हेब्रोन, कनान की भूमि में: और अब्राहम सैराह के लिए शोक मनाने, और उसके लिए रोने आया। 

और अब्राहम अपने मृत के सामने से उठा, और हित्ती के बेटों से बोला, कहते हुए, 

मैं तुम्हारे साथ एक परदेशी और एक अल्पवासी हूँ: मुझे तुम्हारे पास से एक दफ़नाने के स्थान का अधिकार दे दो, ताकि मैं अपने मृत को अपनी आँखों से परे दफ़ना सकूँ।  

और हित्ती की सन्तान ने अब्राहम को उत्तर दिया, उससे कहते हुए, 

सुनें हमें, मेरे प्रभु, आप हमारे बीच एक बलशाली शासक हैं: हमारे मक़बरों में से सबसे अच्छे में अपने मृत को दफ़नाएँ; हम पुरुषों में से कोई भी अपना मक़बरा आपसे बचा कर नहीं करेगा, बल्कि आप अपने मृत को दफ़ना सकें। 

और अब्राहम ऊपर उठा, और उसने स्वयं को भूमि के लोगों के समक्ष झुकाया, यहाँ तक कि हित्ती की सन्तान के समक्ष ही। 

और उसने उनके साथ गोष्ठी की, कहते हुए, यदि यह तुम्हारे मन में है कि मैं अपने मृत अपनी आँखों से परे दफ़नाऊँ; सुनो मुझे, और मेरे लिए ज़ोहर के बेटे एफरौन से निवेदन करो:

कि वह मुझे मैकपीलेह की गुफा दे दे जो उसके पास है, जो उसके खेत के अन्त में है: जितने भी पैसे के मूल्य की वह हो, वह उसे मुझे तुम्हारे बीच एक दफ़नाने के स्थान के अधिकार के लिए दे दे। 

१० और एफरौन हित्ती की सन्तान के बीच बसता था: और एफरौन हित्ती-वंशज ने अब्राहम को उत्तर दिया, हेथ की सन्तान की, यहाँ तक कि उन सभी की सुनवाई में, जो उसके नगर के दरवाज़े पर आए थे, कहते हुए,

११ नहीं मेरे प्रभु, आप सुनें मुझे: वह खेत मैं आपको दे देता हूँ, और वह गुफा जो उसके अन्दर है, मैं आपको दे देता हूँ; मेरे लोगों के बेटों की उपस्थिति में मैं आपको यह दे देता हूँ: दफ़ना दें अपने मृत को। 

१२ और अब्राहम स्वयं भूमि के लोगों के समक्ष नीचे झुक गया। 

१३ और वह एफरौन से भूमि के लोगों की सुनवाई में बोला, कहते हुए, परन्तु यदि तुम उसे मुझे दोगे, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, सुनो मुझे: मैं तुम्हें खेत के लिए पैसा दूँगा: ले लो उसे मुझ से, और मैं वहीं अपने मृत दफ़ना दूँगा। 

१४ और एफरौन ने अब्राहम को उत्तर दिया, उससे कहते हुए,

१५ मेरे प्रभु, मेरा श्रवण कर लें: इस भूमि का मूल्य चाँदी के चार सौ शेक्ल है: क्या है यह मेरे और आपके बीच? दफ़ना दें इसलिए अपने मृत को। 

१६ और अब्राहम ने एफरौन का श्रवण किया; और अब्राहम ने एफरौन को चाँदी तोली, जिस का उसने हित्ती के बेटों की सुनवाई में मूल्य लगाया था, चार सौ शेक्ल चाँदी के, प्रचलित पैसा व्यापारीयों के बीच। 

१७ और एफरौन का खेत जो मैकपीलेह में था, जो ममरे के सामने था, वह खेत, और वह गुफा जो उसके अन्दर थी, और वह सभी पेड़ जो खेत में थे, जो सभी सीमाओं के अन्दर चारों ओर थे, सुरक्षित कर दिए गए थे

१८ अब्राहम के प्रति एक अधिकार हेतु हित्ती की सन्तान की अपस्थिति में, उन सभी के समक्ष जिन्होंने उसके नगर के दरवाज़े में प्रवेश किया था। 

१९ और इस के पश्चात, अब्राहम ने सैराह अपनी पत्नी को मैकपीलेह के खेत की गुफा में ममरे के सामने दफ़ना दिया: यह वही हेब्रोन है कनान की भूमि में। 

२० और वह खेत, और वह गुफा जो उस में है, अब्राहम के अधिकार में एक दफ़नाने के स्थान हेतु, हित्ती के बेटों द्वारा सुरक्षित कर दिए गए थे। 



चौबीसवाँ अध्याय। 


और अब्राहम वृद्ध और बहुत ही बूढ़ा था: और प्रभु ने अब्राहम को सभी बातों में आशीष दे दिया था। 

और अब्राहम ने अपने घर के सब से वृद्ध सेवक से कहा, जो उस सभी पर राज करता था जो भी अब्राहम के पास था, रखो अपना हाथ मेरी जाँघ के नीचे, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से:

और मैं तुम से वचन दिलवाऊँगा, प्रभु, स्वर्ग के ईश्वर और पृथ्वी के ईश्वर का, कि तुम मेरे बेटे के लिए कनानवासियों की बेटियों में से, जिनके बीच मैं बसता हूँ, पत्नी नहीं लोगे। 

बल्कि तुम मेरे देश में, और मेरे कुल में, मेरे बेटे इसहाक के लिए एक पत्नी लेने हेतु जाओगे। 

और उससेवक ने अब्राहम से कहा, मान लीजिए कि वह स्त्री मेरे पीछे-पीछे इस भूमि में आना चाहे? तो क्या मैं पुनः आपके बेटे को उस भूमि में ले जाऊँ, जहाँ से आप आए हैं?  

और अब्राहम ने उससे कहा, सावधान, तुम मेरे बेटे को वहाँ पुनः नहीं ले जाओगे।

स्वर्ग के प्रभु ईश्वर, जिन्होंने मुझे मेरे पिता के घराने से, और मेरे कुल की भूमि में से ले लिया था, और जिन्होंने मुझ से बोला था, और जिन्होंने मुझे वचन दिया था कहते हुए, तुम्हारे बीज को मैं यह भूमि दूँगा; वही अपना दूत तुम से पहले भेजेंगे, और तुम वहीं से मेरे बेटे के लिए एक पत्नी लोगे। 

और यदि वह स्त्री तुम्हारे पीछे-पीछे आना चाहे, तब तुम मेरी इस शपथ से मुक्त हो जाओगे: बस केवल मेरे बेटे को पुनः वहाँ ले जाना। 

और उससेवक ने अपना हाथ अब्राहम अपने मालिक की जाँघ के नीचे रखा, और उसने उसे इस विषय समबन्धी वचन दे दिया। 

१० और उससेवक ने दस ऊँट, अपने मालिक के ही ऊँट, ले लिए, और उसने प्रस्थान कर लिया; क्योंकि उसके मालिक की समस्त सम्पत्ती उसी के अधिकार में थी: और वह उठा, और मेसोपोतामिया में नाहोर के नगर चला गया। 

११ और उसने सन्ध्या के समय नगर के बाहर अपने ऊँटों के घुटने नीचे टिकवाए, एक पानी के कूएँ के साथ, उसी समय जब स्त्रियाँ पानी खींचने के लिए बाहर जातीं हैं। 

१२ और उसने कहा, हे मेरे मालिक अब्राहम के प्रभु ईश्वर, मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ, मेरे साथ ऐसा करवा दें, और अपनी करुणा मेरे मालिक अब्राहम के प्रति प्रदर्शित कर दें। 

१३ देखें, मैं यहाँ पानी के कूएँ के साथ खड़ा हूँ: और नगर के लोगों की बेटियाँ पानी खींचने बाहर रहीं हैं:

१४ और इसे ऐसा होने दें, कि वह किशोरी जिस से मैं कहूँगा, अपना घड़ा नीचे करो, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, कि मैं पी सकूँ; और वह कहे, पीएँ आप, और मैं आपके ऊँटों को भी पीने के लिए दूँगी; उसी को वही होने दें, जिसे आपने अपने सेवक इसहाक के लिए नियुक्त किया है: और इस प्रकार मैं जान जाऊँगा कि आपने मेरे मालिक के प्रति करुणा दिखा दी है। 

१५ और उसके बोलने की समाप्ति से पहले ही, ऐसा होने को आया, कि देखो, रबेक्काह बाहर आई, जो बतूएल को जन्मी थी, मिल्का का बेटा, अब्राहम के भाई नाहोर की पत्नी, अपने घड़े को अपने कंधे पर रखे। 

१६ और वह किशोरी अति सुंदर थी दिखने में, एक कुँवारी, ही किसी भी पुरुष ने उसे जाना था; और वह कूएँ तक नीचे गई, और उसने अपना घड़ा भर लिया, और वह ऊपर गई। 

१७ और वह नौकर उससे मिलने भागा, और उसने कहा, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, मुझे थोड़ा सा पानी अपने घड़े में से पी लेने दो। 

१८ और उसने कहा, पीजिए, मेरे प्रभु: और उसने फुर्ती से अपना घड़ा अपने हाथ में नीचे किया, और उसने उसे पेय दे दिया। 

१९ और जब उसने उसे पानी देना समाप्त कर दिया था, उसने कहा, मैं आपके ऊँटों के लिए भी पानी खींचूँगी, जब तक वह पीना समाप्त नहीं कर लेते। 

२० और उसने फुर्ती से अपना घड़ा नाँद में उँडेला, और वह पुनः कूएँ तक पानी खींचने के लिए भागी, और उसने उसके सभी ऊँटों के लिए भी पानी खींचा। 

२१ और वह पुरुष उससे अचंभित हो शान्ति रखे रहा, यह जानने के लिए कि क्या प्रभु ने उसका पथ मंगलमय किया या नहीं। 

२२ और यह होने को आया, कि जैसे ऊँटों ने पीना समाप्त कर लिया था, कि उस व्यक्ति ने आधे शेक्ल भार के स्वर्णमय कर्ण-आभूषण, और दस शेक्ल भार के सोने के दो कंगने, उसके हाथों के लिए ले लिए;

२३ और उसने कहा, किस की बेटी हो तुम? बताओ मुझे मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से: क्या तुम्हारे पिता के घर में हमारे वास का स्थान है क्या?

२४ और उसने उससे कहा, मैं मिल्का के बेटे बतूएल की बेटी हूँ, जिन्हें उन्होंने नाहोर को जना:

२५ उसने इस के अतिरिक्त उससे कहा, हमारे पास दोनो: सूखी घास और चारा समुचित हैं, और वास करने के लिए स्थान। 

२६ और उस पुरुष ने अपना शीर्ष झुकाया, और प्रभु की आराधना की। 

२७ और उसने कहा, धन्य हों मेरे मालिक अब्राहम के प्रभु ईश्वर, जिन्होंने मेरे मालिक को अपनी दया से, और अपने सत्य से विहीन नहीं छोड़ा है: मेरे पथ पर होते हुए, प्रभु ने मेरा नेतृत्व मेरे मालिक के भाई-जनो के घर तक कर दिया।  

२८ और वह किशोरी भागी, और उसने अपनी माँ के घर वालों को यह बातें बताईं। 

२९ और रबेक्काह का एक भाई था, और उसका नाम लाबान था: और लाबान उस पुरुष की ओर कूएँ तक बाहर भागा। 

३० और यह होने को आया, कि जब उसने वह कर्ण-आभूषण, और अपनी बहन के हाथों पर कंगने देखे, और जब उसने अपनी बहन रबेक्काह के शब्द सुने, कहते हुए, इस प्रकार वह पुरुष मुझ से बोले; कि वह उस पुरुष के पास पहुँचा; और देखो वह ऊँटों के साथ कूएँ के साथ ही खड़ा था। 

३१ और उसने कहा, अन्दर जाएँ, आप प्रभु द्वारा आशीषित, आप बाहर किस कारण खड़े हैं? क्योंकि मैंने घर और ऊँटों के लिए स्थान तैयार कर दिया है। 

३२ और वह पुरुष घर के अन्दर गया: और उसने ऊँटों की लगाम-काठी उतारी, और उसने ऊँटों को सूखी घास और चारा दिया, और पानी, उसके पैर धोने के लिए, और उन पुरुषों के पैर जो उसके साथ थे। 

३३ और उसके सामने खाने के लिए भोजन परोस दिया गया था: परन्तु उसने कहा, मैं भोजन नहीं खाऊँगा, जब तक मैं अपना उद्देश्य नहीं बता देता। और उसने कहा, बोलें आप। 

३४ और उसने कहा, मैं अब्राहम का सेवक हूँ। 

३५ और प्रभु ने विशालता से मेरे मालिक को आशीष दिया है; और वह महान बन गए हैं: और उन्होंने उन्हें झुँड, और पशु समूह, और चाँदी, और सोना, और नौकर, और नौकरानियाँ, और ऊँट, और गधे दे दिए हैं। 

३६ और सैराह मेरे मालिक की पत्नी ने मेरे मालिक को, जब वह वृद्ध थी, एक बेटा जना: और उन्होंने उसे वह सब कुछ प्रदान कर दिया है जो उनके पास है। 

३७ और मेरे मालिक ने मुझ से वचन दिलवाया, कहते हुए, तुम मेरे बेटे के लिए कनानवासियों की बेटियों में से पत्नी नहीं लोगे जिनकी भूमि में मैं बसता हूँ:

३८ बल्कि तुम मेरे पिता के घर में जाओगे, और मेरे कुल के पास, और मेरे बेटे के लिए एक पत्नी ले लोगे। 

३९ और मैंने अपने मालिक से कहा, मान लीजिए कि वह स्त्री मेरे पीछे-पीछे आना चाहे?

४० और उन्होंने मुझ से कहा, वह प्रभु, जिनके समक्ष मैं चलता हूँ, अपना दूत तुम्हारे साथ भेजेंगे, और तुम्हारा पथ मंगलमय करेंगे: और तुम मेरे बेटे के लिए मेरे कुल में से, और मेरे पिता के घर में से एक पत्नी लोगे। 

४१ तब तुम मेरी इस शपथ से मुक्त होगे, जब तुम मेरे कुल में जाओगे; और यदि वह तुम्हें एक नहीं देंगे, तुम मेरी शपथ से मुक्त हो जाओगे। 

४२ और मैं इस दिन कूएँ तक आया, और मैंने कहा, हे मेरे मालिक अब्राहम के प्रभु ईश्वर, यदि अब आप मेरा पथ जिस पर मैं हूँ मंगलमय करते हैं: 

४३ देखें, मैं पानी के कूएँ के साथ खड़ा हूँ; और ऐसा होने को आएगा, कि जब वह कुँवारी पानी खींचने के लिए आगे आएगी, और मैं उससे कहूँगा, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, मुझे थोड़ा सा पानी अपने घड़े में से पीने के लिए दे दो; 

४४ और वह मुझ से कहे, दोनो, आप पीएँ, और मैं आपके ऊँटों के लिए भी खीचूँगी: उसी को होने दें वही स्त्री जिसे प्रभु ने मेरे मालिक के बेटे के लिए नियुक्त किया है। 

४५ और अपने मन में बोलने की समाप्ति से पहले ही, देखो तो, रबेक्काह आगे आई, अपने घड़े के साथ उसके कंधे पर; और वह कूएँ तक नीचे गई, और पानी खींचा: और मैंने उससे कहा, मुझे पीने दो, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से। 

४६ और उसने फुर्ती से ही अपना घड़ा अपने कंधे पर से नीचे किया, और कहा, पीएँ, और मैं आपके ऊँटों को भी पेय दे दूँगी: तो मैंने पिया, और उसने ऊँटों को भी पिलाया। 

४७ और मैंने उससे पूछा, और कहा, किस की बेटी हो तुम? और उसने कहा, बतूएल की बेटी, नाहोर के बेटे, जिन्हें मिल्का ने उन्हें जना है: और मैंने उसके चेहरे पर कर्ण-आभूषण, और उसके हाथों पर कंगने पहना दिए। 

४८ और मैंने अपना शीर्ष नीचे झुकाया, और प्रभु की आराधना की, और अपने मालिक अब्राहम के प्रभु ईश्वर को आशीष दिया, जिन्होंने सही पथ पर मेरा नेतृत्व किया, मेरे मालिक के भाई की बेटी, उनके बेटे के लिए लेने हेतु। 

४९ और अब यदि तुम मेरे मालिक के साथ करुणा और सत्य से व्यवहार करोगे, तो मुझे बता दो: और यदि नहीं, तो मुझे बता दो; ताकि मैं या दाएँ हाथ की ओर, या बाएँ हाथ की ओर मुड़ जाऊँ। 

५० तब लाबान और बतूएल ने उत्तर दिया और कहा, यह बात तो प्रभु से प्रवृत्त हुई है: हम तुम्हें बुरा या अच्छा नहीं बोल सकते। 

५१ देखो, रबेक्काह तुम्हारे सामने है, इसे ले लो, और चले जाओ, और इसे अपने मालिक के बेटे की पत्नी बन जाने दो, जैसा प्रभु ने बोला है। 

५२ और यह होने को आया, कि जब अब्राहम के सेवक ने उनके शब्द सुने, उसने प्रभु की आराधना की, स्वयं पृथ्वी की ओर झुकते हुए। 

५३ और वह सेवक चाँदी के गहने, और सोने के गहने, और वस्त्र ले आया, और उसने उन्हें रबेक्काह को दे दिए: उसने उसके भाई को, और उसकी माँ को भी अन्मोल वस्तुएँ दे दीं। 

५४ और उन्होंने खाया और पीया, उसने और जो पुरुष उसके साथ थे, और वह सारी रात ठहरे रहे, और वह सुबह उठ गए, और उसने कहा, मुझे अपने मालिक के पास विदा कर दें। 

५५ और उसके भाई और उसकी माँ ने कहा, किशोरी को हमारे साथ कुछ दिन रह जाने दो, कम से कम दस दिन; उसके पश्चात यह चली जाएगी। 

५६ और उसने उनसे कहा, मुझ पर बाधा डालें, यह देखते हुए कि प्रभु ने मेरा पथ मंगलमय बना दिया है: मुझे विदा कर दें ताकि मैं अपने मालिक के पास चला जाऊँ। 

५७ और उन्होंने कहा, हम किशोरी को बुलाएँगे, और उसके मूँह से पूछेंगे। 

५८ और उन्होंने रबेक्काह को बुलाया, और उससे कहा, क्या तुम इस पुरुष के साथ जाओगी? और उसने कहा, मैं जाऊँगी। 

५९ और उन्होंने रबेक्काह अपनी बहन को, और उसकी दाई को, और अब्राहम के सेवक को, और उसके आदमियों को विदा कर दिया। 

६० और उन्होंने रबेक्काह को आशीष दिया, और उससे कहा, तुम हमारी बहन हो, तुम हज़ारों दसियों लाखों की माँ बनो, और तुम्हारा बीज उनके दरवाज़े पर अधिकार करे जो उनसे घृणा करते हैं। 

६१ और रबेक्काह उठी, और उसकी किशोरियाँ, और वह ऊँटों पर सवार हुईं, और वह उस पुरुष के पीछे-पीछे चल दीं: और वह सेवक रबेक्काह को लेकर अपने पथ पर चल दिया। 

६२ और इसहाक लेहायरोय के कूएँ के पथ से आया; क्योंकि वह दक्षिण के देश में बसता था। 

६३ और इसहाक संध्या के समय मनन-चिंतन करने बाहर खेत में गया: और उसने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और देखा, और देखो तो, वह ऊँट रहे थे। 

६४ और रबेक्काह ने अपने नयन ऊपर उठाए, और जब उसने इसहाक को देखा, वह ऊँट पर से उतर गई। 

६५ क्योंकि उसने उस सेवक से पूछ लिया था, कौन हैं यह पुरुष जो हम से मिलने खेत में चल रहे हैं? और उस सेवक ने कह दिया था, यह मेरे मालिक हैं: इसलिए उसने एक घूँघट लिया, और स्वयं को ढक लिया। 

६६ और उस सेवक ने इसहाक को वह सब कुछ बता दिया जो उसने किया था। 

६७ और इसहाक, रबेक्काह को अपनी माँ सैराह के तम्बू में ले आया, और उसने रबेक्काह को ले लिया, और वह उसकी पत्नी बन गई; और वह उससे प्रेम करता था: और इसहाक अपनी माँ की मृत्यु पश्चात सांत्वनित हो गया। 



पच्चीसवाँ अध्याय।  


तब अब्राहम ने पुनः एक पत्नी ले ली, और उसका नाम केटुराह था। 

और उसने उसे ज़िम्रान, और याक्षान, और मीदान, और मिद्यान, और यिशबाक, और शूआ जने। 

और याक्षान ने जने शबा, और ददान। और ददान के बेटे, अशरुहिम, और लेटुशिम, और लेयूमिम थे। 

और मिद्यान के बेटे, एफाह, और ईफर, हनोक, और अबीदा, और एलदेआ: यह सभी सन्तानें केटुराह की थीं  

और अब्राहम ने इसहाक को वह सब कुछ दे दिया जो कुछ भी उसके पास था। 

परन्तु रखैलों के बच्चों को, जो अब्राहम के थे, उन्हें अब्राहम ने उपहार दे दिए, और उन्हें अपने जीते-जी इसहाक अपने बेटे से पूर्व की ओर, पूर्व देश में परे विदा कर दिया। 

और यह हैं अब्राहम के जीवन के वर्षों के दिन जिन्हें वह जिया; एक सौ साठ और पंद्रह वर्ष। 

तब अब्राहम ने अपने प्राण त्याग दिए, और वह एक अच्छी वृद्ध आयु में मर गया, एक वृद्ध पुरुष, और वर्षों में भरपूर; और वह अपने लोगों के साथ एकत्रित हो गया। 

और इसहाक और इश्माएल उसके बेटों ने उसे मैकपीलेह की गुफा में, ज़ोहर हित्ती-वंशज के बेटे एफरौन के खेत में, जो ममरे के सामने है, वहीं दफ़ना दिया; 

१० वह खेत जिसे अब्राहम ने हित्ती के बेटों से खरीदा था: वहीं अब्राहम दफ़ना दिया गया था, और सैराह उसकी पत्नी। 

११ और यह होने को आया, कि अब्राहम की मृत्यु के पश्चात, ईश्वर ने उसके बेटे इसहाक को आशीष दिया; और इसहाक लेहायरोय के कूएँ के साथ बस गया।

१२ अब यह अब्राहम के बेटे इश्माएल की पीढ़ियाँ हैं, जिसे मिस्रवासी हागार, सैराह की दासी ने अब्राहम को जना था:

१३ और यह इश्माएल के बेटों के नाम उनकी पीढ़ियोंनुसार हैं; इश्माएल का पहला जन्मा, नबायोत, और केदर, और अदबील, और मिबसाम,

१४ और मिशमा, और दूमा, और मस्सा,

१५ हदर, और तेमा, येतर, नेफिश, और केदेमा। 

१६ यही इश्माएल के बेटे हैं, और यह इनके नाम हैं, उनकी नगरियों से, और उनके गढ़ों से; बारह शासक उनकी जनजातियोंनुसार। 

१७ और यह इश्माएल के जीवन के वर्ष हैं; एक सौ और तीस और सात वर्ष: और उसने अपने प्राण त्याग दिए और वह मर गया; और वह अपने लोगों के साथ एकत्रित हो गया।

१८ और वह हैविलाह से शूर तक बस गए थे, जो मिस्र के सामने है, जैसे तुम अस्सिरिया की ओर जाते हो: और वह अपने भाई-जनो की उपस्थिति में चल बसा। 

१९ और यह अब्राहम के बेटे इसहाक की पीढ़ियाँ हैं: अब्राहम ने जनना इसहाक। 

२० और इसहाक चालीस वर्ष की आयु का था जब उसने रबेक्काह को अपनी पत्नी स्वरूप लिया, बेटी बतूएल की, वह सिरियावासी पद्यनाराम का, बहन लाबान सिरियावासी की। 

२१ और इसहाक ने अपनी पत्नी के लिए प्रभु से निवेदन किया, क्योंकि वह बाँझ थी: और प्रभु ने उसका निवेदन सुना, और रबेक्काह उसकी पत्नी गर्भवती हो गई  

२२ और वह बच्चे उसके भीतर एक दूसरे को कुचल रहे थे; और उसने कहा, यदि यह ऐसा ही है, तो मैं क्यों हूँ ऐसी? और वह प्रभु से पूछने गई। 

२३ और प्रभु ने उससे कहा, तुम्हारे गर्भ में दो राष्ट्र हैं, और दो प्रकार के लोग तुम्हारी आँतों में से पृथक किए जाएँगे: और एक प्रकार के लोग, दूसरे प्रकार के लोगों से अधिक शक्तिशाली होंगे: और अग्रज, अनुज की सेवा करेगा। 

२४ और जब उसके प्रसव के दिन पूरे हुए, तो देखो, उसके गर्भ में जुड़वाँ बच्चे थे। 

२५ और पहला बाहर निकला, लाल, पूर्ण रूप में एक बालदार वस्त्र जैसा: और उन्होंने उसका नाम एसाव पुकारा। 

२६ और तत्-पश्चात उसका भाई बाहर निकला, और उसके हाथ ने एसाव की एड़ी पकड़ ली; और इसका नाम याकूब पुकारा गया: और इसहाक साठ वर्ष की आयु का था जब रबेक्काह ने इन्हें जना। 

२७ और वह बालक बड़े हुए; और एसाव एक चतुर शिकारी था, एक खेतीहर व्यक्ति: और याकूब एक सीधा-सादा पुरुष था, तम्बुओं में बसता हुआ। 

२८ और इसहाक एसाव से प्यार करता था, क्योंकि वह उसके हिरण का माँस खाता था: परन्तु रबेक्काह याकूब से प्यार करती थी। 

२९ और याकूब दलिया उबाल रहा था: और एसाव खेत से थका हुआ आया: 

३० और एसाव ने याकूब से कहा, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, कि तुम मुझे उसी लाल दलिए में से खा लेने दो: क्योंकि मैं थक गया हूँ; इसलिए उसका नाम एदोम पुकारा गया था। 

३१ और याकूब ने कहा, मुझे इस दिन अपना जन्मसिद्ध अधिकार बेच दो। 

३२ और एसाव ने कहा, देखो, मैं तो मरने वाला हूँ: और क्या लाभ देगा मुझे मेरा यह जन्मसिद्ध अधिकार?

३३ और याकूब ने कहा, वचन दे दो मुझे इस दिन: और उसने उसे वचन दे दिया: और उसने अपना जन्मसिद्ध अधिकार याकूब को बेच दिया। 

३४ तब याकूब ने एसाव को रोटी और दाल का दलिया दे दिया; और उसने खाया और पिया, और वह उठा, और अपने पथ पर चलता  बना: इस प्रकार एसाव ने अपने जन्मसिद्ध अधिकार का तिरस्कार कर दिया। 





छब्बीसवाँ अध्याय।  


और भूमि में अकाल पड़ गया था, उस अकाल के अतिरिक्त जो पहले अब्राहम के दिनो में पड़ा था। और इसहाक, पलिश्तिमवासियों के राजा अबिमलैक के पास गीरर में चला गया। 

और प्रभु उसे प्रकट हुए, और कहा, नीचे मिस्र में मत जाओ; उसी भूमि में बसो जिस के विषय में मैं तुम्हें बताऊँगा: 

इसी भूमि में अल्पवास करो, और मैं तुम्हारे साथ रहूँगा, और तुम्हें आशीष दूँगा: क्योंकि तुम्हें, और तुम्हारे बीज को, मैं यह सारे देश प्रदान करूँगा, और मैं अपनी शपथ पूरी करूँगा, जिसका मैंने तुम्हारे पिता अब्राहम को वचन दिया था।  

और मैं तुम्हारे बीज को स्वर्ग के सितारों जैसा गुणा कर दूँगा, और मैं तुम्हारे बीज को यह समस्त देश प्रदान कर दूँगा: और पृथ्वी के समस्त राष्ट्र तुम्हारे बीज में धन्य होंगे:

चूंकी अब्राहम ने मेरी वाणी का पालन किया था, और मेरा प्रभार, मेरे आदेश, मेरे विधान, और मेरे नियम रखे थे। 

और इसहाक गीरर में बस गया। 

और उस स्थान के पुरुषों ने उससे उसकी पत्नी के विषय में पूछा: और उसने कहा, यह तो मेरी बहन है: क्योंकि वह डर गया था कहने से, कि यह मेरी पत्नी है; कहिं, उसने कहा, कि इस स्थान के पुरुष मेरी हत्या कर दें रबेक्काह के लिए, क्योंकि वह सुंदर थी दिखने में। 

और यह होने को आया, कि जब वह वहाँ एक दीर्घ-काल के लिए वास कर चुका था, कि पलिश्तिमवासियों के राजा अबिमलेक ने एक खिड़की से बाहर देखा, और देखो तो, इसहाक, रबेक्काह अपनी पत्नी के साथ खिलवाड़ कर रहा था। 

और अबिमलेक ने इसहाक को बुलाया, और कहा, देखो, अवश्य ही यह तुम्हारी पत्नी है: और यह कैसे कहा था तुमने कि यह मेरी बहन है? और इसहाक ने उससे कहा, क्योंकि मैंने कहा, कहिं मैं इसके कारण मर जाऊँ। 

१० और अबिमलेक ने कहा, यह क्या कर दिया है तुमने हमारे साथ? इन लोगों में से कोई एक तुम्हारी पत्नी के साथ बस थोड़ा सा ही लेट गया होता, और तुम हम पर दोष ले आते। 

११ और अबिमलेक ने अपने सभी लोगों को यह आज्ञा दी, कहते हुए, वह जो इस पुरुष को, या इसकी पत्नी को छूएगा, अवश्य ही मृत्यु के घाट उतार दिया जाएगा। 

१२ तब इसहाक ने उस भूमि में बुआई की, और उसी वर्ष उसने सौ गुणा प्राप्ति की: और प्रभु ने उसे आशीष दिया। 

१३ और उस पुरुष की विशालता से वृद्धि हुई, और वह आगे बढ़ता गया, और वह बढ़ता चला गया, जब तक वह बहुत ही महान बन गया: 

१४ क्योंकि उसके पास झुँडों की सम्पत्ति, और पशु समूहों की सम्पत्ति, और नौकरों का एक विशाल भंडार था: और पलिश्तिमवासी उससे ईर्षा से जलते थे:

१५ और पलिश्तिमवासियों ने उन सभी कूओं को, जिन्हें उसके पिता के नौकरों ने उसके पिता अब्राहम के दिनो में खोदा था, बंद कर-कर मिट्टी से भर दिया था। 

१६ और अबिमलेक ने इसहाक से कहा, हमसे दूर चले जाओ: क्योंकि तुम हमसे बहुत अधिक बलवान हो। 

१७ और इसहाक ने वहाँ से प्रस्थान कर लिया, और उसने अपना तम्बू गीरर की घाटी में गाड़ा, और वहीं बस गया। 

१८ और इसहाक ने पुनः पानी के कूएँ खोदे, जिन्हें उन्होंने अब्राहम उसके पिता के दिनो में खोदा था: क्योंकि पलिश्तिमवासियों ने उन्हें अब्राहम की मृत्यु के पश्चात बंद कर दिया था, और उसने उनके नाम उन्हीं नामों से पुकारे, जिनसे उसके पिता ने उन्हें पुकारा था। 

१९ और इसहाक के नौकरों ने घाटी में खुदाई की, और उन्होंने वहीं एक बहते हुए पानी का कूआँ पाया। 

२० और गीरर के ग्वाले इसहाक के ग्वालों के साथ झगड़ पड़े, कहते हुए, यह पानी तो हमारा है; और उसने उस कूएँ का नाम ईसेक पुकारा। क्योंकि वह उसके साथ झगड़ पड़े थे। 

२१ और उन्होंने एक और कूआँ खोदा, और उन्होंने उसके लिए भी झगड़ा किया: और उसने उसका नाम सिटनाह पुकारा। 

२२ और वह वहाँ से चला गया, और उसने एक और कूआँ खोदा, और उसके लिए वह नहीं जूझे: और उसने उसका नाम रीहोबौथ पुकारा: और उसने कहा, क्योंकि अब प्रभु ने हमारे लिए स्थान बना दिया है, और हम भूमि में फलदाई होंगे। 

२३ और वह वहाँ से बेएरशबा चला गया। 

२४ और प्रभु उसे उसी रात प्रकट हुए, और कहा, मैं हूँ तुम्हारे पिता अब्राहम का ईश्वर: डरो मत, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ हूँ, और मैं तुम्हें आशीष दूँगा, और तुम्हारा बीज गुणा करूँगा, अपने सेवक अब्राहम के वास्ते। 

२५ और उसने वहीं एक बलिवेदी का निर्माण किया, और प्रभु के नाम का आह्वान किया, और उसने अपना तम्बू वहीं गाड़ दिया: और वहीं इसहाक के नौकरों ने एक कूआँ खोदा। 

२६ तब गीरर से अबिमलेक, और अहूज़ैथ, उसके मित्रों में से एक, और फ़ाईकौल उसकी सेना का प्रमुख कप्तान, इसहाक के पास गए। 

२७ और इसहाक ने उनसे कहा, किस लिए आए हो तुम मेरे पास, यह देखते हुए कि तुम मुझसे घृणा करते हो, और तुमने मुझे अपने पास से दूर भेज दिया है?

२८ और उन्होंने कहा, हमने निश्चितता से देखा कि प्रभु तुम्हारे साथ थे: और हमने कहा, अब एक शपथ स्थापित हो जाए हमारे बीच, यहाँ तक कि हमारे और तुम्हारे बीच, और कि हम एक प्रतिज्ञा-पत्र बनाएँ तुम्हारे साथ;

२९ कि तुम हमें कोई हानि नहीं पहुँचाओगे, जैसे हमने तुम्हें नहीं छुआ है, और जैसे हमने तुम्हारे साथ अच्छाई के सिवा और कुछ भी नहीं किया है, और तुम्हें शान्ति से विदा कर दिया है: तुम अब प्रभु द्वारा धन्य हो। 

३० और उसने उनके लिए एक भोज बनाया, और उन्होंने खाया और पिया। 

३१ और वह सुबह-सुबह उठ गए, और उन्होंने एक दूसरे को वचन दिया, और इसहाक ने उन्हें विदा कर दिया, और उन्होंने उससे शान्ति में प्रस्थान कर लिया। 

३२ और यह होने को आया, कि उसी दिन, इसहाक के सेवक आए, और उन्होंने उसे उस कूएँ के सम्बंध में बताया जिसे उन्होंने खोदा था, और उन्होंने उससे कहा, हमने पानी पा लिया है। 

३३ और उसने उसे शबा पुकारा: इस कारण नगर का नाम इस दिन तक बेएरशबा है। 

३४ और एसाव चालीस वर्ष का था जब उसने बीराय हित्ती-वंशज की बेटी जूडिथ, और एलोन हित्ती-वंशज की बेटी बैशेमथ, पत्नी के लिए ले लीं थीं:

३५ जो इसहाक और रबेक्काह के मन के लिए कष्टदाई थीं। 




सत्ताईसवाँ अध्याय।  


और यह होने को आया, कि जब इसहाक वृद्ध हो चला था, और उसकी आँखें धुंधली थीं, कि वह देख नहीं सकता था, उसने एसाव अपने ज्येष्ठ बेटे को बुलाया, और उससे कहा, मेरे बेटे: और उसने उससे कहा, देखें जी मैं यहाँ हूँ। 

और उसने कहा, देखो अब, मैं वृद्ध हूँ, मैं अपनी मृत्यु का दिन नहीं जानता। 

अब इसलिए मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, अपने शस्त्र, अपना तरकश, और अपना धनुष ले लो, और बाहर खेत में चले जाओ, और मेरे लिए हिरन-माँस का शिकार कर लो। 

और मेरे लिए स्वादिष्ट भोजन बना लो, जैसा मुझे प्यारा है, और उसे मेरे पास ले आओ, ताकि मैं खा सकूँ, ताकि मेरी आत्मा तुम्हें मेरी मृत्यु से पहले आशीष दे सके। 

और रबेक्काह ने सुना जब इसहाक एसाव अपने बेटे से बोला था: और एसाव हिरन-माँस का शिकार करने, और उसे लाने खेत में चला गया। 

और रबेक्काह अपने बेटे याकूब से बोली, कहती हुई, देखो, मैंने तुम्हारे पिता को तुम्हारे भाई एसाव से बोलते हुए सुना है, यह कहते हुए, 

मेरे लिए हिरन-माँस ले आओ, और मेरे लिए स्वादिष्ट भोजन बना लो, ताकि मैं उसे खा सकूँ, और तुम्हें आशीष दे सकूँ प्रभु के समक्ष अपनी मृत्यु से पहले। 

इसलिए अब मेरे बेटे, मेरे आदेशानुसार जो मैं तुम्हें देतीं हूँ, मेरी वाणी का पालन कर लो। 

तुम अब झुँड में चले जाओ, और वहाँ से मेरे लिए बकरियों में से दो अच्छे हलवान ले आओ, और मैं उन्हें तुम्हारे पिता के लिए स्वादिष्ट भोजन बना दूँगी, वैसा जैसा उन्हें प्यारा है। 

१० और तुम उसे अपने पिता के पास लाओगे, ताकि वह उसे खा सकें, और वह तुम्हें अपनी मृत्यु से पहले आशीष दे सकें। 

११ और याकूब ने रबेक्काह अपनी माँ से कहा, देखो, एसाव मेरा भाई एक बालदार पुरुष है, और मैं तो एक बालहीन पुरुष हूँ। 

१२ मान लो कि मेरे पिता मुझे स्पर्श करें, और मैं उन्हें एक कपटी प्रतीत हो जाऊँगा; और मैं अपने ऊपर एक अभिशाप पड़वा दूँगा, आशीष नहीं। 

१३ और उसकी माँ ने उससे कहा, मुझ पर पड़े तुम्हारा अभिशाप मेरे बेटे: केवल मेरी वाणी का पालन कर लो, और जाओ उन्हें मेरे पास ले आओ। 

१४ और वह चला गया, और वह उन हलवानों को अपनी माँ के पास ले आया: और उसकी माँ ने स्वादिष्ट भोजन बना दिया, वैसा जैसा उसके पिता को प्यारा था। 

१५ और रबेक्काह ने अपने ज्येष्ठ बेटे एसाव के अच्छे वस्त्र लिए, जो रबेक्काह के पास घर में ही थे, और उसने उन्हें अपने छोटे बेटे याकूब को पहना दिए:

१६ और उसने बकरियों के हलवानो की चमडीयाँ उसके हाथों पर, और उसकी गर्दन की चिकनाई पर लगा दीं। 

१७ और उसने वह स्वादिष्ट भोजन और रोटी, जो उसने बनाए थे, अपने बेटे याकूब के हाथ में दे दिए। 

१८ और वह अपने पिता के पास आया, और उसने कहा, मेरे पिता: और उसने कहा, मैं यहाँ हूँ: कौन हो तुम, मेरे बेटे?

१९ और याकूब ने अपने पिता से कहा, मैं एसाव हूँ, आपका पहला जन्मा; आप ही के कहने अनुसार मैंने कर लिया है: उठें, मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ, बैठें, और मेरे हिरन-माँस से खाएँ, ताकि आपकी आत्मा मुझे आशीष दे सके। 

२० और इसहाक ने अपने बेटे से कहा, यह कैसे हुआ कि तुमने इसे इतनी शीघ्रता से पा लिया मेरे बेटे? और उसने कहा, क्योंकि प्रभु आपके ईश्वर इसे मेरे पास ले आए। 

२१ और इसहाक ने याकूब से कहा, निकट आओ मैं प्रार्थना करता हूँ तुमसे, ताकि मैं तुम्हें स्पर्श कर सकूँ, कि यदि तुम ही मेरे वही बेटे एसाव हो या नहीं।

२२ और याकूब अपने पिता इसहाक के पास निकट चला गया: और उसने उसे स्पर्श किया, और कहा, यह वाणी तो याकूब की वाणी है, परन्तु हाथ तो एसाव के हाथ हैं। 

२३ और इसहाक ने उसे नहीं पहचाना, क्योंकि उसके हाथ बालदार थे, उसके भाई एसाव के हाथों जैसे: तो उसने उसे आशीष दे दिया। 

२४ और उसने कहा, क्या तुम मेरे वही बेटे एसाव हो? और उसने कहा, मैं वही हूँ। 

२५ और उसने कहा, ले आओ उसे मेरे निकट, और मैं अपने बेटे के हिरन-माँस से खाऊँगा, ताकि मेरी आत्मा तुम्हें आशीष दे सके: और वह उसे उसके निकट ले आया, और उसने उसे खाया: और वह उसे अंगूर-रस लाया, और उसने उसे पिया। 

२६ और उसके पिता इसहाक ने उससे कहा, निकट आओ अब, और मुझे चूमो, मेरे बेटे। 

२७ और वह उसके समीप गया, और उसने उसे चूमा: और उसने उसके वस्त्र की गंध सूंघी, और उसने उसे आशीष दिया, और कहा, देखो तो, मेरे बेटे की गंध खेत की गंध के समान है जिसे प्रभु ने आशीष दिया है। 

२८ इसलिए ईश्वर तुम्हें स्वर्ग की ओस दें, और पृथ्वी की चर्बी, और बहुलता से अनाज और अंगूर-रस: 

२९ लोग तुम्हारी सेवा करें, और राष्ट्र तुम्हारे समक्ष नीचे झुकें: अपने भाई-जनो के प्रभु बनो, और तुम्हारी माँ के बेटे तुम्हारे समक्ष नीचे झुकें: शापित हो प्रत्येक व्यक्ति जो तुम्हें शाप देता है, और धन्य हो वह जो तुम्हें आशीष देता है। 

३० और यह होने को आया, कि ज्योंही इसहाक ने याकूब को आशीर्वाद देने का अन्त किया, और याकूब इसहाक अपने पिता की उपस्तिथि से बस अभी बाहर निकला ही था, कि एसाव उसका भाई अपने शिकार से अंदर गया। 

३१ और उसने भी स्वादिष्ट भोजन बना लिया, और वह उसे अपने पिता के पास ले आया, और उसने अपने पिता से कहा, मेरे पिता उठें, और अपने बेटे के हिरन-माँस से खाएँ, ताकी आपकी आत्मा मुझे आशीष दे सके। 

३२ और इसहाक उसके पिता ने उससे कहा, कौन हो तुम? और उसने कहा, मैं आपका बेटा हूँ, आपका पहला जन्मा एसाव। 

३३ और इसहाक बहुत अत्याधिकता से काँपा, और उसने कहा, कौन? कहाँ है वह जिसने हिरन-माँस का शिकार किया, और वह उसे मेरे पास लाया, और मैंने वह सारा तुम्हारे आने से पहले ही खा लिया, और मैंने उसे आशीष दे दिया? हाँ भई, और वह धन्य होगा। 

३४ और जब एसाव ने अपने पिता के यह शब्द सुने, वह एक बड़ी ही अत्याधिक कड़वी दुहाई चीखा, और उसने अपने पिता से कहा, आशीष दें मुझे, यहाँ तक कि मुझे भी, मेरे पिता। 

३५ और उसने कहा, तुम्हारा भाई चालाकी से आया, और वह तुम्हारा आशीर्वाद ले गया है। 

३६ और एसाव ने कहा, क्या सही ही नहीं है उसका नाम याकूब? क्योंकि उसने कपटता से इन दोनो बार मुझे अड़ंगा लगाया है: उसने मेरा जन्मसिद्ध अधिकार ले लिया, और देखें, अब उसने मेरा आशीर्वाद ले लिया है: और उसने कहा, क्या आपने मेरे लिए एक आशीर्वाद आरक्षित नहीं किया है क्या?

३७ और इसहाक ने उत्तर दिया और एसाव से कहा, देखो, मैंने उसे तुम्हारा प्रभु बना दिया है, और मैंने उसे उसके सभी भाई-जन नौकरों के लिए दे दिए हैं: और मैंने उसे अनाज और अंगूर-रस से समर्थित कर दिया है: और अब मैं क्या करूँ तुम्हारे लिए मेरे बेटे?

३८ और एसाव ने अपने पिता से कहा, क्या बस एक ही आशीर्वाद है आपके पास, मेरे पिता? आशीष दें मुझे, यहाँ तक कि मुझे भी, मेरे पिता। और एसाव ने अपनी वाणी उठाई, और वह रो पड़ा। 

३९ और इसहाक उसके पिता ने उत्तर दिया और उससे कहा, देखो, तुम्हारा बसेरा पृथ्वी की चर्बी, और ऊपर से स्वर्ग की ओस में से होगा;

४० और तुम अपनी तलवार से जीओगे, और अपने भाई की सेवा करोगे: और और ऐसा होने को आएगा कि जब तुम्हारे पास अधिराज्य होगा, तुम उसका जूआ अपनी गर्दन पर से तोड़ दोगे। 

४१ और एसाव ने याकूब से घृणा की उस आशीर्वाद के कारण, जिस से उसके पिता ने उसे आशीष दिया था: और एसाव ने अपने मन-ही-मन कहा, मेरे पिता के शोक मनाने के दिन निकट हैं; तब मैं अपने भाई याकूब को मार डालूँगा। 

४२ और उसके ज्येष्ठ बेटे एसाव के यह शब्द रबेक्काह को बताए गए: और उसने याकूब अपने छोटे बेटे को भिजवाया और बुलवाया, और उससे कहा, देखो, तुम्हारा भाई एसाव स्वयं को तुम्हारे विषय में सान्त्वना दे रहा है, तुम्हें मार डालने के उद्देश्य से। 

४३ अब इसलिए मेरे बेटे, मेरी वाणी का पालन करो: और उठो, तुम लाबान मेरे भाई के पास हारान भाग जाओ; 

४४ और तुम उसके साथ कुछ दिन ठहरे रहो, जब तक तुम्हारे भाई का रोष फिर नहीं जाता;

४५ जब तक तुम्हारे भाई का क्रोध तुम से मुड़ जाए, और वह भूल जाए वह जो तुमने किया है उसके साथ: तब मैं भिजवाऊँगी, और तुम्हें वहाँ से ले आऊँगी: मैं तुम दोनो से एक ही दिन में क्यों सन्तानहीन हो जाऊँ?

४६ और रबेक्काह ने इसहाक से कहा, मैं हित्ती की बेटियों के कारण अपने जीवन से घृणा करती हूँ; यदि याकूब हित्ती की बेटियों में से एक पत्नी लेगा, इन्हीं के जैसी जो इस भूमि की बेटियाँ हैं, तो क्या अच्छाई करेगा मेरा जीवन मुझे? 





अठाईसवाँ अध्याय।  


और इसहाक ने याकूब को बुलाया, और उसे आशीष दिया, और उसे आज्ञा दी, और उससे कहा, तुम कनान की बेटियों में से पत्नी नहीं लोगे। 

उठो, चले जाओ पद्यनाराम अपनी माँ के पिता बतूएल के घर; और वहीं से अपने लिए एक पत्नी ले लो, अपनी माँ के भाई लाबान की बेटियों में से। 

और ईश्वर सर्वबलशाली तुम्हें आशीष दें, और वह तुम्हें फलदाई बनाएँ, और तुम्हें गुणा करें, ताकि तुम लोगों का एक जनौघ बन जाओ; 

और तुम्हें अब्राहम का आशीर्वाद दें, तुम्हें और तुम्हारे बीज को तुम्हारे साथ; ताकि तुम वह भूमि विरासत में ले सको जिस में तुम एक परदेशी हो, जिसे ईश्वर ने अब्राहम को प्रदान कर दी है। 

और इसहाक ने याकूब को विदा कर दिया: और वह पद्यनाराम चला गया लाबान के पास, बतूएल सिरियावासी का बेटा, और याकूब और एसाव की माँ रबेक्काह का भाई। 

जब एसाव ने देखा कि इसहाक ने याकूब को आशीष दे दिया था, और उसे पद्यनाराम भेज दिया था, वहाँ से एक पत्नी लेने हेतु; और कि उसने उसे आशीष देते हुए आज्ञा दी यह कहते हुए, कि तुम कनान की बेटियों में से पत्नी नहीं लोगे; 

और कि याकूब ने अपने पिता और अपनी माँ का पालन किया, और वह पद्यनाराम चला गया था;

और एसाव ने यह देखते हुए कि कनान की बेटियों से इसहाक उसके पिता प्रसन्न नहीं थे; 

तब एसाव इश्माएल के पास चला गया, और उसने अपनी पतनियों में, जो उसके पास थीं, महैलथ को ले लिया, अब्राहम के बेटे इश्माएल की बेटी, बहन नबायोत की, अपनी पत्नी बनने के लिए। 

१० और याकूब बेएरशबा से बाहर निकल कर, हारान की ओर चल दिया। 

११ और वह किसी एक स्थान में पहुँचा, और वहीं सारी रात ठहरे रहा, क्योंकि सूर्य ढल चुका था: और उसने उस स्थान के पत्थर लिए, और उन्हें अपने तकियों के लिए लगा दिया, और वह उसी स्थान में सोने के लिए नीचे लेट गया। 

१२ और उसने सपना देखा, और देखो पृथ्वी पर एक सीढ़ी स्थित थी, और उसकी चोटी की पहुँच स्वर्ग तक थी: और देखो ईश्वर के दूत उस पर आरोहण और अवरोहण करते हुए। 

१३ और देखो तो, प्रभु उसके ऊपर खड़े थे, और उन्होंने कहा, मैं हूँ प्रभु ईश्वर तुम्हारे पिता अब्राहम का, और ईश्वर इसहाक का; यह भूमि जिस पर तुम लेटे हुए हो, मैं इसे तुम्हें प्रदान कर दूँगा, और तुम्हारे बीज को। 

१४ और तुम्हारा बीज पृथ्वी की धूल के समान होगा, और तुम पश्चिम की ओर, और पूर्व की ओर, और उत्तर की ओर, और दक्षिण की ओर बाहर फैल जाओगे: और तुम में और तुम्हारे बीज में पृथ्वी के समस्त परिवार धन्य होंगे। 

१५ और देखो, मैं तुम्हारे साथ हूँ, और तुम्हें उन सभी स्थानो में जहाँ तुम जा रहे हो, मैं रखूँगा, और तुम्हें पुनः इस भूमि में ले आऊँगा: क्योंकि मैं तुम्हें नहीं त्यागूँगा, जब तक मैं वह कर दूँ जो मैंने तुमसे बोला है। 

१६ और याकूब अपनी निद्रा से जाग उठा, और उसने कहा, अवश्य ही प्रभु इस स्थान में हैं; और मैं यह नहीं जानता था। 

१७ और वह डर गया, और उसने कहा, यह स्थान कितना भयानक है! यह और कुछ नहीं बल्कि ईश्वर का घर है, और यही स्वर्ग का द्वार है। 

१८ और याकूब सुबह-सुबह उठा, और उसने वह पत्थर लिया जिसे उसने अपने तकियों के लिए लगाया था, और उसने उसे एक स्तंभ के लिए स्थित कर दिया, और उसने उसकी चोटी पर तेल उंडेल दिया। 

१९ और उसने उस स्थान का नाम बेतएल पुकारा: परन्तु पहले उस नगर का नाम लज़ पुकारा जाता था। 

२० और याकूब ने एक प्रण का प्रण लिया, कहते हुए, यदि ईश्वर मेरे साथ रहेंगे, और मुझे इस पथ में रखेंगे जिस पर मैं जा रहा हूँ, और मुझे खाने के लिए रोटी और पहनने के लिए वस्त्र देंगे,

२१ ताकि मैं पुनः अपने पिता के घर शांति से जाऊँ: तब प्रभु मेरे ईश्वर होंगे। 

२२ और यह पत्थर जिसे मैंने एक स्तंभ के लिए स्थित किया है, ईश्वर का घर होगा: और उस सभी में से जो आप मुझे देंगे, मैं अवश्य ही आपको दसवाँ भाग दूँगा।




उन्नतीसवाँ अध्याय।  


तब याकूब अपने पैरों पर चलता हुआ, पूर्व के लोगों की भूमि में गया। 

और उसने देखा, और देखो, खेत में एक कूआँ, और लो, वहीं भेड़ों के तीन झुँड कूएँ के साथ लेटे हुए थे: क्योंकि उसी कूएँ में से वह झुँडों को पानी देते थे: और कूएँ के मुँह पर एक विशाल पत्थर लगा हुआ था। 

और वहीं सभी झुँड एकत्रित होते थे: और वह उस पत्थर को कूएँ के मुँह पर से लुढ़का देते थे, और भेड़ों को पानी देते थे, और वह उस पत्थर को पुनः कूएँ के मुँह पर उसके स्थान पर लगा देते थे। 

और याकूब ने उनसे कहा, मेरे भाई-जनो कहाँ से हो तुम? और उन्होंने कहा, हम हारान से हैं। 

और उसने उनसे कहा, क्या तुम नाहोर के बेटे लाबान से परिचित हो? और उन्होंने कहा, हम परिचित हैं। 

और उसने उनसे कहा, क्या वह कुशल हैं? और उन्होंने कहा, वह कुशल हैं: और देखो तो, राहेल उनकी बेटी भेड़ों के साथ रही है। 

और उसने कहा, लो, दिन तो अभी चढ़ा ही है, ही यह समय है कि मवेशी को एक साथ एकत्रित किया जाए: तुम भेड़ों को पानी दे दो, और जाओ और उन्हें चराओ। 

और उन्होंने कहा, हम यह नहीं कर सकते, जब तक सभी झुँड एक साथ एकत्रित नहीं हो जाते, और जब तक वह कूएँ के मुँह पर से पत्थर को नहीं लुढ़का देते: तभी हम भेड़ों को पानी देंगे। 

और जैसे याकूब उनसे बोल ही रहा था, राहेल अपने पिता की भेड़ों के साथ पहुँची: क्योंकि वह उन्हें चराती थी। 

१० और यह होने को आया, कि जब याकूब ने अपनी माँ के भाई लाबान की बेटी राहेल को, और अपनी माँ के भाई लाबान की भेड़ों को देखा; कि याकूब ने निकट जाकर, कूएँ के मुँह पर से उस पत्थर को लुढ़का दिया, और उसने अपनी माँ के भाई लाबान के झुँड को पानी दिया। 

११ और याकूब ने राहेल को चूमा, और उसने अपनी वाणी उठाई, और वह रो पड़ा। 

१२ और याकूब ने राहेल को बताया कि वह उसके पिता का भाई था, और कि वह रबेक्काह का बेटा था: और वह भागी, और उसने अपने पिता को यह बताया। 

१३ और यह होने को आया, कि जब लाबान ने अपनी बहन के बेटे याकूब का समाचार सुना, तो वह उससे मिलने के लिए भागा, और उसने उसे गले लगा लिया, और उसे चूमा, और वह उसे अपने घर ले आया: और उसने लाबान को यह सभी बातें बताईं। 

१४ और लाबान ने याकूब से कहा, अवश्य ही तुम मेरी हड्डी और मेरा माँस हो: और उसने उसके साथ एक मास निवास किया। 

१५ और लाबान ने याकूब से कहा, क्योंकि तुम मेरे भाई हो, क्या इस कारण तुम्हें मेरी सेवा शून्यता के लिए करनी चाहिए? बताओ मुझे क्या होगा तुम्हारा वेतन? 

१६ और लाबान की दो बेटियाँ थीं: बड़ी का नाम लिआ था, और छोटी का नाम राहेल था। 

१७ लिआ की आँखें कोमल थीं: परन्तु राहेल सुंदर और रूपवती थी। 

१८ और याकूब राहेल से प्यार करता था; और उसने कहा, मैं सात साल आपकी सेवा राहेल आपकी छोटी बेटी के लिए करूँगा। 

१९ और लाबान ने कहा, यह बेहतर है कि मैं इसे तुम्हें दे दूँ, बजाय इसके कि मैं इसे किसी अन्य पुरुष को दूँ: निवास करो मेरे साथ। 

२० और याकूब ने राहेल के लिए सात साल सेवा की: और वह उसे बस कुछ ही दिनो जैसे प्रतीत हुए, उसके प्रेम के कारण जो उसे राहेल के लिए था। 

२१ और याकूब ने लाबान से कहा, मुझे मेरी पत्नी दे दें, क्योंकि मेरे दिन पूर्ण हो चुके हैं, ताकि मैं उसके पास जा सकूँ। 

२२ और लाबान ने उस स्थान के सभी पुरुषों को एक साथ एकत्रित किया, और एक भोज बनाया। 

२३ और यह हुआ कि सन्ध्या के समय, उसने अपनी बेटी लिआ को लिया, और वह उसे याकूब के पास ले आया, और वह उसके पास चला गया। 

२४ और लाबान ने अपनी बेटी लिआ को अपनी दासी ज़िल्पा, सेविका के रूप में दे दी। 

२५ और यह होने को आया, कि प्रातः में, देखो भई, वह तो लिआ थी! और उसने लाबान से कहा, यह क्या है जो आपने मेरे साथ कर दिया है? क्या मैंने आपके साथ राहेल के लिए सेवा नहीं की थी? फिर किस लिए आपने मेरे साथ यह छल किया?

२६ और लाबान ने कहा, हमारे देश में इस प्रकार नहीं किया जाता, कि छोटी को पहली जन्मी से पहले दे दिया जाए। 

२७ पूर्ण करो इसका सप्ताह, और हम इसे भी तुम्हें दे देंगे, उस सेवा के बदले जो सेवा तुम मेरे साथ करोगे, सात और साल भी। 

२८ और याकूब ने ऐसा ही किया, और उसने उसका सप्ताह पूर्ण किया: और उसने उसे अपनी बेटी राहेल भी दे दी पत्नी के लिए। 

२९ और लाबान ने अपनी बेटी राहेल को अपनी सेविका बिल्हाह, उसकी दासी बनने के लिए दे दी। 

३० और वह राहेल के पास भी गया, और वह लिआ से भी अधिक राहेल से प्रेम करता था, और उसने लाबान के साथ सात और साल भी सेवा की। 

३१ और जब प्रभु ने देखा कि लिआ घ्रणित थी, उन्होंने उसका गर्भ खोल दिया: परन्तु राहेल बाँझ रही। 

३२ और लिआ गर्भवती हो गई, और उसने एक बेटा जना, और उसने उसका नाम रूबेन पुकारा: क्योंकि उसने कहा, अवश्य ही प्रभु ने मेरी पीड़ा देख ली है; अब इसलिए मेरे पति मुझ से प्रेम करेंगे। 

३३ और वह पुनः गर्भवती हो गई, और उसने एक बेटा जना, और कहा, क्योंकि प्रभु ने सुना कि मैं घ्रणित थी, इसलिए उन्होंने मुझे यह बेटा भी दे दिया है, और उसने उसका नाम शिमोन पुकारा। 

३४ और वह पुनः गर्भवती हो गई, और उसने एक बेटा जना, और कहा, अब इस बार मेरे पति मेरे साथ जुड़ जाएँगे, क्योंकि मैंने उन्हें तीन बेटे जन्मे हैं: इसलिए उसका नाम लेवी पुकारा गया था। 

३५ और वह पुनः गर्भवती हो गई, और उसने एक बेटा जना, और उसने कहा, अब मैं प्रभु की प्रशन्सा करूँगी: इसलिए उसने उसका नाम यहूदा पुकारा, और उसने जनना बंद कर दिया। 



तीसवाँ अध्याय।  


और जब राहेल ने देखा कि उसने याकूब को कोई भी बच्चे नहीं जने थे, राहेल को अपनी बहन के प्रति ईर्षा की जलन मची; और उसने याकूब से कहा, मुझे बच्चे दें, नहीं तो मैं मर जाऊँगी। 

और याकूब का क्रोध राहेल के विरुद्ध भड़क उठा, और उसने उससे कहा, क्या मैं ईश्वर के स्थान में हूँ, जिन्होंने तुम से तुम्हारे गर्भ का फल रोक रखा है? 

और उसने कहा, मेरी दासी बिल्हाह को देखें: उसके पास चले जाएँ; और वह मेरे घुटनो पर जनेगी, ताकि मैं भी उससे बच्चे प्राप्त कर सकूँ। 

और उसने उसे अपनी सेविका बिल्हाह पत्नी के लिए दे दी: और याकूब उसके पास चला गया। 

और बिल्हाह गर्भवती हो गई, और उसने याकूब को एक बेटा जना। 

और राहेल ने कहा, ईश्वर ने मेरे साथ न्याय कर दिया है, और मेरी वाणी भी सुन ली है, और मुझे एक बेटा प्रदान कर दिया है; इसलिए उसने उसका नाम दान पुकारा। 

और राहेल की दासी बिल्हाह पुनः गर्भवती हो गई, और उसने याकूब को दूसरा बेटा जना। 

और राहेल ने कहा, बड़ी कुश्तियों से मैंने अपनी बहन के साथ कुश्ती की है, और मैं विजयी हो गई हूँ: और उसने उसका नाम नफ्ताली पुकारा। 

जब लिआ ने देखा कि उसका जनना रुक गया था, उसने अपनी दासी ज़िल्पाह ली, और उसे याकूब को पत्नी के लिए दे दिया। 

१० और लिआ की दासी ज़िल्पाह ने याकूब को एक बेटा जना। 

११ और लिआ ने कहा, एक सैन्यदल रहा है, और उसने उसका नाम गाद पुकारा। 

१२ और ज़िल्पाह, लिआ की दासी ने याकूब को एक दूसरा बेटा जना। 

१३ और लिआ ने कहा, सुखी हूँ मैं, क्योंकि स्त्रियाँ मुझे धन्य पुकारेंगी: और उसने उसका नाम आशेर पुकारा। 

१४ और रूबेन गेहूँ की कटाई के दिनो में गया, और उसने खेत में विशाखमूल पाए, और वह उन्हें अपनी माँ लिआ के पास ले आया।तो राहेल ने लिआ से कहा, मैं प्रार्थना करती हूँ तुम से, कि तुम अपने बेटे के विशाखमूलों में से मुझे दे दो। 

१५ और उसने उससे कहा, क्या यह एक छोटी सी बात है कि तुमने मेरे पति ले लिए हैं? और क्या अब तुम मेरे बेटे के विशाखमूलों को भी ले लोगी? और राहेल ने कहा, इसलिए वह तुम्हारे साथ आज रात लेटेंगे तुम्हारे बेटे के विशाखमूलों के कारण। 

१६ और याकूब सन्ध्या के समय खेत से बाहर आया, और लिआ उससे मिलने बाहर गई, और उसने कहा, आप निश्चितता से मेरे पास आएँ: क्योंकि अवश्य ही मैंने आपको अपने बेटे के विशाखमूलों से किराए पर ले लिया है। और वह उसके साथ उस रात लेट गया। 

१७ और प्रभु ने लिआ का श्रवण किया, और वह गर्भवती हो गई, और उसने याकूब को पाँचवाँ बेटा जना। 

१८ और लिआ ने कहा, ईश्वर ने मुझे मेरा वेतन दे दिया है, क्योंकि मैंने अपनी दासी अपने पति को दे दी है: और उसने उसका नाम इस्सकार पुकारा। 

१९ और लिआ पुनः गर्भवती हो गई, और उसने याकूब को छटा बेटा जना। 

२० और लिआ ने कहा, ईश्वर ने मुझे एक अच्छे दहेज का वृत्तिदान प्रदान किया है: अब मेरे पति मेरे साथ बसेंगे, क्योंकि मैंने उन्हें छह बेटे जने हैं: और उसने उसका नाम ज़बूलून पुकारा। 

२१ और बाद में उसने एक बेटी जनी, और उसका नाम दीना पुकारा। 

२२ और ईश्वर ने राहेल का स्मरण किया, और उन्होंने उसका श्रवण किया, और उन्होंने उसका गर्भ खोल दिया। 

२३ और वह गर्भवती हो गई, और उसने एक बेटा जना; और कहा, ईश्वर ने मेरा धिक्कार दूर कर दिया है:

२४ और उसने उसका नाम यूसुफ पुकारा, और कहा, प्रभु मुझे एक और बेटा जोड़ेंगे। 

२५ और यह होने को आया, कि जब राहेल ने यूसुफ को पैदा कर दिया था, कि याकूब ने लाबान से कहा, मुझे अब विदा कर दें, ताकी मैं अपने स्थान, अपने देश चला जाऊँ। 

२६ मुझे मेरी पत्नियाँ और मेरे बच्चे दे दें, जिनके लिए मैंने आपकी सेवा की है, और मुझे चले जाने दें: क्योंकि आप मेरी सेवा जानते हैं जो मैंने आपके लिए की है। 

२७ और लाबान ने उससे कहा, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, यदि मैंने तुम्हारी आँखों में अनुग्रह पाया है, तो ठहरे रहो: क्योंकि मैंने अनुभव से सीख लिया है कि प्रभु ने मुझे तुम्हारे वास्ते धन्य कर दिया है। 

२८ और उसने कहा, मुझे अपना वेतन स्पष्टता से बताओ, और मैं वह तुम्हें दे दूँगा। 

२९ और उसने उससे कहा, आप जानते हैं कि मैंने किस प्रकार आपकी सेवा की है, और कैसे आपके मवेशी मेरे पास थे। 

३० क्योंकि मेरे आने से पहले, वह थोड़ा ही था जो आपके पास था; और अब उसकी एक जनौघ में वृद्धी हो गई है; और प्रभु ने आपको आशीष दिया है जब से मेरा आगमन हुआ है: और मैं फिर अब कब अपने स्वयं के घर का भी भरण-पोषण करूँगा?

३१ और उसने कहा, मैं तुम्हें क्या दूँ? और याकूब ने कहा, आप मुझे कुछ नहीं देंगे; यदि आप यह करेंगे मेरे लिए, मैं पुनः आपका झुँड चराऊँगा और उसकी रखवाली करूँगा: 

३२ मैं आज आपके समस्त झुँड में से पार होता हुए जाऊँगा, उन में से सभी धब्बेदार और बिंदीदार मवेशी हटाते हुए: और भेड़ों में से सभी भूरे मवेशी, और बकरीयों के बीच बिंदीदार और धब्बेदार, और ऐसों में से मेरा वेतन होगा। 

३३ इस प्रकार मेरी नेकी मेरे लिए समय आने पर उत्तर देगी, जब वह मेरे वेतन के लिए आपके चहरे के सामने आएगी: प्रत्येक जो धब्बेदार और बिंदीदार बकरीयों के बीच, और भूरा भेड़ों के बीच नहीं है, वह मुझ से चुराया हुआ गिना जाएगा। 

३४ और लाबान ने कहा, देखो मैं चाहता हूँ कि तुम्हारे शब्दानुसार ही हो। 

३५ और उसने उस दिन, जो गोल-धारीदार और बिंदीदार नर बकरे थे, और सभी मादा बकरियाँ जो धब्बेदार और बिंदीदार थीं, और प्रत्येक जिन में कुछ श्वेत था, और सभी भेड़ों में से भूरों को हटा लिया, और उसने उन्हें अपने बेटों के हाथ में दे दिया। 

३६ और उसने अपने और याकूब के बीच तीन दिन के पथ की दूरी स्थित कर दी: और याकूब ने लाबान के शेष झुँड चराए। 

३७ और याकूब ने हरे पौप्लर से, और हेज़ल और शाहबलूत पेड़ से छड़ियाँ लीं, और उन में श्वेत धारियाँ छीलीं, और वह श्वेत दिखलाया जो उन छड़ियों में था। 

३८ और उसने वह छड़ियाँ जो उसने छीलीं थीं, पानी देने वाले नाँदों के भीतर नालियों में स्थित कर दीं, झुँडों के सामने ही, जब झुँड पीने के लिए आते थे, ताकि वह गर्भवती हो जाएँ जब वह पानी पीने के लिए आते थे। 

३९ और झुँड छड़ियों के सामने गर्भवती हुए, और उन्होंने गोल-धारीदार, धब्बेदार, और बिंदीदार मवेशी उत्पन्न किए। 

४० और याकूब ने मेमनों को अलग कर दिया, और उसने झुँडों के चहरों को, लाबान के झुँड में सभी गोल-धारीदारों, और भूरों की ओर स्थित कर दिया; और उसने अपने स्वयं के झुँडों को एक साथ अलग कर लिया, और उन्हें लाबान के मवेशी के साथ नहीं डाला। 

४१ और यह होने को आया, कि जब कभी भी अधिक शक्तिशाली मवेशी मदकाल में होते थे, तब याकूब उन छड़ियों को उन मवेशी की आँखों के समक्ष नालियों में रख देता था, ताकि वह छड़ियों के बीच गर्भवती हो जाएँ। 

४२ परन्तु जब वह मवेशी अशक्त होते थे, वह उनके सामने नहीं रखता था: तो अशक्त लाबान के थे, और शक्तिशाली याकूब के। 

४३ और उस पुरुष की अत्याधिकता से बढ़ौतरी हुई, और उसके पास बहुत से मवेशी, और नौकरानियाँ, और नौकर, और ऊँट, और गधे थे। 




इकत्तीसवाँ अध्याय।  


और उसने लाबान के बेटों के शब्द सुने, कहते हुए, याकूब ने तो वह सब कुछ ले लिया है जो हमारे पिता का था; और जो हमारे पिता का था, उसी से उसने यह सारा वैभव प्राप्त कर लिया है। 

और याकूब ने लाबान की मुखाकृति देखी, और देखो तो, वह उसकी ओर पहले जैसी नहीं थी। 

और प्रभु ने याकूब से कहा, वापस चले जाओ अपने पित्रों की भूमि में, और अपने कुल के पास; और मैं तुम्हारे साथ रहूँगा। 

और याकूब ने भिजवाया और राहेल और लिआ को अपने झुँड के पास खेत में बुलवा लिया, 

और उनसे कहा, मैं तुम्हारे पिता की मुखाकृति देख रहा हूँ, कि वह मेरी ओर पहले जैसी नहीं है: परन्तु मेरे पिता के ईश्वर मेरे साथ रहें हैं। 

और तुम यह जानती हो कि मैंने अपने सम्पूर्ण बल से तुम्हारे पिता की सेवा की है। 

और तुम्हारे पिता ने मुझे धोखा दिया है, और उन्होंने मेरा वेतन दस बार बदला है: परन्तु ईश्वर ने उन्हें अनुमति नहीं दी मुझे हानि पहुँचाने की। 

यदि उन्होंने कहा, धब्बेदार तुम्हारा वेतन होंगे, तब सभी मवेशी ने धब्बेदार जने: और यदि उन्होंने ऐसा कहा, तुम्हारा वेतन गोल-धारीदार होंगे, तब सभी मवेशी ने गोल-धारीदार जने। 

इस प्रकार ईश्वर ने तुम्हारे पिता के मवेशी लेकर उन्हें मुझे प्रदान कर दिए हैं। 

१० और यह होने को आया, कि मवेशी मदकाल के समय, कि मैंने अपनी आँखे ऊपर उठाईं, और एक सपने में देखा, और देखो, जो मेढ़े भेड़ों पर चढ़ रहे थे, गोल-धारीदार, धब्बेदार और धूसर थे। 

११ और ईश्वर के दूत मुझ से एक सपने में बोले, कहते हुए, याकूब; और मैंने कहा, जी मैं यहाँ हूँ। 

१२ और उन्होंने कहा, अपनी आँखें अब ऊपर उठाओ, और देखो, सभी मेढ़े जो भेड़ों पर चढ़ रहे हैं, गोल-धारीदार, धब्बेदार और धूसर हैं: क्योंकि मैंने वह सब कुछ देख लिया है जो लाबान तुम्हारे साथ करता है।

१३ मैं बेतएल का ईश्वर हूँ, जहाँ तुमने स्तम्भ का अभिषेक किया था, और जहाँ तुमने मेरे लिए एक प्रण का प्रण लिया था: अब उठो, तुम इस भूमि में से बाहर निकलो, और अपने कुल की भूमि में वापस चले जाओ। 

१४ और राहेल और लिआ ने उत्तर दिया और उससे कहा; क्या हमारे लिए हमारे पिता के घर में कोई भी अंश या विरासत बची है क्या?

१५ क्या हम उनके द्वारा परदेशीयों में नहीं गिने जाते? क्योंकि उन्होंने तो हमें बेच खाया है, और हमारे पैसे को भी हड़प लिया है। 

१६ कि वह समस्त धन-धान्य जो ईश्वर ने हमारे पिता से ले लिए हैं, वह हमारा, और हमारे बच्चों का है: तो अब, जो कुछ भी ईश्वर ने आपसे कहा है, आप करें। 

१७ तब याकूब उठा, और उसने अपने बेटों को और अपनी पत्नियों को ऊँटों पर बिठाया; 

१८ और वह ले चला अपने सभी मवेशी, और अपना सारा सामान, जो उसने प्राप्त किया था, उसके प्राप्त किए हुए मवेशी, जिन्हें उसने पद्यनाराम में प्राप्त किए थे, अपने पिता इसहाक के पास, कनान की भूमि में जाने हेतु। 

१९ और लाबान अपनी भेड़ों को कतरने गया: और राहेल ने अपने पिता की प्रतिमाएँ चुरा लीं थीं। 

२० और याकूब चोरी-छिपे चला गया, बिना लाबान सिरियावासी की जानकारी के, कि उसने उसे नहीं बताया कि वह जा रहा था। 

२१ तो वह उस सभी के साथ भाग खड़ा हुआ, जो उसके पास था; और वह उठ कर नदी पार चला गया, और उसने अपना चेहरा गिलद के पहाड़ की ओर निदेशित किया। 

२२ और लाबान को यह तीसरे दिन बताया गया कि याकूब भाग खड़ा हुआ था। 

२३ और उसने अपने भाई-जनो को अपने साथ लिया, और उसका सात दिन की यात्रा तक पीछा किया; और वह उस तक गिलद के पहाड़ में पहूँच गए। 

२४ और ईश्वर लाबान सिरियावासी को रात्रि में एक स्वप्न में आए, और उससे कहा, ध्यान रखना कि तुम याकूब से अच्छा बोलना ही बुरा। 

२५ तब लाबान ने याकूब को पार कर लिया। अब याकूब ने अपना तम्बू पहाड़ में गाड़ा था: और लाबान ने अपने भाई-जनो के साथ गिलद के पहाड़ में डेरा डाल दिया था। 

२६ और लाबान ने याकूब से कहा, यह क्या किया है तुमने, कि तुम चोरी-छुपे बिना मेरी जानकारी के मुझ से दूर चल दिए, और मेरी बेटियाँ उठा ले गए, मानो कि बंदी ले लिए हों तलवार से?

२७ तुम क्यों गुप्त रूप से भाग खड़े हुए, और मुझे बिन बताए चोरी-छिपे चले गए मुझ से; कि मैं तो तुम्हें उल्लास के साथ, और गीतों के साथ, ढपली के साथ, और त्रिकोणी-वीणा के साथ विदा करता?

२८ और तुमने मुझे अनुमति नहीं दी अपने बेटों और अपनी बेटियों को चूमने की? तुमने अब मूर्खता की है यह सब करने में। 

२९ मेरे हाथ में शक्ति है तुम्हें हानि पहुँचाने की: परन्तु तुम्हारे पिता के ईश्वर मुझ से कल रात बोले, कहते हुए, ध्यान रखना कि तुम याकूब से अच्छा बोलना ही बुरा।  

३० और अब, जबकि तुम चले जाना चाहते हो, क्योंकि तुम अपने पिता के घर के लिए घोरता से लालसा कर रहे हो; लेकिन तुमने मेरे ईश्वरों को क्यों चुरा लिया है? 

३१ और याकूब ने उत्तर दिया और लाबान से कहा, क्योंकि मैं डर गया था: क्योंकि मैंने कहा, मान लो कि आप मुझ से अपनी बेटियाँ बलपूर्वक ले लें। 

३२ जिस किसी के पास भी आप अपने ईश्वरों को पा लेंगे, उसे जीवित मत रहने देना: हमारे भाइ-जनो के समक्ष पहचान लें आप जो कुछ भी आपका मेरे पास हो, और उसे अपने पास रख लें: क्योंकि याकूब नहीं जानता था कि राहेल ने उन प्रतिमाओं को चुरा लिया था।  

३३ और लाबान याकूब के तम्बू में, और लिआ के तम्बू में, और दोनो नौकरानियों के तम्बूओं में गया: परन्तु उसने उन्हें नहीं पाया। तब वह लिआ के तम्बू में से बाहर गया, और राहेल के तम्बू में प्रवश किया। 

३४ अब राहेल ने उन प्रतिमाओं को लेकर ऊँट के फर्नीचर में डाल दिया था, और वह उन पर बैठ गई थी: और लाबान ने सारे तम्बू को ढूँढ लिया, परन्तु उसने उन्हें नहीं पाया।  

३५ और उसने अपने पिता से कहा, इस से मेरे प्रभु अप्रसन्न हों कि मैं आपके समक्ष उठ नहीं सकती, क्योंकि मुझ पर स्त्रीयों की प्रथा पड़ी है: और उसने ढूँढा, परन्तु वह प्रतिमाओं को नहीं पा सका। 

३६ और याकूब आक्रोशित हो गया था, और वह लाबान के साथ झगड़ पड़ा: और याकूब ने उत्तर दिया और लाबान से कहा, क्या है मेरा अतिचार? क्या है मेरा पाप, कि आपने इतनी गर्मी से मेरा पीछा किया है?

३७ जबकि आपने मेरा सारा सामान ढूँढ लिया है, क्या पाया आपने मेरे सारे घरबार के सामान में? उसे रख दें यहाँ मेरे भाई-जनो के, और अपने भाई-जनो के समक्ष, ताकि वह न्याय कर सकें हम दोनो के बीच। 

३८ इन बीस साल मैं आपके साथ रहा हूँ: आपकी मादा भेड़ों के और आपकी मादा बकरीयों के गर्भपात नहीं हुए, और मैंने आपके झुँड के मेढ़े नहीं खाए। 

३९ वह जो जानवरों द्वारा फाड़ा दिया गया था, मैं आपके पास नहीं लाया: मैंने ही उसका घाटा उठाया; मेरे हाथ से आपने उसकी भरपाई करवाई, चाहे दिन में चुराया हुआ, या रात में चुराया हुआ। 

४० ऐसे था मैं, दिन में सूखे ने मेरी खपत की, और कड़ी ठंड ने रात को, और मेरी नींद मेरी आँखों से ओझल हो गई। 

४१ इस प्रकार मैं आपके घर में बीस साल रहा हूँ: मैंने चौदह साल आपकी दो बेटियों के लिए सेवा की, और छह साल आपके मवेशी के लिए; और आपने मेरा वेतन दस बार बदला है।

४२ सिवाय कि मेरे पिता के ईश्वर, अब्राहम के ईश्वर, और इसहाक का डर, मेरे साथ रहे होते, अवश्य ही आप तो मुझे अब खाली हाथ ही भेज देते: ईश्वर ने मेरी पीड़ा और मेरे हाथों का परिश्रम देख लिया है, और आपको कल रात डाँटा है। 

४३ और लाबान ने उत्तर दिया और याकूब से कहा, यह बेटियाँ मेरी बेटियाँ हैं, और यह बच्चे मेरे बच्चे हैं, और यह मवेशी मेरे मवेशी हैं, और यह सब कुछ जो तुम देख रहे हो मेरा है: और मैं क्या कर सकता हूँ इस दिन अपनी बेटियों के लिए, या इनके बच्चों के लिए, जिन्हें इन्होंने जन्मा है?

४४ इसलिए अब तुम जाओ, हम एक प्रतिज्ञा-पत्र बनाते हैं, मैं और तुम: और हम इसे एक साक्ष्य बन जाने दें, मेरे और तुम्हारे बीच। 

४५ और याकूब ने एक पत्थर लिया, और उसे एक स्तंभ के लिए स्थित कर दिया। 

४६ और याकूब ने अपने भाई-जनो से कहा, एकत्रित करो पत्थरों को: और उन्होंने पत्थर लिए, और एक ढेर बनाया: और उन्होंने वहीं ढेर के ऊपर खाया। 

४७ और लाबान ने उसे जेगरसाहाडूथा पुकारा: परन्तु याकूब ने उसे गलीड पुकारा। 

४८ और लाबान ने कहा, यह ढेर एक साक्ष्य है मेरे और तुम्हारे बीच इस दिन। इसलिए उसका नाम गलीड पुकारा गया था। 

४९ और मिज़पाह: क्योंकि उसने कहा, प्रभु, मेरे और तुम्हारे बीच निगरानी रखें, जब हम एक दूसरे से अनुपस्थित हों। 

५० यदि तुम मेरी बेटियों को पीड़ित करोगे, या तुम मेरी बेटियों के अतिरिक्त अन्य पत्नियाँ लोगे, हमारे बीच कोई पुरुष होते हुए; देखो, ईश्वर साक्षी हैं मेरे और तुम्हारे बीच। 

५१ और लाबान ने याकूब से कहा, देखो इस ढेर को, और देखो इस स्तंभ को, जिसे मैंने अपने और तुम्हारे बीच लगा दिया है। 

५२ यह ढेर साक्षी हो, और यह स्तंभ साक्षी हो, कि मैं इस ढेर को तुम्हारी ओर पार नहीं करूँगा, और कि तुम भी इस ढेर को और इस स्तंभ को मेरी ओर पार नहीं करोगे, हानि पहुँचाने हेतु। 

५३ ईश्वर अब्राहम के, और ईश्वर नाहोर के, ईश्वर उनके पित्रों के, हमारे बीच न्याय करें। और याकूब ने अपने पिता इसहाक के डर से वचन दे दिया। 

५४ तब याकूब ने पहाड़ पर बलिदान चढ़ाया, और अपने भाई-जनो को रोटी खाने के लिए बुलाया: और उन्होंने रोटी खाई, और वह सारी रात पहाड़ पर ठहरे रहे। 

५५ और सुबह-सुबह लाबान उठा, और उसने अपने बेटों को और अपनी बेटियों को चूमा, और उन्हें आशीष दिया: और लाबान ने प्रस्थान कर लिया और वह अपने नगर वापस चला गया। 




बत्तीसवाँ अध्याय। 


और याकूब अपने पथ पर चलता गया, और ईश्वर के दूतों ने उससे भेंट की।  

और जब याकूब ने उन्हें देखा, उसने कहा, यह तो ईश्वर की सेना है: और उसने उस स्थान का नाम महानैम पुकारा। 

और याकूब ने अपने आगे अपने भाई एसाव के पास संदेशवाहक भेजे, एदोम देश की सेईर भूमि में। 

और उसने उन्हें आदेश दिया, कहते हुए, तुम यह बोलोगे मेरे प्रभु एसाव से, आपके सेवक याकूब यह कहते हैं, मैंने लाबान के साथ अल्पवास किया है, और मैं अब तक वहीं रहा:

और मेरे पास बैल, और गधे, झुँड, और नौकर, और नौकरानियाँ हैं: और मैंने अपने प्रभु को बताने के लिए भिजवाए हैं, कि मैं आपकी दृष्टि में कृपा पा सकूँ। 

और वह संदेशवाहक याकूब के पास वापस आए, कहते हुए, हम आपके भाई एसाव के पास आए, और वह और उनके साथ चार सौ आदमी भी आपसे मिलने रहें हैं। 

तब याकूब अत्यंत भयभीत और आपदाग्रस्त हो उठा: और उसने लोगों को जो उसके साथ थे, और झुँडों को, और पशु-समूहों को, और ऊँटों को, दो दलों में विभाजित कर दिया,

और कहा, यदि एसाव एक समूह के पास आकर उसे आघातित करता है, तब दूसरा समूह जो बचा रह गया है निकल भागेगा। 

और याकूब ने कहा, हे मेरे पिता अब्राहम के ईश्वर, और मेरे पिता इसहाक के ईश्वर, वह प्रभु जिन्होंने मुझ से कहा था, अपने देश, और अपने कुल वापस चले जाओ, और मैं तुम्हारे साथ भला व्यवहार करूँगा:

१० मैं सुयोग्य नहीं हूँ आपकी सबसे न्यूनतम दयाओं में से एक का भी, और उस समस्त सत्य का, जिसे आपने अपने सेवक को दिखला दिया है: क्योंकि मैंने इस यर्दन को अपने लट्ठ के साथ पार किया; और अब मैं दो दल बन गया हूँ। 

११ मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे, कि आप मेरा उद्धार, मेरे भाई के हाथ से कर दें, एसाव के हाथ से ही, क्योंकि मैं उससे डरता हूँ, कहिं वह आए और मुझ पर वार कर दे, और माँ के साथ बच्चों पर। 

१२ और आपने कहा था, मैं तुम्हारे प्रति अवश्य ही भला करूँगा, और तुम्हारे बीज को समुद्र के रेत जैसा बनाऊँगा, जिस की गिनती करना असम्भव है, जनौघ कारण। 

१३ और उसने उसी रात वहीं वास किया; और जो कुछ उसके हाथ लगा, उस में से उसने अपने भाई एसाव के लिए एक भेंट ले ली:

१४ दो सौ मादा बकरियाँ, और बीस नर बकरे, दो सौ मादा भेड़ें, और बीस मेढ़े,

१५ तीस दूधवाली ऊँटनियाँ उनके बछेड़ों के साथ, चालीस गाय, और दस सांड, बीस मादा गधे, और दस युवा-गधे। 

१६ और उसने उन्हें अपने नौकरों के हाथ में प्रदान कर दिया, प्रत्येक रेवड़ अपने स्वयं के गुट में, और उसने अपने नौकरों से कहा, मेरे सम्मुख पार चले जाओ, और रेवड़ और रेवड़ के बीच एक दूरी रखो। 

१७ और उसने सब से प्रथम को आदेश दिया, कहते हुए, जब एसाव मेरे भाई तुम से मिलेंगे, और तुम से पूछेंगे, कहते हुए, तुम किसके हो, और तुम कहाँ जा रहे हो? और यह तुम्हारे सामने किसके हैं?

१८ तब तुम उन से कहोगे, यह आपके सेवक याकूब के हैं: यह मेरे प्रभु एसाव के लिए एक भेंट भेजी गई है: और देखें, वह भी हमारे पीछे ही हैं। 

१९ और इस प्रकार उसने दूसरे को, और तीसरे को, और उन सभी को, जो रेवडों के पीछे-पीछे चल रहे थे, यह आदेश दिया, कहते हुए, इसी प्रकार तुम एसाव से बोलोगे, जब तुम उन्हें पाओगे। 

२० और इसके अतिरिक्त तुम कहना, देखें, आपके सेवक याकूब हमारे पीछे ही हैं। क्योंकि उसने कहा, मैं इस भेंट से उसका तुष्टिकरण करूँगा, जो मेरे सम्मुख जा रही है, और तत्-पश्चात् मैं उसका चेहरा देखूँगा; मान लो कि वह मुझे स्वीकार कर ले। 

२१ तो वह भेंट याकूब के सम्मुख पार चल दी: और स्वयं उसने उस रात समूह में ही वास किया।  

२२ और वह उस रात उठा, और उसने अपनी दोनो पत्नियाँ, और अपनी दोनो नौकरानियाँ, और अपने ग्यारह बेटे लिए, और वह यबक के पारण-स्थान के पार चला गया। 

२३ और उसने उन्हें लिया, और उन्हें नदी पार भेज दिया, और जो उसके पास था उसे भी पार भेज दिया। 

२४ और याकूब अकेला रह गया था: और वहीं एक पुरुष ने उसके साथ पौफटने तक कुश्ती की। 

२५ और जब उन्होंने देखा कि वह उसके विरुद्ध जीत नहीं रहे थे, उन्होंने उसकी जाँघ का खोखला छू दिया: और याकूब की जाँघ का वह खोखला जोड़ से बाहर निकल आया, जैसे वह उसके साथ कुश्ती कर रहे थे। 

२६ और उन्होंने कहा, मुझे जाने दो, क्योंकि पौफट रहा है: और उसने कहा, मैं आपको नहीं जाने दूँगा, सिवाय आप मुझे आशीष दें। 

२७ और उन्होंने उससे कहा, तुम्हारा नाम क्या है? और उसने कहा, याकूब  

२८ और उन्होंने कहा, तुम्हारा नाम अब से याकूब नहीं, बल्कि इस्राएल पुकारा जाएगा: क्योंकि एक राजकुमार समान तुम ईश्वर के साथ और पुरुषों के साथ संघर्ष-शक्ती रखते हो, और तुम अपराजित रहे हो। 

२९ और याकूब ने उनसे पूछा, और कहा, अपना नाम मुझे बताएँ, मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे: और उन्होंने कहा, तुम किस लिए मेरा नाम पूछ रहे हो? और उन्होंने उसे वहीं आशीष दे दिया। 

३० और याकूब ने उस स्थान का नाम, पेनिएल पुकारा: क्योंकि मैंने ईश्वर को आमने-सामने देख लिया है, और मेरा जीवन परिरक्षित है। 

३१ और जैसे वह पेनुएल पार जा रहा था, उस पर सूर्य उदय हो रहा था, और वह अपनी जाँघ पर लंगड़ा रहा था। 

३२ इसलिए इस्राएल की सन्तानें इस दिन तक, कण्डरे में से नहीं खाते जो सिकुड़ गया था, जो जाँघ के खोखले में है: क्योंकि उन्होंने याकूब की जाँघ के खोखले में कण्डरे को छू दिया था, जो सिकुड़ गया था। 




तेंतीसवाँ अध्याय।  


और याकूब ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और देखा, और देखो तो, एसाव और उसके साथ चार सौ आदमी रहे थे। और उसने लिआ को, और राहेल को, और दोनो उन सेविकाओं को, बच्चे विभाजित कर दिए। 

और उसने उन सेविकाओं को और उनके बच्चों को सब से आगे रखा, और लिआ और उसके बच्चों को उनके पीछे, और राहेल और यूसुफ को सब से पीछे। 

और याकूब उन से पहले आगे गया, और वह धरती की ओर सात बार स्वयं झुका, जब तक वह अपने भाई के निकट नहीं पहुँच गया था। 

और एसाव उस से मिलने के लिए भागा, और उसने उसे गले लगा लिया, और वह उसकी गर्दन पर गिर पड़ा, और उसने उसे चूमा: और वह रोए। 

और उसने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और उन स्त्रियों और उन बच्चों को देखा, और कहा, वह कौन हैं तुम्हारे साथ? और उसने कहा, वह बच्चे जिन्हें ईश्वर ने कृपालुता से आपके सेवक को दिए हैं। 

तब वह सेविकाएँ समीप आईं, वह और उनके बच्चे, और वह स्वयं झुक गए। 

और लिआ भी अपने बच्चों के साथ समीप आई, और वह स्वयं झुक गए: और तत्-पश्चात यूसुफ निकट आया और राहेल, और वह भी स्वयं झुक गए। 

और उसने कहा, क्या अर्थ है तुम्हारा इन सभी रेवड़ों से जिनसे मैं मिला? और उसने कहा, यह मेरे प्रभु की दृष्टि में कृपा पाने के लिए हैं। 

और एसाव ने कहा, मेरे पास समुचित है मेरे भाई; रखो अपने पास वह जो तुम्हारा है। 

१० और याकूब ने कहा, नहीं, मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे, यदि अब मैंने आपकी दृष्टि में कृपा पा ली है, तो मेरी भेंट मेरे हाथ से ग्रहण कर लें: क्योंकि इसलिए मैंने आपका चेहरा देखा है, मानो कि मैंने ईश्वर का चेहरा देख लिया हो, और आप प्रसन्न थे मुझ से। 

११ मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे, मेरा आशीर्वाद ले लें, जो आपको लाया गया है; क्योंकि ईश्वर ने मेरे साथ कृपालु व्यवहार किया है और क्योंकि मेरे पास समुचित है। और उसने उस से आग्रह किया, और उसने वह ले लिया। 

१२ और उसने कहा, हम अपनी यात्रा करते हैं, और हम चलते हैं, और मैं तुम्हारे आगे जाऊँगा। 

१३ और उसने उस से कहा, मेरे प्रभु जानते हैं कि बच्चे कोमल हैं, और बच्चे लिए झुँड और पशु-समूह मेरे साथ हैं: और यदि लोग उन्हें एक दिन में अधिक हाँक देंगे, तो समस्त झुँड मर जाएगा। 

१४ मेरे प्रभु, मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ, कि आप अपने सेवक से पहले आगे चले जाएँ, और मैं अपने आगे जाने वाले मवेशी, और बच्चों की सहनशीलतानुसार, धीरे-धीरे नेतृत्व करूँगा, जब तक मैं अपने प्रभु के पास सेईर नहीं पहुँच जाता। 

१५ और एसाव ने कहा, मुझे अब, जो जने मेरे साथ हैं उन में से कुछों को तुम्हारे साथ छोड़ देने दो। और उसने कहा, इसकी क्या आवश्यकता है? मुझे अपनी दृष्टि में कृपा पा लेने दें मेरे प्रभु। 

१६ तो उस दिन एसाव अपने पथ पर सेईर की ओर वापस चला गया।

१७ और याकूब ने सुक्कोत तक यात्रा की, और उसने अपने लिए एक घर का निर्माण किया, और अपने मवेशी के लिए कुटियाँ बनाईं: इसलिए उस स्थान का नाम सुक्कोत पुकारा जाता है। 

१८ और याकूब पद्यनाराम से आने पर, शकेम के एक नगर शेलम में आया, जो कनान की भूमि में है; और उसने उस नगर के सामने अपना तम्बू गाड़ दिया। 

१९ और जहाँ उसने अपना तम्बू फैला लिया था, उसने शकेम के पिता हमोर की सन्तानो के हाथ से, पैसे के सौ टुकड़ों से, एक खेत का एक खँड खरीदा।

२० और उसने वहीं एक बलिवेदी खड़ी की, और उसने उसे एल-एलोही-इस्राएल पुकारा। 




चौन्तीसवाँ अध्याय।  


और लिआ की बेटी दीना, जिसे उसने याकूब को जनी थी, भूमि की बेटियों को देखने बाहर निकली। 

और जब हमोर हिव्वी के बेटे शकेम, देश के शासक ने उसे देखा, उसने उसे ले लिया, और वह उसके साथ लेट गया, और उसने उसे दूषित कर दिया। 

और उसका प्राण याकूब की बेटी दीना के साथ चिपट गया, और वह उस किशोरी से प्रेम करता था, और वह उस किशोरी से दया से बोलता था। 

और शकेम अपने पिता हमोर से कहते हुए बोला, मुझे यह किशोरी पत्नी के लिए दिलवा दें। 

और याकूब ने सुना कि उसने उसकी बेटी दीना को दूषित कर दिया था: अब उसके बेटे उसके मवेशी के साथ खेत में थे: और याकूब उनके आगमन तक शान्त रहा। 

और शकेम का पिता हमोर, याकूब के पास उसके साथ गोष्ठी करने बाहर निकला। 

और याकूब के बेटे खेत से बाहर निकल आए जब उन्होंने यह सुना, और वह पुरुष पीड़ित थे: और वह बड़े ही आक्रोशित थे, क्योंकि  उसने इस्राएल में अशनता कर दी थी, याकूब की बेटी के साथ लेटने में; जो कार्य नहीं किया जाना चाहिए था। 

और हमोर ने उनके साथ गोष्ठी की, कहते हुए, मेरे बेटे शकेम की आत्मा को तुम्हारी बेटी से लगाव है: मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, उसे उसकी पत्नी के लिए दे दो। 

और तुम जन हमारे साथ विवाह रचाओ, और अपनी बेटियाँ हमें दे दो, और हमारी बेटियाँ अपने लिए ले लो। 

१० और तुम हमारे साथ बस जाओ: और भूमि तुम्हारे सम्मुख होगी: तुम इस में बस जाओ और व्यापार करो, और सम्पत्तियाँ प्राप्त करो इस में। 

११ और शकेम ने उसके पिता से, और उसके भाईयों से कहा, मुझे अपनी दृष्टि में कृपा पा लेने दें, और जो भी आप सब मुझ से कहेंगे, मैं वह दे दूँगा। 

१२ मुझ से कितना भी दहेज और उपहार माँग लें, और मैं आप के कहने अनुसार, वही आप को दे दूँगा: परन्तु मुझे वह किशोरी पत्नी के लिए दे दें। 

१३ और याकूब के बेटों ने शकेम और हमोर उसके पिता को कपटता से उत्तर दिया, और कहा, क्योंकि उसने दीना उनकी बहन को दूषित कर दिया था, 

१४ और उन्होंने उन से कहा, हम यह कार्य नहीं कर सकते, कि हम अपनी बहन उसे आदमी को दे दें जो बेख़तनित हो: क्योंकि यह एक धिक्कार होगा हम पर। 

१५ परन्तु हम इस में सम्मत होंगे तुम्हारे साथ: यदि तुम हमारे जैसे बन जाओ, कि प्रत्येक नर तुम में से ख़तनित हो जाए। 

१६ तब हम अपनी बेटियाँ तुम्हें दे देंगे, और हम तुम्हारी बेटियाँ अपने लिए ले लेंगे, और हम तुम्हारे साथ बस जाएँगे, और हम एक जन बन जाएँगे। 

१७ परन्तु यदि तुम हमारा श्रवण नहीं करोगे ख़तनित बनने के लिए, तब हम अपनी बेटी को लेंगे, और हम चले जाएँगे। 

१८ और उनके शब्दों ने हमोर को, और हमोर के बेटे शकेम को प्रसन्न कर दिया। 

१९ और उस युवा पुरुष ने इस कार्य को करना नहीं टाला, क्योंकि याकूब की बेटी में उसे आमोद था: और वह अपने पिता के समस्त घराने से अधिक प्रतिष्ठित था। 

२० और हमोर और उसके बेटे शकेम ने अपने नगर के दरवाज़े पर आकर, नगर के पुरुषों के साथ गोष्ठी की, कहते हुए:

२१ यह आदमी हमारे साथ शांतिप्रीय हैं, इसलिए इन्हें भूमि में बसने दें, और इन्हें इस में व्यापार करने दें: क्योंकि देखो तो यह भूमी समुचित बड़ी है इनके लिए: हम इनकी बेटियाँ अपनी पत्नियों के लिए ले लेते हैं, और हम उन्हें अपनी बेटियाँ दे देते हैं। 

२२ बस केवल इस बात में वह आदमी हमारे संग सम्मत होंगे, हमारे साथ बसने के लिए, एक जन बन जाने के लिए, यदि प्रत्येक पुरुष हमारे बीच ख़तनित हो जाए, जैसे वह ख़तनित हैं। 

२३ क्या उनके मवेशी, और उनकी सम्पत्ति, और उनका प्रत्येक पशु, हमारे नहीं बन जाएँगे? केवल हम उनके साथ सम्मत हो जाएँ, और वह हमारे साथ बस जाएँगे। 

२४ और हमोर और उसके बेटे शकेम का उन सभी ने श्रवण कर लिया, जो उसके नगर के दरवाज़े से बाहर जाते थे; और प्रत्येक पुरुष ख़तनित कर दिया गया था, वह सभी जो उसके नगर के दरवाज़े से बाहर जाते थे। 

२५ और यह होने को आया, कि तीसरे दिन जब वह त्रस्त थे, कि याकूब के बेटों में से दो, शिमोन और लेवी, दीना के भाईयों ने, प्रत्येक पुरुष ने अपनी तलवार ली, और वह नगर पर साहस के साथ आए, और उन सभी पुरुषों को मार डाला। 

२६ और उन्होंने हमोर और उसके बेटे शकेम को तलवार की धार से मार डाला, और उन्होंने शकेम के घर में से दीना को बाहर निकाल लिया, और वह बाहर निकल गए। 

२७ याकूब के बेटे मारे हुओं के पास गए, और उन्होंने वह नगर लूट लिया, क्योंकि उन्होंने उनकी बहन को दूषित कर दिया था। 

२८ उन्होंने उनके भेडें, और उनके बैल, और उनके गधे, और वह जो नगर में था, और वह जो खेत में था, ले लिया, 

२९ और उनका सारा धन, और उनके सभी छोटे नन्हें, और उनकी पत्नियाँ उन्होंने बंदी बना लीं, और उन्होंने वह सब कुछ ही लूट लिया जो भी घरों में था। 

३० और याकूब ने शिमोन और लेवी से कहा, तुम ने मुझे विचलित कर दिया है, मुझे भूमि के निवासियों के बीच, कनानावासियों और पेरिज़्ज़वासियों के बीच दुर्गंध बनाकर: और मेरी संख्या कम होते हुए, वह मेरे विरुद्ध एक साथ एकत्रित हो जाएँगे, और मुझे मार डालेंगे; और मेरा विध्वंस हो जाएगा, मेरा और मेरे घराने का। 

३१ और उन्होंने कहा, क्या वह हमारी बहन के साथ ऐसा व्यवहार करे, जैसे कि किसी वैश्या के साथ? 




पैंतीसवाँ अध्याय।  


और ईश्वर ने याकूब से कहा, उठो, ऊपर बेतएल चले जाओ, और वहीं बस जाओ: और वहीं ईश्वर के लिए एक बलिवेदी बनाओ, जो तुम्हें प्रकट हुए थे, जब तुम अपने भाई एसाव के चहरे से भाग खड़े हुए थे। 

तब याकूब ने अपने घरबार से, और उन सभी से जो उसके साथ थे, कहा, हटा दो परदेशी ईश्वरों को जो तुम्हारे बीच हैं, और स्वच्छ बन जाओ, और अपने वस्त्र बदल लो:

और हम सब उठ कर ऊपर बेतएल जाते हैं, और मैं वहीं ईश्वर के लिए एक बलिवेदी बनाऊँगा, जिन्होंने मुझे मेरे उस आपदाग्रस्त दिन में उत्तर दिया था, और जो मेरे साथ उस पथ पर थे जिस पर मैं गया था। 

और उन्होंने सभी परदेशी ईश्वर जो उनके हाथ में थे, और अपनी सभी बालियाँ जो उनके कानो में थीं, याकूब को दे दीं; और याकूब ने उन्हें शकेम के साथ एक बांज के नीचे छुपा दिया।  

और उन्होंने यात्रा की: और ईश्वर का आतंक उन नगरों पर था जो उनके चारों ओर थे, और उन्होंने याकूब के बेटों का पीछा नहीं किया। 

तो याकूब लज़ गया, जो कनान की भूमि में है, जो बेतएल है, वह और वह सभी लोग जो उसके साथ थे। 

और उसने वहीं एक बलिवेदी का निर्माण किया, और उसने उस स्थान को एलबेतएल पुकारा, क्योंकि वहीं उसे ईश्वर प्रकट हुए थे, जब वह अपने भाई के चहरे से भाग खड़ा हुआ था। 

परन्तु रबेक्काह की दाई डेबराह का निधन हो गया, और वह बेतएल के तले एक बांज के नीचे दफ़ना दी गई थी: और उसका नाम एलनबेकथ पुकारा गया था। 

और ईश्वर याकूब को पुनः प्रकट हुए थे, जब वह पद्यनाराम से बाहर निकल आया था और उन्होंने उसे आशीष दिया था। 

१० और ईश्वर ने उस से कहा था, तुम्हारा नाम याकूब है: अब से तुम्हारा नाम याकूब नहीं पुकारा जाएगा, बल्कि तुम्हारा नाम इस्राएल होगा, और उन्होंने उसका नाम इस्राएल पुकारा। 

११ और ईश्वर ने उस से कहा, मैं हूँ ईश्वर सर्वबलशाली: बनो फलदाई और गुणा हो: एक राष्ट्र, और एक राष्ट्रों का समूह तुम से उद्भव होगा, और तुम्हारी कटि में से राजा बाहर निकलेंगे। 

१२ और वह भूमि, जिसे मैंने अब्राहम और इसहाक को दी थी, मैं उसे तुम्हें दूँगा, और तुम्हारे बीज को तुम्हारे पश्चात मैं वह भूमि दूँगा। 

१३ और ईश्वर उस से ऊपर चले गए, उस स्थान से जहाँ उन्होंने उस से बातचीत की थी। 

१४ और याकूब ने उस स्थान में जहाँ उन्होंने उस से बातचीत की थी, एक स्तंभ स्थित कर दिया, एक स्तंभ पत्थर का ही, और उसने उस पर एक पेय-चढ़ावा उंडेला, और उसने उसके ऊपर तेल उंडेला। 

१५ और याकूब ने उस स्थान का नाम, जहाँ ईश्वर उस से बोले थे, बेतएल पुकारा। 

१६ और उन्होंने बेतएल से यात्रा की: और एफरथ आने तक बस थोड़ा सा ही पथ रह गया था: और राहेल को प्रसव-पीड़ा हुई, और उसे कठोर प्रसव था। 

१७ और यह होने को आया, कि जब वह कठोर प्रसव में थी, कि उसकी प्रसाविका ने उस से कहा, डरो मत, तुम्हें यह बेटा भी होगा। 

१८ और यह होने को आया, कि जैसे उसकी आत्मा प्रस्थान कर रही थी, (क्योंकि उसका निधन हो गया था) कि उसने उसका नाम बेनोनाय पुकारा, परन्तु उसके पिता ने उसे बिन्यामिन पुकारा। 

१९ और राहेल की मृत्यु हो गई, और वह एफरथ जाने के पथ में दफ़ना दी गई थी, जो बेतलेहम है। 

२० और याकूब ने उसकी कब्र पर एक स्तंभ स्थित किया: इस दिन तक वही राहेल की कब्र का स्तंभ है। 

२१ और इस्राएल ने यात्रा की, और अपना तम्बू ईडर की मीनार के पार फैला लिया। 

२२ और यह होने को आया, कि जब इस्राएल उस भूमि में बस गया था, कि रूबेन गया और अपने पिता की रखेल बिल्हाह के साथ लेट गया, और इस्राएल ने इसके विषय में सुना। अब याकूब के बारह बेटे थे:

२३ लिआ के बेटे: रूबेन, याकूब का पहला जन्मा, और शिमोन, और लेवी, और यहूदा, और इस्सकार, और ज़बूलून। 

२४ राहेल के बेटे: यूसुफ और बिन्यामिन। 

२५ और बिल्हाह के बेटे, राहेल की सेविका: दान और नफ्ताली। 

२६ और ज़िल्पाह के बेटे, लिआ की सेविका: गाद, और आशेर। यह याकूब के बेटे हैं जो उसे पद्यनाराम में पैदा हुए थे। 

२७ और याकूब अपने पिता इसहाक के पास ममरे गया, एरबाह के नगर तक, जो कि हेब्रोन है, जहाँ अब्राहम और इसहाक ने अल्पवास किया था। 

२८ और इसहाक के दिन एक सौ और अस्सी वर्ष थे। 

२९ और इसहाक ने अपने प्राण त्याग दिए, और वह मर गया; और वृद्ध और दिनो से भरपूर होते हुए, वह अपने लोगों के साथ एकत्रित हो गया: और एसाव और याकूब उसके बेटों ने उसे दफ़ना दिया। 




छत्तीसवाँ अध्याय।  


अब यह हैं पीढ़ियाँ एसाव की, जो है एदोम। 

एसाव ने कनान की बेटियों में से अपनी पत्नियाँ लीं: अदा, बेटी एलोन हित्ती-वंशज की, और आहलीबामा, बेटी अना की, बेटी सिबोन हिव्वी की:

और बशमथ, इश्माएल की बेटी, नबायोत की बहन। 

और अदा ने एसाव को जना, एलीपज़: और बशमथ ने जना, रुएल। 

और आहलीबामा ने जने यूश, यालाम, और कोरह: यह हैं बेटे एसाव के, जो उसे कनान की भूमि में जन्मे थे। 

और एसाव ने अपनी पत्नियाँ, और अपने बेटे, और अपनी बेटियाँ, और सभी लोग अपने घराने के, और अपने मवेशी, और सभी अपने जानवर, और अपनी सम्पूर्ण संपत्ती जो उसने कनान की भूमि में प्राप्त की थी, ले ली, और वह अपने भाई याकूब के चहरे से परे, प्रदेश में चला गया। 

क्योंकि उनके धन-धान्य उस से अधिक थे, कि वह एक साथ बस पाते: और वह भूमि जिस में वह परदेशी थे, उनका समर्थन नहीं कर सकती थी उनके मवेशी के कारण। 

तो एसाव सेईर के पहाड़ में बस गया: एसाव है एदोम। 

और यह हैं पीढ़ियाँ एसाव की, पिता एदोमवासियों का, सेईर के पहाड़ में। 

१० यह हैं एसाव के बेटों के नाम: एलीपज़ बेटा अदा का, पत्नी एसाव की, रुएल बेटा बशमथ का, पत्नी एसाव की। 

११ और एलीपज़ के बेटे थे, तेमन, ओमर, जेफ़ो, और गताम, और कनज़। 

१२ और तिम्ना, एसाव के बेटे एलीपज़ की रखैल थी, और उसने एलीपज़ को अमालेक जना: यह थे बेटे, एसाव की पत्नी अदा के। 

१३ और यह हैं बेटे रुएल के: नहत, और ज़ेरह, शम्मा, और मिज़्ज़ा: यह थे बेटे बशमथ एसाव की पत्नी के। 

१४ और यह थे बेटे आहलीबामा के, बेटी अना की, बेटी सिबोन की, एसाव की पत्नी: और उसने एसाव को जने, यूश, और यालाम, और कोरह। 

१५ यह नवाब थे एसाव के बेटों के: बेटे एलीपज़ के, पहला जन्मा बेटा एसाव का; नवाब तेमन, नवाब ओमर, नवाब सपो, नवाब कनज़,

१६ नवाब कोरह, नवाब गताम, और नवाब अमालेक: यह हैं वह नवाब जो एलीपज़ से आए, एदोम की भूमि में: यह थे बेटे अदा के। 

१७ और यह बेटे, एसाव के बेटे रुएल के हैं: नवाब नहत, नवाब ज़ेरह, नवाब शम्मा, नवाब मिज़्ज़ा। यह हैं वह नवाब जो रुएल से आए, एदोम की भूमि में: यह हैं बेटे बशमथ के, एसाव की पत्नी। 

१८ और यह हैं बेटे आहलीबामा के, एसाव की पत्नी: नवाब यूश, नवाब यालाम, नवाब कोरह: यह थे वह नवाब जो आहलीबामा से आए, बेटी अना की, एसाव की पत्नी। 

१९ यह हैं बेटे एसाव के, जो एदोम है, और यह हैं उनके नवाब। 

२० यह हैं बेटे सेईर होरि के, जिसने भूमि में वास किया; लोटन, और शोबल, और सिबोन, और अना। 

२१ और दीशोन, और ईज़र, और दीशन: यह हैं नवाब होरियों के, सेईर की सन्तान, एदोम की भूमि में। 

२२ और लोटन की सन्तान थे, होरी, और हेमम: और लोटन की बहन थी तिम्ना। 

२३ और यह शोबल की सन्तान थे: अल्वान, और मनहथ, और आयबल, शफ़ो, और ओनम। 

२४ और यह सिबोन की सन्तान हैं, दोनो अय्या, और अना: यह वही अना था, जिसने जँगली-क्षेत्र में खच्चर पाए, जैसे वह अपने पिता सिबोन के गधे चरा रहा था। 

२५ और यह अना की सन्तान थे: दीशोन, और आहलीबामा, बेटी अना की। 

२६ और यह दीशोन की सन्तान हैं: हेमदान और एशबान, और यित्रान, और करान। 

२७ यह ईज़र की सन्तान हैं: बिल्हान, और ज़ावन, और अकान। 

२८ यह दीशन की सन्तान हैं: ऊस, और अरान। 

२९ यह हैं वह नवाब जो होरियों से आए: नवाब लोटन, नवाब शोबल, नवाब सिबोन, नवाब अना,

३० नवाब दीशोन, नवाब ईज़र, नवाब दीशन: यह हैं नवाब जो होरि से आए, उनके नवाबों के बीच सेईर की भूमि में। 

३१ और यह हैं वह राजा जिन्होंने एदोम की भूमि में राज किया था, इस्राएल की संतानों पर किसी भी अन्य राजा के राज करने से पूर्व। 

३२ और बेला, बओर का बेटा, एदोम में राज करता था: और उसके नगर का नाम दिनहबाह था। 

३३ और बेला मर गया, और बोस्रा के ज़ेरह के बेटे योबब ने उसके स्थान में राज किया। 

३४ और योबब मर गया, और तेमानी की भूमि से, हुशम ने उसके स्थान में राज किया। 

३५ और हुशम मर गया, और, बेदद के बेटे हदद ने, जिसने मिद्यान को मोआब के खेत में आघातित कर डाला था, उसके स्थान में राज किया: और उसके नगर का नाम अविथ था। 

३६ और हदद मर गया, और मसरेकाह के सम्ला ने उसके स्थान में राज किया। 

३७ और सम्ला मर गया, और नदी के साथ, रीहोबौथ के शाऊल ने उसके स्थान में राज किया।  

३८ और शाऊल मर गया, और बअलहानन, अकबोर के बेटे ने उसके स्थान में राज किया। 

३९ और बअलहानन, अकबोर का बेटा मर गया, और हदर ने उसके स्थान में राज किया: और उसके नगर का नाम पाऊ था, और उसकी पत्नी का नाम महेटबेल था, बेटी मटरेद की, बेटी मज़ाहब की। 

४० और यह उन नवाबों के नाम हैं जो एसाव से आए, उनके परिवारों के अनुसार, उनके स्थानो से, उनके नामों से: नवाब तिम्ना, नवाब अल्वाह, नवाब जीथथ,

४१ नवाब आहलीबामा, नवाब एला, नवाब पीनोन, 

४२ नवाब कनज़, नवाब तेमन, नवाब मिबज़र,

४३ नवाब मगदियल, नवाब ईरम: यह हैं एदोम के वह नवाब, उनके निवास-स्थानो के अनुसार, उनके अधिकार की भूमि में: वही है एसाव, एदोम वासियों का पिता। 




सैन्तीसवाँ अध्याय।  


और याकूब उस भूमि में बस गया जिस में उसका पिता एक परदेशी था, कनान की भूमि में।  

यह याकूब की पीढ़ियाँ हैं। यूसुफ सत्रह साल का होते हुए अपने भाईयों के साथ झुँड चरा रहा था, और वह किशोर अपने पिता की पत्नियों बिल्हाह के बेटों, और ज़िल्पाह के बेटों के साथ था: और यूसुफ अपने पिता को उनकी बुरी आख्या लाया। 

अब इस्राएल अपने सभी बच्चों से अधिक यूसुफ से प्यार करता था, क्योंकि वह उसकी वृद्ध आयु का बेटा था: और उसने उसके लिए कई रंगों का एक अँगरखा बनाया। 

और जब उसके भाईयों ने देखा कि उनका पिता उनके सभी भाईयों से अधिक, उस से प्यार करता था, उन्होंने उस से घृणा की, और वह उसके साथ शांतिप्रियता से नहीं बोल पाते थे। 

और यूसुफ ने एक स्वप्न का सपना देखा, और उसने उसे अपने भाईयों को बताया, और उन्होंने उस से और भी अधिक घृणा की। 

और उसने उन से कहा, सुनो, यह स्वप्न मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, जो मैंने सपने में देखा है। 

क्योंकि देखो, हम खेत में गट्ठल बाँध रहे थे, और लो मेरा गट्ठा उठा, और वह सीधा भी खड़ा हो गया; और देखो तो, तुम्हारे गट्ठल चारों ओर खड़े थे, और उन्होंने मेरे गट्ठे का अभिवादन किया। 

और उसके भाईयों ने उस से कहा, तो क्या तुम वास्तव में हम पर राज करोगे? या क्या तुम वास्तव में हम पर अधिराज्य रखोगे? और उन्होंने उस से और भी अधिक घृणा की उसके सपनो के कारण, और उसके शब्दों के कारण। 

और उसने एक अन्य सपने का भी स्वप्न देखा, और उसने उसे अपने भाईयों को बताया, और कहा, देखो तो, मैंने एक अन्य स्वप्न भी देखा है एक सपने में: और देखो, सूर्य और चंद्रमा और ग्यारह सितारों ने मेरा अभिवादन किया। 

१० और उसने यह अपने पिता को, और अपने भाईयों को बताया: और उसके पिता ने उसे डाँटा, और उस से कहा, क्या है यह स्वप्न जो तुमने सपने में देखा है? क्या मैं और तुम्हारी माँ और तुम्हारे भाई वास्तव में आएँगे तुम्हारे प्रति स्वयं को पृथ्वी की ओर नीचे झुकाने?

११ और उसके भाई उस से ईर्षा में जल गए;  परन्तु उसके पिता ने यह बात अपने ध्यान में रखी। 

१२ और उसके भाई अपने पिता के झुँड शकेम में चराने चले गए। 

१३ और इस्राएल ने यूसुफ से कहा, क्या तुम्हारे भाई शकेम में झुँड नहीं चारा रहे हैं? आओ, और मैं तुम्हें उनके पास भेजूँगा: और उसने उस से कहा, जी मैं यहाँ हूँ। 

१४ और उसने उस से कहा, जाओ, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, देखो यदि तुम्हारे भाईयों के साथ कुशल-मंगल हैं, और झुँड के साथ कुशल-मंगल हैं, और मुझे पुनः शब्द ले आओ: तो उसने उसे हेब्रोन की घाटी से बाहर भेज दिया, और वह शकेम में गया। 

१५ और किसी एक आदमी ने उसे पाया, और देखो, वह खेत में भटक रहा था, और उस आदमी ने उस से पूछा, कहते हुए, क्या ढूँढ रहे हो तुम?

१६ और उसने कहा, मैं अपने भाईयों को ढूँढ रहा हूँ: बताओ मुझे मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, वह अपने झुँड कहाँ चरा रहे हैं? 

१७ और उस आदमी ने कहा, वह तो यहाँ से प्रस्थान कर चूके हैं: क्योंकि मैंने उन्हें कहते हुए सुना, हम डोथन चले जाते हैं। और यूसुफ अपने भाईयों के पीछे गया, और उसने उन्हें डोथन में पा लिया।  

१८ और जब उन्होंने यूसुफ को दूर से देख लिया था; उसके उनके निकट आने से पहले ही, उन्होंने उसके विरुद्ध उसे मार डालने के लिए, एक षड्यंत्र रचाया। 

१९ और उन्होंने एक दूसरे से कहा, देखो तो, यह स्वप्न-दर्शक रहा है। 

२० इसलिए आओ अब, और हम इसे मार डालते हैं, और इसे किसी गड्ढे में फैंक देते हैं, और हम कह देंगे, कि किसी बुरे जानवर ने इसका भुख-भक्षण कर दिया है: और हम देख लेंगे कि क्या बनेगा इसके सपनो का। 

२१ और रूबेन ने यह सुना, और उसने उसे उनके हाथों से बाहर छुड़वाया; और कहा, हमें इसे मारना नहीं चाहिए। 

२२ और रूबेन ने उन से कहा, कोई भी रक्त मत बहाओ, बल्कि इसे इस गड्ढे में फैंक दो जो जँगली-क्षेत्र में है, और इस पर कोई हाथ मत उठाना; ताकि वह उसे उनके हाथों से छुटकारा दिला सके, उसे उसके पिता को पुनः सौंप देने हेतु। 

२३ और यह होने को आया, कि जब यूसुफ अपने भाईयों के पास गया था, उन्होंने यूसुफ का अंगरखा, उसका कई रंगों का अंगरखा जो उस पर था, उतार लिया। 

२४ और उन्होंने उसे लिया, और एक गड्ढे में फेंक दिया: और वह गड्ढा रिक्त था, उस में कोई पानी नहीं था। 

२५ और वह रोटी खाने के लिए नीचे बैठ गए: और उन्होंने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और देखा, और देखो तो, गिलद से इश्माएलियों का एक समूह अपने ऊँटों के साथ रहा था, सुगन्धित-द्रव्य और बाम और गंधरस ढोते हुए, इन्हें नीचे मिस्र में ले जाता हुआ। 

२६ और यहूदा ने अपने भाईयों से कहा, क्या लाभ होगा यदि हम अपने भाई को मार डालें, और इसका रक्त छुपा दें?

२७ आओ, और हम इसे इश्माएलियों को बेच देते हैं और हमारा हाथ इस पर पड़ने दें: क्योंकि यह हमारा भाई है और हमारा माँस; और उसके भाईयों ने अपनी सुनवाई दे दी। 

२८ तब वहाँ से मिद्यान जनजाति के व्यापारी जा रहे थे, और उन्होंने यूसुफ को गड्ढे में से बाहर खींचा, और उसे ऊपर उठा लिया, और उन्होंने यूसुफ को इश्माएलियों के हाथ चाँदी के बीस टुकड़ों के लिए बेच दिया: और वह यूसुफ को मिस्र में ले आए। 

२९ और रूबेन गड्ढे पर वापस आया, और, देखो तो, यूसुफ गड्ढे में नहीं था, और उसने अपने कपड़े फाड़ डाले। 

३० और वह अपने भाईयों के पास वापस आया, और उसने कहा, वह बच्चा नहीं है; और मैं, कहाँ जाऊँ मैं?

३१ और उन्होंने यूसुफ का अंगरखा लिया, और एक बकरे के मेमने को मारा, और उन्होंने वह अंगरखा उसके रक्त में डुबो दिया। 

३२ और उन्होंने उस अनेक रंगों के अंगरखे को भिजवाया, और वह उसे अपने पिता के पास ले आए; और कहा, यह हमने पाया है: जान लें अब कि यदि यह अंगरखा आपके बेटे का है या नहीं। 

३३ और उसने उसे पहचान लिया, और कहा, यह तो मेरे बेटे का अंगरखा है: किसी बुरे जानवर ने उसका भुख-भक्षण कर लिया है; यूसुफ निस्संदेह टुकड़ों-टुकड़ों में फाड़ दिया गया है। 

३४ और याकूब ने अपने कपड़े फाड़ डाले, और अपनी कटि पर टाट-वस्त्र बाँध लिया, और उसने अपने बेटे के लिए कई दिनो तक शोक मनाया। 

३५ और उसके सभी बेटे और उसकी सभी बेटियाँ उसे सांत्वना देने के लिए उठे: परन्तु उसने सांत्वनित होने से मना कर दिया; और उसने कहा, इसलिए मैं अपने बेटे के पास शोक मनाते हुए नीचे कब्र में चला जाऊँगा। इस प्रकार उसका पिता उसके लिए रोया। 

३६ और उन मिद्यान जनजाति वालों ने उसे मिस्र में, फैरो के एक अफ़सर और रक्षकों के कप्तान, पोटिफर को बेच दिया। 



अड़तीसवाँ अध्याय।  


और उस समय ऐसा होने को आया, कि यहूदा अपने भाईयों से अलग नीचे चला गया, और वह किसी एक अद्युल्लम वासी की ओर मुड़ चला, जिसका नाम हीरा था। 

और यहूदा ने वहीं किसी एक शूआ नामक कनानवासी की बेटी देखी: और उसने उसे ले लिया, और वह उसके पास गया। 

और वह गर्भवती हो गई, और उसने एक बेटा जना; और यहूदा ने उसका नाम अर पुकारा। 

और वह पुनः गर्भवती हो गई, और एक बेटा जना, और उस स्त्री ने उसका नाम ओनन पुकारा। 

और वह दोबारा पुनः गर्भवती हो गई, और एक बेटा जना, और उसका नाम शेलह पुकारा: और वह कज़िब में था, जब उस स्त्री ने उसे जना था। 

और यहूदा ने अर अपने पहले जन्मे के लिए एक पत्नी ली, जिसका नाम तमार था। 

और अर, यहूदा का पहला जन्मा, प्रभु की दृष्टि में दुष्ट था, और प्रभु ने उसे मार डाला। 

और यहूदा ने ओनन से कहा, अपने भाई की पत्नी के पास जाओ, और उस से विवाह कर लो, और अपने भाई के प्रति बीज उपजाओ। 

और ओनन जानता था कि वह बीज उसका नहीं होगा; और यह होने को आया, कि जब वह अपने भाई की पत्नी के पास गया, कि उसने उसे धरती पर ही छलका दिया, कहिं वह अपने भाई को बीज दे दे। 

१० और यह जो कार्य उसने किया, उस से प्रभु अप्रसन्न हो गए: इस कारण वश उन्होंने उसे भी मार डाला। 

११ तब यहूदा ने अपनी पुत्र-वधू तमार से कहा, विधवा रहो अपने पिता के घर में ही, जब तक शेलह मेरा बेटा बड़ा नहीं हो जाता: क्योंकि उसने कहा, कहिं मान लो वह भी मर जाए, जैसे उसके भाई मर गए। और तमार चली गई और अपने पिता के घर में बस गई। 

१२ और समय की प्रक्रिया में, शूआ की बेटी यहूदा की पत्नी मर गई: और यहूदा सान्त्वनित था, और वह अपने भेड़ कतरने वालों के पास तिम्ना चला गया, वह और उसका वह मित्र हीरा वह अद्युल्लम वासी। 

१३ और यह तमार को बताया गया, कहते हुए, देखो तुम्हारे ससुर अपनी भेड़ों को कतरने तिम्ना जा रहे हैं। 

१४ और उसने अपने विधवा-वस्त्र अपने पर से उतारे, और स्वयं को एक घूँघट से ढका, और वह स्वयं को लपेट कर, एक खुले स्थान में बैठ गई, जो तिम्ना के पथ के साथ है: क्योंकि उसने देखा कि शेलह अब बड़ा हो गया था, और उसे उसको पत्नी के लिए नहीं दिया गया था। 

१५ जब यहूदा ने उसे देखा, उसने सोचा कि वह एक वैश्या है: क्योंकि उसने अपना चेहरा ढका हुआ था। 

१६ और वह उसकी ओर पथ पर से मुड़ गया, और उसने कहा, जाओ, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, मुझे अपने पास आने दो: (क्योंकि वह जानता नहीं था कि वह उसकी पुत्र-वधू थी।) और उसने कहा, क्या देंगे आप मुझे, ताकि आप मेरे पास सकें?

१७ और उसने कहा, मैं तुम्हें झुँड में से एक हलवान भेज दूँगा: और उसने कहा, क्या आप मुझे एक रेहन देंगे, जब तक आप उसे भेजतें हैं?

१८ और उसने कहा, क्या रेहन दूँ मैं तुम्हें? और उसने कहा, अपनी अंगूठी, और अपने कड़े, और अपना लट्ठ जो आपके हाथ में है: और उसने उसे यह दे दिए, और वह उसके पास चला गया, और वह उस से गर्भवती हो गई  

१९ और वह उठी ,और चली गई, और उसने अपना घूँघट परे रख दिया, और पुनः अपने विधवा-वस्त्र पहन लिए।  

२० अब यहूदा ने अपने मित्र, उस अद्युल्लम वासी के हाथ वह हल्वान भेजा, उस स्त्री के हाथ से अपना रेहन वापस लेने हेतु: परन्तु उसने उसे नहीं पाया। 

२१ तब उसने उस स्थान के लोगों से पूछा, कहते हुए, कहाँ है वह वैश्या, जो खुले आम पथ के किनारे पर थी? और उन्होंने कहा, इस स्थान में तो कोई वैश्या नहीं थी। 

२२ और वह यहूदा के पास वापस गया, और उसने कहा, मैं उसे नहीं ढूँढ सकता: और उस स्थान के आदमियों ने भी कहा, कि उस स्थान में तो कोई वैश्या नहीं थी। 

२३ और यहूदा ने कहा, रख लेने दो उसे वह रेहन अपने पास ही, कहिं हम लज्जित हो जाएँ: देखो, मैंने यह हलवान भिजवाया, और तुम उसे ढूँढ ही नहीं पाए। 

२४ और यह होने को आया, कि लगभग तीन महीनों पश्चात, यह यहूदा को बताया गया, कहते हुए, कि तुम्हारी पुत्र-वधू तमार ने वैश्यापने का खेल खेल लिया है; और कि, देखो वह तो राँडपने से बच्चे के साथ है। और यहूदा ने कहा, ले आओ उसे बाहर, और उसे जलने दो। 

२५ जब वह बाहर ले आई गई थी, उसने अपने ससुर को भिजवाया, कहते हुए, जिस पुरुष के यह हैं, उसी से मैं बच्चे के साथ हूँ: और उसने कहा, पहचाने मैं प्रार्थना करती हूँ आपसे, किस के हैं यह, यह अंगूठी, और कड़े, और लट्ठ? 

२६ और यहूदा ने उन्हें अभिस्वीकार किया, और कहा, यह मुझ से अधिक नेक रही है: क्योंकि मैंने इसे शेलह अपना बेटा नहीं दिया: और उसने उसे पुनः नहीं जाना।

२७ और यह होने को आया, कि उसके प्रसव के समय में, कि, देखो, उसके गर्भ में जुड़वा थे। 

२८ और यह होने को आया, कि जब वह प्रसावित थी, कि एक ने अपना हाथ बाहर निकाला, और प्रसाविका ने एक सुर्ख धागा लिया और उसके हाथ पर बाँध दिया, कहते हुए, यह पहले बाहर आया। 

२९ और यह होने को आया, कि जैसे उसने अपना हाथ पीछे खींचा, कि, देखो, उसका भाई बाहर निकल पड़ा: और उसने कहा, कैसे फूट पड़े हो तुम बाहर? यही फूट तुम पर पड़े: इसलिए उसका नाम फैरेज़ पुकारा गया था। 

३० और तत्-पश्चात् उसका भाई बाहर निकला, जिसके हाथ पर सुर्ख धागा था, और उसका नाम ज़ेरह पुकारा गया था। 




उनतालीसवाँ अध्याय।  


और यूसुफ को नीचे मिस्र में ले आया गया था, और फैरो के एक मिस्रवासी अफ़सर, और रक्षकों के कप्तान, पोटिफर ने उसे इश्माएलियों के हाथों खरीद लिया था, जो उसे वहीं नीचे लाए थे। 

और प्रभु यूसुफ के साथ थे, और वह एक मंगलमय पुरुष था, और वह अपने मालिक उस मिस्रवासी के घर में था। 

और उसके मालिक ने देखा कि प्रभु  उसके साथ थे, और जो कुछ भी वह करता था, प्रभु उसे उसके हाथ में मंगलमई बना देते थे। 

और यूसुफ ने उसकी दृष्टि में कृपा पा ली, और उसने उसकी सेवा की: और उसने उसे अपने घराने का अधिदर्शक बना दिया, और जो कुछ भी उसके पास था उसने उसे उसके हाथ में प्रदान कर दिया। 

और यह होने को आया उस समय से, जिस से कि उसने यूसुफ को अधिदर्शक बना दिया था अपने घराने का, और ऊपर उस सब के जो उसके पास था, कि प्रभु ने मिस्रवासी के घराने को यूसुफ के वास्ते आशीष दिया: और प्रभु का आशीष उस सभी पर था जो उसके पास घर में, और खेत में था।

और उसने सब कुछ जो उसके पास था यूसुफ के हाथ में छोड़ दिया: और वह यह नहीं जानता था कि उसके पास क्या था, सिवाय उस रोटी के जो वह खाता था: और यूसुफ एक अच्छा और रूपवान व्यक्ति था। 

और इन घटनाओं के पश्चात ऐसा होने को आया, कि उसके मालिक की पत्नी ने अपनी आँखें यूसुफ पर लगाईं, और उसने कहा, लेट जाओ मेरे साथ। 

परन्तु उसने मना कर दिया, और अपने मालिक की पत्नी से कहा, देखो, मेरे मालिक जानते नहीं हैं कि मेरे पास घर में क्या-क्या है, और उन्होंने सब कुछ जो उनके पास है मेरे हाथ में सुपुर्द कर दिया है। 

इस घर में मुझ से बृहत्तर और कोई नहीं है: ही उन्होंने मुझ से कोई भी वस्तु परे रखी है तुम्हारे सिवा, क्योंकि तुम उनकी पत्नी हो: मैं फिर यह महा-दुष्टता, और ईश्वर के विरुद्ध पाप कैसे कर सकता हूँ?

१० और यह होने को आया, कि जैसे वह यूसुफ से दिन-प्रतिदिन बोलती थी, वह उसका श्रवण नहीं करता था, उसके साथ लेटने के लिए, या उसकी संगत में होने के लिए। 

११ और लगभग इस समय ऐसा होने को आया, कि यूसुफ अपना कार्य करने घर के अन्दर गया, और वहाँ भीतर घर का कोई भी अन्य आदमी नहीं था। 

१२ और उस स्त्री ने उसे उसके वस्त्र से पकड़ लिया, कहते हुए, लेट जाओ मेरे साथ: और उसने अपना वस्त्र उसके हाथ में छोड़ दिया, और वह भाग खड़ा हुआ, और निकल आया बाहर। 

१३ और यह होने को आया, कि जब उसने देखा कि यूसुफ ने अपना वस्त्र उसके हाथ में छोड़ दिया था, और वह भाग खड़ा हुआ था बाहर;

१४ कि उसने घर के आदमियों को पुकारा, और उनसे कहा, कहते हुए, देखो तो, वह एक इब्रानी को हमारे पास भीतर ले लाएँ हैं, हमारा अपमान करने: यह मेरे पास भीतर, मेरे साथ लेटने के लिए आया, और मैं एक प्रबल वाणी से चीख उठी। 

१५ और यह होने को आया, कि जब इसने सुना कि मैंने अपनी वाणी उठाई और चिल्लाई, कि इसने अपना वस्त्र मेरे साथ छोड़ दिया, और भाग खड़ा हुआ, और निकल गया बाहर। 

१६ और उसने उसका वस्त्र अपने पास रख लिया, जब तक कि उसका प्रभु घर वापस आया। 

१७ और वह उससे इन शब्दोंनुसार कहते हुए बोली, यह इब्रानी नौकर, जिसे आप हमारे पास लाए हैं, मेरे पास भीतर आया मेरा आपमान करने। 

१८ और यह होने को आया, कि जैसे मैंने अपनी वाणी उठाई और मैं चीखी, कि उसने अपना वस्त्र मेरे साथ छोड़ दिया, और वह भाग खड़ा हुआ बाहर। 

१९ और यह होने को आया, कि जब उसके मालिक ने अपनी पत्नी के शब्द सुने, जो उसने उस से बोले थे, कहते हुए, इस प्रकार आपके नौकर ने मेरे साथ किया, कि उसका आक्रोश भड़क उठा। 

२० और यूसुफ के मालिक ने उसे लिया, और उसे कारावास में डाल दिया, उस स्थान में जहाँ राजा के कारावासी बंदी थे: और वह वहीं कारावास में था। 

२१ परन्तु प्रभु यूसुफ के साथ थे, और उन्होंने उसे दया दिखाई, और उसे कारावास के रखवाले की दृष्टि में अनुग्रह प्रदान किया। 

२२ और कारावास के रखवाले ने यूसुफ के हाथ कारावास के सभी कारावासी सुपुर्द कर दिए; और जो कुछ भी वह करते थे वहाँ, वही उसका करता-धर्ता था।  

२३ कारावास का रखवाला किसी भी कार्य को नहीं देखता था जो उसके हाथ में था; क्योंकि प्रभु  उसके साथ थे, और वह जो कुछ भी करता था, प्रभु उसे मंगल बना देते थे। 



चालीसवाँ अध्याय।  


और इन घटनाओं के पश्चात ऐसा होने को आया, कि मिस्र के राजा के पेय-रस-सेवक और उसके रसोईय्ये ने अपने प्रभु मिस्र के राजा के विरुद्ध अपराध कर दिया था। 

और फैरो अपने उन दो अफ़सरों से, प्रमुख पेय-रस-सेवक से, और प्रमुख रसोईय्ये से, आक्रोशित हो गया था। 

और उसने उन्हें रक्षक के कप्तान के घर में, कारावास में, हिरासत में डाल दिया, जहाँ यूसुफ बंदी था। 

और रक्षक के कप्तान ने उनका प्रभार यूसुफ को प्रदान कर दिया, और उसने उनकी सेवा की, और वह हिरासत में कुछ समय तक रहे। 

और उन दोनो ने स्वप्न देखा एक सपने का, प्रत्येक आदमी ने अपना सपना एक ही रात में, प्रत्येक आदमी ने अपने सपने की व्याख्यानुसार, मिस्र के राजा के पेय-रस-सेवक ने, और रसोईय्ये ने, जो कारावास में बंदी थे। 

और यूसुफ सुबह उनके पास आया, और उसने उन्हें देखा, और देखो, वह तो दोनो उदास थे। 

तो उसने फैरो के अफ़सरों से पूछा जो उसके साथ हिरासत में उसके प्रभु के घर में थे, कहते हुए, तुम किस कारण आज इतने उदास दिख रहे हो?

और उन्होंने उस से कहा, हमने एक स्वप्न एक सपने में देखा है और उसकी व्याख्या करने वाला कोई भी नहीं है। और यूसुफ ने उन से कहा, क्या व्याख्याएँ ईश्वर की नहीं हैं? उन्हें मुझे बता दो, मैं तुम से प्रार्थना करता हूँ। 

और प्रमुख पेय-रस-सेवक ने अपना सपना यूसुफ को बताया, और उस से कहा; मेरे सपने में देखो, मेरे सामने एक लता थी:

१० और उस लता में तीन डालियाँ थीं, और वह ऐसी थी मानो कि कलियाँ हों उस में, और उसके फूल खिल गए; और उसके गुच्छों में से पके हुए अंगूर फल उठे। 

११ और फैरो का प्याला मेरे हाथ में था: और मैंने उन अंगूरों को लिया, और उन्हें फैरो के प्याले में निचोड़ दिया: और मैंने वह प्याला फैरो के हाथ में दे दिया। 

१२ और यूसुफ ने उस से कहा, यह है व्याख्या इसकी: वह तीन डालियाँ तीन दिन हैं:

१३ तीन दिनो के अन्दर-अन्दर फैरो तुम्हारा सर ऊपर उठाएँगे, और तुम्हें तुम्हारे स्थान पर पुनःस्थापित कर देंगे, और तुम फैरो का प्याला उनके हाथ में दोगे, पिछली रीतिनुसार जब तुम उनके पेय-रस-सेवक थे। 

१४ परन्तु मुझे अपने स्मरण में रखना जब तुम्हारे साथ भला हो जाएगा, और करुणा दिखा देना, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, और फैरो से मेरे विषय में बोलना, और मुझे इस स्थान में से बाहर निकलवा लेना। 

१५ क्योंकि वास्तव में मुझे इब्रानियों की भूमि में से चुरा लिया गया था: और यहाँ भी मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है कि यह मुझे कालकोठरी में डाल दें। 

१६ जब प्रमुख रसोईय्ये ने देखा कि व्याख्या अच्छी थी, उसने यूसुफ से कहा, मैं भी अपने सपने में था, और देखो, मेरे पास मेरे सर पर तीन श्वेत टोकरियाँ थीं। 

१७ और सब से ऊपर वाली टोकरी में फैरो के लिए प्रत्येक प्रकार के पके-भोजन थे, और पंछीयों ने उन्हें मेरे सर के ऊपर टोकरी में से खा लिया। 

१८ और यूसुफ ने उत्तर दिया और कहा, यह है व्याख्या इसकी: वह तीन टोकरियाँ तीन दिन हैं:

१९ तीन दिनो के अन्दर-अन्दर ही फैरो तुम्हारा सर तुम पर से उड़ा देंगे, और तुम्हें एक पेड़ पर टाँग देंगे, और पंछी तुम्हारा माँस तुम पर से खाएँगे। 

२० और तीसरे दिन, जो फैरो का जन्मदिन था, ऐसे होने को आया, कि उसने अपने सभी नौकरों के लिए एक भोज बनाया: और उसने प्रमुख पेय-रस-सेवक और रसोईय्ये के सर अपने नौकरों के बीच ऊपर उठाए। 

२१ और उसने प्रमुख पेय-रस-सेवक को उसकी प्रमुख पेय-रस-सेवा में पुनःस्थापित कर दिया; और उसने फैरो के हाथ में प्याला दिया। 

२२ परन्तु उसने प्रमुख रसोईय्ये को टाँग दिया, जैसी यूसुफ ने उन्हें व्याख्या दी थी। 

२३ तथापि प्रमुख पेय-रस-सेवक ने यूसुफ को स्मरण में नहीं रखा, बल्कि वह उसे भूल गया। 



इकतालीसवाँ अध्याय।  


और दो पूर्ण वर्षों के अन्त में ऐसा होने को आया, कि फैरो ने एक स्वप्न देखा: और देखो, वह नदी के साथ खड़ा था। 

और देखो, वहीं नदी में से बाहर सात रूपवती गाएँ ऊपर निकल आईं और मोटी-माँसदार; और वह घास के मैदान में चर रहीं थीं। 

और देखो, उनके पश्चात, सात अन्य गाएँ निकल आईं ऊपर नदी में से बाहर, कुरूप और पतली-दुबली, और वह दूसरी गायों के साथ खड़ी हो गईं नदी के किनारे पर। 

और कुरूप और पतली-दुबली गायों ने उन सात रूपवती और मोटी गायों को खा लिया: तो फैरो जाग गया। 

और वह सो गया और उसने दूसरी बार स्वप्न देखा: और देखो, अनाज की सात बालियाँ एक डाली पर उग आईं, घनेरी और अच्छी। 

और देखो, पूर्वी-वायु से झुलसी सात पतली बालियाँ उनके पश्चात उग कर फूट पड़ीं। 

और उन सात पतली बालियों ने उन सात घनेरी और भरी बालियों का भुख-भक्षण कर दिया। और फैरो जाग गया, और देखो, वह तो एक स्वप्न था। 

और सुबह ऐसा होने को आया, कि उसका भावात्मा विचलित था, और उसने मिस्र के सभी जादूगरों और वहाँ के सभी विद्वानों को भिजवाया और बुलवा लिया: और फैरो ने उन्हें अपने स्वप्न का विवरण दिया; परन्तु वहाँ कोई था जो फैरो से उनकी व्याख्या कर पाता। 

तब वह प्रमुख पेय-रस-सेवक फैरो से बोला, कहता हुआ, मुझे अपने दोष इस दिन स्मरण में रहें हैं। 

१० फैरो अपने नौकरों से आक्रोशित थे, और मुझे और प्रमुख रसोईये को, हम दोनो को ही रक्षकों के कप्तान के घर में हिरासत में डाल दिया था। 

११ और हम ने स्वप्न देखा एक सपने का एक रात, मैंने और उसने: हम ने सपना देखा, प्रत्येक आदमी ने अपने सपने की व्याख्यानुसार। 

१२ और हमारे साथ वहीं, एक इब्रानी युवा पुरुष, रक्षक के कप्तान का नौकर था: और हम ने उसे बता दिया, और उसने हमें हमारे सपनों की व्याख्या कर दी, प्रत्येक व्यक्ति से उसी के सपने अनुसार उसने व्याख्या कर दी। 

१३ और यह होने को आया, कि जैसी उसने व्याख्या की हम से, वैसा ही हो गया; मुझे तो उसने मेरे पद पर पुनःस्थापित कर दिया, और उसे उसने लटकवा दिया। 

१४ तब फैरो ने यूसुफ को भिजवाया और बुलवाया, और वह शीघ्रता से उसे कालकोठरी में से बाहर ले आए: और उसने स्वयं दाढ़ी मूँडी और अपने वस्त्र बदले, और वह फैरो के पास भीतर गया।

१५ और फैरो ने यूसुफ से कहा, मैंने स्वप्न देखा है एक सपने का, और उसकी व्याख्या करने वाला कोई भी नहीं है: और मैंने तुम्हारे विषय में सुना है की तुम स्वप्न समझ सकते हो उसकी व्याख्या करने हेतु। 

१६ और यूसुफ ने फैरो को उत्तर दिया, कहते हुए; मैं सक्षम नहीं हूँ यह करने में: ईश्वर फैरो को एक शान्ति का उत्तर देंगे। 

१७ और फैरो ने यूसुफ से कहा; मेरे सपने में देखो, मैं नदी के तट पर खड़ा था। 

१८ और देखो, वहीं नदी में से सात रूपवती गाएँ मोटी-माँसदार, ऊपर निकल आईं बाहर, और वह घास के एक मैदान में चर रहीं थी। 

१९ और देखो, उनके पश्चात सात अन्य गाएँ ऊपर निकल आईं, दीन और अति-कुरूप और पतली-दुबली, ऐसी जैसी मैंने कभी नहीं देखीं मिस्र की समस्त भूमि में, इतनी बुरी। 

२० और उन पतली-दुबली और कुरूप गायों ने पहली सात मोटी गायों को खा लिया। 

२१ और जब उन्होंने उन्हें खा लिया था, यह प्रतीत ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने उन्हें खा लिया था; बल्कि वह तब भी कुरूप ही थीं, पहले जैसी ही: तो मैं जाग गया। 

२२ और मैंने देखा अपने सपने में, और देखो, सात बालियाँ एक डाली पर उग आईं, भरी और अच्छी। 

२३ और देखो, सात बालियाँ मुरझाई हुईं, पतली, और पूर्वी-वायु से झुलसी उनके पश्चात उग कर फूट पड़ीं। 

२४ और उन पतली बालियों ने उन सात अच्छी बालियों का भुख-भक्षण कर लिया: और मैंने यह अपने जादूगरों को बताया; परन्तु ऐसा कोई था जो इसे मुझे स्पष्ट कर सका। 

२५ और यूसुफ ने फैरो से कहा, फैरो का सपना एक है; ईश्वर ने फैरो को दिखा दिया है कि वह क्या करने वाले हैं। 

२६ वह सात अच्छी गाएँ सात साल हैं; और वह सात अच्छी बालियाँ सात साल हैं: यह सपना एक ही है। 

२७ और वह सात पतली और कुरूप गाएँ, जो उनके पश्चात ऊपर आईं, सात साल हैं; और वह पूर्वी-वायु से झुलसी हुईं सात खाली बालियाँ, होंगी सात साल की भुखमरी। 

२८ यह है वह बात जो मैंने बोली है फैरो से: ईश्वर क्या करने वाले हैं वह दिखा रहें हैं फैरो को। 

२९ देखें, मिस्र की भूमि के सर्वत्र में बड़ी बहुलता के सात साल रहे हैं। 

३० और उनके पश्चात सात साल अकाल के आएँगे; और मिस्र की भूमि में वह सारी बहुलता भुला दी जाएगी: और वह अकाल भूमि को खा जाएगा। 

३१ और वह बहुलता उस अकाल के पश्चात आने के कारण भूमि में से भुला दी जाएगी; क्योंकि वह अत्यंत शोचनीय होगा। 

३२ और इसलिए वह सपना फैरो को दो बार दोहराया गया था; क्योंकि यह बात ईश्वर द्वारा स्थापित कर दी गई है: और ईश्वर शीघ्रता से इसकी होनी लाएँगे। 

३३ अब इसलिए फैरो देख-भाल कर, एक विचारशील और विद्वान पुरुष ढूँढ लें, और उसे मिस्र की भूमि पर स्थापित कर दें। 

३४ फैरो यह करें, और उसे अफ़सर नियुक्त कर लेने दें भूमि पर, और मिस्र की भूमि का पाँचवाँ भाग ले लें, सात बहुलता के सालों में। 

३५ और उन्हें उन अच्छे सालों का सम्पूर्ण आहार जो रहे हैं, संग्रहित कर लेने दें, और उन्हें अनाज को फैरो के हाथ तले नगरों में रख लेने दें। 

३६ और वह आहार भूमि के लिए एक भंडार होगा उन सात सालों के अकाल के आने पर, जो मिस्र की भूमि में होगा, ताकि भूमि का अकाल द्वारा विनाश हो जाए। 

३७ और यह बात फैरो की दृष्टि में, और उसके सभी नौकरों की दृष्टि में अच्छी थी। 

३८ और फैरो ने अपने नौकरों से कहा, क्या हम ऐसा कोई एक ढूँढ सकते हैं, इसके जैसा, एक पुरुष जिस में ईश्वर का भावात्मा है?

३९ और फैरो ने यूसुफ से कहा, चूँकि ईश्वर ने तुम्हें यह सब दिखा दिया है, कोई भी तुम्हारे जैसा इतना विचारशील और विद्वान नहीं है:

४० तुम मेरे घराने पर शासक बनोगे, और तुम्हारे शब्दानुसार ही मेरे सभी लोगों पर राज होगा: केवल सिंहासन में मैं तुम से बृहत्तर हूँगा। 

४१ और फैरो ने यूसुफ से कहा, देखो, मैंने तुम्हें मिस्र की समस्त भूमि पर सर्वप्रधान बना दिया है। 

४२ और फैरो ने अपने हाथ पर से अपनी अंगूठी उतारी, और उसे यूसुफ के हाथ में पहना दी, और फैरो ने उसे छालटी के महीन पहनावे पहना दिए, और उसने उसकी गर्दन पर एक सोने की माला डाल दी; 

४३ और उसने उसकी सवारी अपने दूसरे रथ में करवाई जो उसके पास था: और वह उसके सामने चिल्लाए, अपना घुटना टेको: और उसने उसे मिस्र की समस्त भूमि पर सर्वप्रधान बना दिया। 

४४ और फैरो ने यूसुफ से कहा, मैं फैरो हूँ, और तुम्हारे बिना मिस्र की समस्त भूमि में कोई भी आदमी अपना हाथ, या पैर नहीं उठाएगा। 

४५ और फैरो ने यूसुफ का नाम साफनथपानेह रख दिया, और उसने उसे पत्नी के लिए आसनथ, ऑन के पुरोहित पौटिफ़्राह की बेटी दे दी। और यूसुफ मिस्र की समस्त भूमि पर बाहर निकल चला गया। 

४६ और यूसुफ तीस वर्ष का था जब वह मिस्र के राजा फैरो के समक्ष खड़ा हुआ था। और यूसुफ फैरो की उपस्थिति से बाहर चला गया, और मिस्र की सर्वत्र भूमि में चलता गया। 

४७ और बहुलता के उन सात सालों में पृथ्वी मुट्ठी भर-भर कर उपज लाई। 

४८ और उसने मिस्र की भूमि के उन सात सालों में वह सारा आहार एकत्रित कर लिया, और उस आहार को नगरों में जमा करवा दिया: 

वह खेत का आहार, जो प्रत्येक नगर के चारों ओर था, उसने उन्हीं में रखवा दिया। 

४९ और यूसुफ ने अनाज समुद्र के रेत समान एकत्रित किया, अत्याधिक, जब तक कि उसने गिनती करना ही छोड़ दिया; क्योंकि वह अनगिनत था। 

५० और यूसुफ को अकाल के आने से पहले दो बेटे पैदा हुए, जिन्हें आसनथ ऑन के पुरोहित पौटिफ़्राह की बेटी ने उसे जने। 

५१ और यूसुफ ने पहले जन्मे का नाम मनश्‍शे पुकारा: क्योंकि ईश्वर ने, उसने कहा, मुझे भुलवा दिया है मेरा सम्पूर्ण परिश्रम, और मेरे पिता का समस्त घराना। 

५२ और दूसरे का नाम उसने एफ्रैम पुकारा: क्योंकि ईश्वर के कारण मैं फलदाई हूँ अपनी पीड़ा की भूमि में। 

५३ और मिस्र की भूमि में वह जो बहुलता के सात वर्ष थे, उनका अन्त हो गया। 

५४ और सात वर्ष दुर्लभता के आने लगे, यूसुफ के कहने के अनुसार: और वह दुर्लभता समस्त भूमियों में थी; परन्तु मिस्र की समस्त भूमि में रोटी थी। 

५५ और जब मिस्र की समस्त भूमि बुभुक्षित हो उठी थी, लोग रोटी के लिए फैरो से चीखे: और फैरो ने सभी मिस्रवासियों से कहा, यूसुफ के पास जाओ; जैसा वह कहता है तुम से, वैसा ही करो। 

५६ और वह अकाल पृथ्वी के समस्त चहरे पर था: और यूसुफ ने समस्त भंडार-घर खोल डाले, और मिस्रवासियों को बेचा; और मिस्र की भूमि में उस अकाल की घोर वृद्धी हो रही थी। 

५७ और सभी देश यूसुफ के पास अनाज खरीदने मिस्र में आए; क्योंकि वह अकाल सभी भूमियों में अत्यंत घोर था। 





बयालिसवाँ अध्याय।  


अब जब याकूब ने देखा कि मिस्र में अनाज था, याकूब ने अपने बेटों से कहा, तुम सब क्यों एक दूसरे को ताक रहे हो?

और उसने कहा, देखो, मैंने सुना है कि मिस्र में अनाज है: चले जाओ तुम नीचे वहाँ, और वहीं से हमारे लिए खरीद लो; ताकि हम जी सकें, और मरें ना। 

और यूसुफ के दस भाई नीचे मिस्र में अनाज खरीदने चले गए। 

परन्तु याकूब ने यूसुफ के भाई बिन्यामिन को उसके भाईयों के साथ नहीं भेजा; क्योंकि उसने कहा, कहिं मान लो कि उस पर कोई क्षति पड़े। 

और इस्राएल के बेटे उनके बीच गए जो अनाज खरीदने आए थे: क्योंकि वो अकाल कनान की भूमि में था। 

और यूसुफ भूमि पर राज्यपाल था, और वह वही था जो भूमि के सभी लोगों को बेचता था: और यूसुफ के भाई उसके समक्ष गए, और स्वयं नीचे झुक गए, उनके चहरे धरती की ओर। 

और यूसुफ ने अपने भाईयों को देखा, और उसने उन्हें पहचान लिया, परन्तु उसने स्वयं को उनके प्रति परदेशी बना लिया, और वो कर्कशता से उन से बोला; और उसने उन से कहा, भई कहाँ से आए हो तुम? और उन्होंने कहा, कनान की भूमि से आहार खरीदने जी। 

और यूसुफ ने अपने भाईयों को पहचान लिया, परन्तु उन्होंने उसे नहीं पहचाना। 

और यूसुफ वह स्वप्न अपने स्मरण में लाया जो उसने उनके देखे थे सपनो में, और उसने उनसे कहा, तुम गुप्तचर हो: भूमि का नंगापन देखने के लिए तुम आए हो। 

१० और उन्होंने उस से कहा, नहीं मेरे प्रभु, बल्कि आपके सेवक आहार खरीदने आए हैं जी। 

११ हम सभी एक ही पुरुष के बेटे हैं; हम सच्चे हैं: आपके नौकर गुप्तचर नहीं हैं जी। 

१२ और उसने उन से कहा, नहीं: बल्कि भूमि का नंगापन देखने के लिए ही तुम आए हो। 

१३ और उन्होंने कहा, आपके सेवक बारह भाई हैं, एक ही पुरुष के बेटे कनान की भूमि में: और देखें, सब से छोटा इस दिन हमारे पिता के साथ है, और एक नहीं है। 

१४ और यूसुफ ने उनसे कहा, वही है जो मैंने तुम से कहा है, तुम तो गुप्तचर हो। 

१५ इस प्रकार तुम प्रमाणित किए जाओगे: फैरो के जीवन की सौगंध तुम यहाँ से बाहर नहीं जाओगे, सिवाय कि तुम्हारा सब से छोटा भाई यहाँ जाए। 

१६ अपनों में से एक को भेज दो, और उसे ले आने दो तुम्हारा भाई, और तुम कारावास में रखे जाओगे, ताकि तुम्हारे शब्दों को प्रमाणित किया जा सके, यदि तुम में कोई भी सत्य है: अन्यथा फैरो के जीवन की सौगंध तुम अवश्य ही गुप्तचर हो। 

१७ और उसने उन सभी को तीन दिन हिरासत में इकट्ठा डाल दिया। 

१८ और यूसुफ ने उनसे तीसरे दिन कहा, यह करो, और जीयो; क्योंकि मैं ईश्वर से डरता हूँ। 

१९ यदि तुम सच्चे हो, तो अपने भाईयों में से एक को ही कारावास में बंदी रहने दो: और तुम चले जाओ, अपने घरानो के अकाल के लिए अनाज उठा ले जाओ। 

२० परन्तु अपना सब से छोटा भाई मेरे पास ले आना, इस प्रकार तुम्हारे शब्द सत्यापित होंगे, और तुम मरोगे नहीं: और उन्होंने ऐसा ही किया। 

२१ और उन्होंने एक दूसरे से कहा, हम सच में अपने भाई के सम्बंध में दोषी हैं, कि हमने उसकी आत्मा की वेदना देखी, जब उसने हम से विनती की थी, और हमने उसे नहीं सुना: इसलिए हम पर यह आपदा पड़ी है भई। 

२२ और रूबेन ने उन्हें उत्तर दिया, कहते हुए, क्या कहा नहीं था मैंने तुमसे, कहते हुए, पाप मत करो इस बच्चे के विरुद्ध; और तुमने नहीं सुना? इसलिए देख लो, उसके रक्त की भी पूछ-ताछ की जा रही है। 

२३ और वो जानते नहीं थे कि यूसुफ उन्हें समझ रहा था: क्योंकि वो एक अनुवादक द्वारा उनसे बोल रहा था। 

२४ और उसने स्वयं को उन से अलग मोड़ लिया, और वो रो पड़ा; और वो उनके पास पुनः वापस गया, और उसने उन के साथ बात-चीत की, और उसने उन में से शिमोन को ले लिया, और उसे उनकी आँखों के समक्ष बाँध दिया। 

२५ तब यूसुफ ने आदेश दिया, कि उनके बोरे अनाज से भर दिए जाएँ, और प्रत्येक पुरुष का पैसा उसी के बोरे में पुनःस्थापित कर दिया जाए, और उन्हें पथ के लिए भोजन-सामग्री दे दी जाए: और उसने उनके लिए यही किया। 

२६ और उन्होंने अपने गधे अनाज से लाद लिए, और वो वहाँ से चल दिए। 

२७ और जैसे ही उन में से एक ने अपना बोरा खोला अपने गधे को सराय में चारा देने के लिए, उसकी झलक उसके पैसे पर पड़ी: क्योंकि देखो तो, वो उसके बोरे के मुँह में ही था। 

२८ और उसने अपने भाईयों से कहा, मेरा पैसा मुझे वापस लौटा दिया गया है; और लो, वो तो मेरे बोरे में ही है: और उनका दम निकल गया, और वो डर गए, एक दूसरे से कहते हुए, ये क्या है भई जो ईश्वर ने हमारे साथ किया है?

२९ और वह याकूब अपने पिता के पास कनान की भूमि में पहुँचे, और उन्होंने उसे वो सब कुछ बता दिया जो उन पर -पड़ा था, कहते हुए:

३० वो आदमी, जो भूमि का प्रभु है, कर्कशता से हमारे साथ बोला, और समझा कि हम देश में गुप्तचर हैं  

३१ और हमने उस से कहा, हम सच्चे हैं, हम गुप्तचर नहीं हैं। 

३२ हम बारह भाई हैं, अपने पिता के ही बेटे: एक नहीं है, और सब से छोटा इस दिन हमारे पिता के साथ है कनान की भूमि में। 

३३ और उस आदमी ने, उस भूमि के प्रभु ने हम से कहा, इस प्रकार मैं जान जाऊँगा कि तुम सच्चे हो: अपने भाइयों में से एक को यहीं मेरे साथ छोड़ दो, और अपने घरानो के अकाल के लिए आहार ले जाओ, और चले जाओ:

३४ और अपना सब से छोटा भाई मेरे पास ले आना: तब मैं जान जाऊँगा कि तुम गुप्तचर नहीं बल्कि तुम सच्चे हो: तब मैं तुम्हारे भाई को तुम्हें प्रदान कर दूँगा, और तब तुम भूमि में क्रय-विक्रय करोगे। 

३५ और यह होने को आया, कि जैसे उन्होंने अपने बोरे खाली किए, कि देखो, प्रत्येक पुरुष के पैसे का गंठल उसी के बोरे में ही था: और जब दोनो उन्होंने, और उनके पिता ने पैसे के गंठलों को देखा, वो डर गए। 

३६ और याकूब उनके पिता ने उन से कहा, मुझे तुमने मेरे बच्चों से सन्तानहीन रख छोड़ा है: यूसुफ नहीं है, और शिमोन नहीं है, और तुम बिन्यामिन को भी दूर ले जाओगे: यह सभी बातें मेरे विरुद्ध हैं। 

३७ और रूबेन अपने पिता से बोला, कहता हुआ; मार डालिएगा मेरे दो बेटों को, यदि मैं उसे आपके पास ले आऊँ: उसे मेरे हाथ में प्रदान कर दें, और मैं उसे आपके पास पुनः ले आऊँगा। 

३८ और उसने कहा, मेरा बेटा तुम्हारे साथ नीचे नहीं जाएगा; क्योंकि उसका भाई मर चुका है, और वो अकेला रह गया है: यदि इस पर कोई क्षति पड़े उस पथ पर जिस पर तुम जा रहे हो, तब तुम मेरे श्वेत केश शोक में नीचे कब्र में भिजवा दोगे। 



तैंतालीसवाँ अध्याय।  


और वह अकाल घोर था भूमि में। 

और यह होने को आया, कि जब उन्होंने वह अनाज खा लिया था जिसे वह मिस्र में से बाहर लाए थे, उनके पिता ने उनसे कहा, पुनः चले जाओ, हमारे लिए थोड़ा सा आहार खरीद लो। 

और यहूदा उस से कहते हुए बोला, जी उस आदमी ने गम्भीरता से विरोध किया हमारा, कहते हुए, कि तुम मेरा चेहरा नहीं देखोगे, सिवाय तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ हो। 

यदि आप हमारे भाई को हमारे साथ भेज देंगे, हम नीचे चले जाएँगे और आपके लिए आहार खरीदे लेंगे। 

परन्तु यदि आप उसे नहीं भेजेंगे, हम नीचे नहीं जाएँगे: क्योंकि उस आदमी ने हम से कहा था, तुम मेरा चेहरा नहीं देखोगे, सिवाय तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ हो। 

और इस्राएल ने कहा, तुमने किस कारण मेरे साथ इतना बुरा किया है, कि तुमने उसे बता दिया, कि तुम्हारे पास एक अन्य भाई भी था? 

और उन्होंने कहा, उस पुरुष ने हम से कड़ाई से हमारी अवस्था, और हमारे कुल के विषय में पूछा, कहते हुए, क्या तुम्हारे पिता अभी भी जीवित हैं? क्या तुम्हारे पास कोई अन्य भाई है? और हम ने उसे इन शब्दों के स्वरानुसार बता दिया: क्या हम निश्चित्ता से जान सकते थे कि वो कहेगा, अपने भाई को नीचे ले आओ? 

और यहूदा ने अपने पिता इस्राएल से कहा, जी किशोर को मेरे साथ भेज दें और हम उठेंगे और चले जाएँगे; ताकि हम जी सकें, और मरें , दोनो हम, और आप, और हमारे छोटे नन्हें भी। 

मैं उसके लिए प्रतिभू बन जाता हूँ; मेरे हाथ से आप उसे ले लीजियेगा: यदि मैं उसे नहीं ले आऊँ आपके पास, और स्थित कर दूँ उसे आपके समक्ष, तब मुझे सदैवत्व के लिए यह दोष ढो लेने दीजिएगा। 

१० क्योंकि सिवाय कि हम ने विलम्ब किया होता, निश्चित्ता से हम इस दूसरी बार वापस चुके होते। 

११ और उनके पिता इस्राएल ने उन से कहा, यदि अब यह ऐसा ही होना चाहिए, तो यह करो: भूमि के अति उत्तम फलों में से अपने पात्रों में ले लो, और उस आदमी के लिए एक भेंट नीचे ले जाओ, थोड़ी सी मरहम, और थोड़ा सा शहद, सुगन्धित-द्रव्य, और गन्धरस, अखरोट-आदि, और बादाम। 

१२ और अपने हाथ में दुगुना पैसा ले जाना; और वो पैसा जो तुम्हारे बोरों के मुँहों में लाया गया था, उसे पुनः अपने हाथ में ले जाना, मान लो कि वह कोई भूल-चूक थी। 

१३ अपने भाई को भी ले जाओ, और उठो, चले जाओ पुनः उस आदमी के पास। 

१४ और ईश्वर सर्वबलशाली तुम्हें उस आदमी के समक्ष दया प्रदान करें, ताकि वह तुम्हारे दूसरे भाई और बिन्यामिन को भेज दे: यदि मैं अपने बच्चों से सन्तानहीन रह जाऊँगा तो मैं सन्तानहीन ही रह जाऊँगा। 

१५ और उन लोगों ने वो भेंट ले ली, और अपने हाथ में दुगुना पैसा ले लिया, और बिन्यामिन; और वो उठे, और नीचे मिस्र में चले गए, और यूसुफ के समक्ष खड़े हो गए। 

१६ और जब यूसुफ ने बिन्यामिन को उनके साथ देखा, उसने अपने घर के प्रधान से कहा, इन लोगों को घर ले जाओ, और मारो, और तैयारी करो: क्योंकि यह लोग मेरे साथ दोपहर में भोज करेंगे। 

१७ और उस आदमी ने वैसा ही किया जैसा यूसुफ ने कहा: और वह आदमी उन लोगों को यूसुफ के घर में ले आया। 

१८ और वह डर गए थे, क्योंकि उन्हें यूसुफ के घर के अन्दर ले आया गया था, और उन्होंने कहा, उस पैसे के कारण जो वापस कर दिया गया था हमारे बोरों में पहली बार, हमें अन्दर लाया गया है; ताकि वो हमारे विरुद्ध बहाना ढूँढ सके, और हम पर झपट पड़े, और हमें बँधवा-नौकरों के लिए ले ले, और हमारे गधों को। 

१९ और वह यूसुफ के घर के प्रबन्धक के निकट आए, और उन्होंने उसके साथ घर के द्वार पर बात-चीत की,

२० और कहा, हे श्रीमान जी, हम तो वास्तव में उस पहली बार आहार खरीदने ही नीचे आए थे जी। 

२१ और यह होने को आया, कि जब हम सराय में गए थे, हमने अपने बोरे खोले, और देखो, प्रत्येक पुरुष का पैसा उसी के बोरे के मुँह में ही था, हमारा पैसा पूरे भार में: और हम उसे पुनः ले आएँ हैं अपने हाथ में। 

२२ और हम आहार खरीदने के लिए अपने हाथों में अन्य पैसा भी नीचे ले आए हैं: हम नहीं बता सकते कि किसने हमारा पैसा हमारे बोरों में डाल दिया था। 

२३ और उसने कहा, शान्ति हो तुम्हारे प्रति, डरो मत: तुम्हारे ईश्वर, और तुम्हारे पिता के ईश्वर ने तुम्हें यह धन-भण्डार तुम्हारे बोरों में दिया है: मेरे पास था तुम्हारा पैसा। और वो शिमोन को उनके पास बाहर ले आया। 

२४ और वो आदमी उन लोगों को यूसुफ के घर में ले आया, और उन्हें पानी दिया, और उन्होंने अपने पाँव धोए, और उसने उनके गधों को चारा दिया। 

२५ और उन्होंने वह भेंट तैयार की जब तक यूसुफ दोपहर में आया: क्योंकि उन्होंने सुन लिया था कि वह वहीं रोटी खाएँगे। 

२६ और जब यूसुफ घर आया, वह उसे वो भेंट घर में ले आए जो उनके हाथ में थी, और वो स्वयं धरती की ओर झुक गए। 

२७ और उसने उनसे उनके कुशल-मंगल के विषय में पूछा, और कहा, क्या तुम्हारे वह वृद्ध पिता कुशल हैं, जिनका तुमने विवरण दिया था? क्या वो अभी भी जीवित हैं?

२८ और उन्होंने उत्तर दिया, जी आपके नौकर हमारे पिता अच्छे स्वास्थ्य में हैं, वो अभी भी जीवित हैं: और उन्होंने अपने सर झुका लिए, और अभिवादन किया। 

२९ और उसने अपनी आँखें ऊपर उठाईं, और अपने भाई बिन्यामिन, अपनी माँ के बेटे को देखा, और कहा, क्या यही तुम्हारा छोटा भाई है, जिस के विषय में तुम मुझ से बोले थे? और उसने कहा, ईश्वर कृपालु हों तुम पर, मेरे बेटे। 

३० और यूसुफ ने शीघ्रता की; क्योंकि उसकी आँतें उसके भाई के प्रति लालसा से तड़प उठीं थीं: और उसने ढ़ूँढा कि वो कहाँ रोए; और उसने अपने कक्ष में प्रवेश किया, और वहीं रोया। 

३१ और उसने अपना चेहरा धोया, और बाहर गया, और स्वयं को संयमित किया, और कहा, रोटी लगाओ। 

३२ और उन्होंने उसके लिए अलग रोटी लगाई, और उनके लिए अलग, और उन मिस्रवासियों के लिए, जो उसके साथ खाते थे, अलग: ताकि मिस्रवासी इब्रानियों के साथ भोजन करें, क्योंकि यह एक अति-घृणितता है मिस्रवासियों के लिए। 

३३ और वह उसके सम्मुख बैठ गए, पहलौठा अपने जन्मसिद्ध अधिकारानुसार, और सब से छोटा अपने युवाकालानुसार: और वह पुरुष एक दूसरे को अचम्भित होते हुए देख रहे थे। 

३४ और उसने व्यंजनों के भाग लिए, और उन्हें उनके लिए अपने सामने से भिजवाए: परन्तु बिन्यामिन के व्यंजन-भाग औरों से पाँच गुणा अधिक थे। और उन्होंने खाया-पिया, और वह उसके साथ मगन थे। 




चौंतालीसवाँ अध्याय।  


और उसने अपने घर के प्रबन्धक को आदेश दिया, कहते हुए, इन लोगों के बोरों को आहार से भर दो, जितना भी वो उठा ले जा सकें, और प्रत्येक पुरुष का पैसा उसके बोरे के मुँह में डाल दो। 

और सब से छोटे के बोरे के मुँह में मेरा प्याला, वही चाँदी का प्याला और उसके अनाज का पैसा डाल दो: और उसने उसके शब्दानुसार जो यूसुफ ने बोला था, वैसा ही कर दिया। 

अब जैसे ही भोर का उजाला हुआ, उन लोगों को विदा कर दिया गया, उन्हें, और उनके गधों को। 

और जब वह नगर से बाहर बस थोड़ी सी ही दूरी तक चले गए थे, यूसुफ ने अपने प्रबन्धक से कहा, उठो, उन आदमियों का पीछा करो, और जब तुम उनके पार पहुँच जाओगे, उन से कहना, तुमने अच्छाई के बदले बुराई क्यों कर दी है भई?

क्या यह प्याला वही नहीं है जिस में मेरे प्रभु पीते हैं, और जिस से वह वास्तव में भविष्यवाणी करते हैं? भई तुमने तो ऐसा करने में बुराई कर दी है। 

और उसने उन्हें पार कर लिया, और उसने उनसे यही शब्द बोले। 

और उन्होंने उस से कहा, मेरे प्रभु किस लिए यह शब्द कह रहें हैं जी? ऐसा कतई हो कि आपके सेवक इस करनी अनुसार करें: 

देखें, वो पैसा जो हमने अपने बोरों के मुखों में पाया था, हम उसे पुनः आपके पास कनान की भूमि से ले आए थे: तो फिर हम चाँदी या सोना कैसे चोरी कर लें आपके प्रभु के घर में से?

जिस किसी भी आपके सेवक के पास वो पाया जाए, उसे मर जाने दें, और हम भी मेरे प्रभु के बँधवा-दास बन जाएँगे। 

१० और उसने कहा, तुम्हारे शब्दों के अनुसार ही किया जाए: जिसके पास भी वो पाया जाएगा मेरा दास बन जाएगा, और तुम शेष निर्दोष होगे।  

११ तब प्रत्येक पुरुष ने फुर्ती से अपना बोरा धरती पर नीचे उतार दिया, और प्रत्येक पुरुष ने अपना बोरा खोल दिया। 

१२ और उसने ढूँढा, और ज्येष्ठ से आरम्भ किया और सब से छोटे पर समाप्त किया: और वो प्याला बिन्यामिन के बोरे में पाया गया।  

१३ तब उन्होंने अपने कपड़े फाड़ डाले, और प्रत्येक पुरुष ने अपना गधा लादा, और वो नगर में वापस गए। 

१४ और यहूदा और उसके भाई यूसुफ के घर वापस पहुँचे: क्योंकि वो अभी वहीं था; और वो उसके समक्ष धरती पर नीचे गिर पड़े। 

१५ और यूसुफ ने उन से कहा, ये क्या काम है जो तुमने कर डाला है भई? जानते नहीं हो तुम कि मेरे जैसा पुरुष निश्चित्ता से भविष्यवाणी कर सकता है?

१६ और यहूदा ने कहा, जी हम क्या कहें आपसे मेरे प्रभु? हम क्या बोलें? या किस प्रकार हम स्वयं को निर्दोष सिद्ध करें? ईश्वर ने आपके नौकरों की अधर्मता ढूँढ निकाली है: देखें, हम मेरे प्रभु के नौकर हैं, दोनो हम, और वह भी जिस के साथ वह प्याला पाया गया है। 

१७ और उसने कहा, ऐसा कतई हो कि मैं ऐसा करूँ: परन्तु वही पुरुष जिसके हाथ में प्याला पाया गया है, वही मेरा नौकर बनेगा; और जहाँ तक तुम्हारी बात आती है, तुम शान्ति से उठ कर अपने पिता के पास चले जाओ। 

१८ तब यहूदा यूसुफ के समीप आया, और उसने कहा, हे मेरे प्रभु, मैं प्रार्थना करता हूँ जी, कि आप अपने नौकर को एक शब्द मेरे प्रभु के कानो में कह लेने दें, और अपने क्रोध को अपने नौकर के प्रति भभकने दें: क्योंकि आप फैरो जैसे ही तो हैं। 

१९ मेरे प्रभु ने अपने सेवकों से पूछा था, कहते हुए, क्या तुम्हारा कोई पिता, या कोई भाई है?

२० और हम ने मेरे प्रभु से कहा था, हमारे एक पिता हैं, एक वृद्ध पुरुष, और एक बच्चा उनकी वृद्धावस्था का, एक छोटा नन्हा: और उसका भाई मर चुका है और वही अपनी माँ का एक इकलौता बचा रह गया है, और उसके पिता उस से प्रेम करते हैं। 

२१ और आपने अपने सेवकों से कहा था, उसे मेरे पास नीचे ले आओ, ताकि मैं अपनी आँखें उस पर टिका सकूँ। 

२२ और हम ने अपने प्रभु से कहा था, वो किशोर अपने पिता को नहीं छोड़ सकता: क्योंकि यदि वो अपने पिता को छोड़ेगा, उसके पिता मर जाएँगे। 

२३ और आपने अपने सेवकों से कहा, सिवाय इसके कि तुम्हारा सब से छोटा भाई तुम्हारे साथ नीचे आए, तुम मेरा चेहरा पुनः कतई नहीं देखोगे। 

२४ और यह होने को आया, कि जब हम ऊपर कनान में आपके सेवक मेरे पिता के पास गए थे, तो हमने उन्हें मेरे प्रभु के शब्द बताए। 

२५ और हमारे पिता ने कहा, चले जाओ फिर से, और हमारे लिए थोड़ा सा आहार खरीद लो। 

२६ और हम ने कहा, हम नीचे नहीं जा सकते: यदि हमारा सब से छोटा भाई हमारे साथ होगा, तभी हम नीचे जाएँगे: क्योंकि हम उस पुरुष का चेहरा नहीं देख सकेंगे, सिवाय हमारा सब से छोटा भाई हमारे साथ हो। 

२७ और आपके सेवक मेरे पिता ने हम से कहा, तुम जानते हो कि मेरी पत्नी ने मुझे दो बेटे जने थे। 

२८ और वह एक मुझ से बाहर चला गया, और मैंने कहा, अवश्य ही वह टुकड़ों-टुकड़ों में फाड़ दिया गया है; और मैंने उसे तब से नहीं देखा।

२९ और यदि तुम इसे भी मुझ से दूर ले जाओगे, और इस पर कोई क्षति पड़े, तुम मेरे श्वेत केश शोक में नीचे कब्र में भेज दोगे। 

३० अब इसलिए जब मैं, अपने पिता आपके सेवक के पास पहुँचूँगा जी, और यह किशोर हमारे साथ नहीं होगा; देखते हुए कि उनका जीवन इस किशोर के जीवन के साथ बँधा हुआ है;

३१ ऐसा होने को आएगा, जब वह देखेंगे कि यह किशोर हमारे साथ नहीं है, कि वो तो मर जाएँगे जी: और आपके सेवक शोक के साथ हमारे पिता, आपके सेवक के श्वेत केश कब्र में भेज देंगे। 

३२ इसलिए इस किशोर के लिए आपका सेवक अपने पिता के समक्ष प्रतिभू बना, कहते हुए, यदि मैं इसे आपके पास वापस नहीं ले आता हूँ, तो मैं अपने पिता के लिए यह दोष सदा के लिए ढ़ोऊँगा। 

३३ अब इसलिए, मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ जी, अपने सेवक को इस किशोर के स्थान में मेरे प्रभु के लिए एक दास रह जाने दें; और इस किशोर को इस के भाईयों के साथ ऊपर चले जाने दें। 

३४ क्योंकि मैं कैसे अपने पिता के पास ऊपर जा सकता हूँ, इस किशोर के बिना? कहिं मान लें कि मैं वह बुराई देख लूँ जो मेरे पिता पर पड़ेगी।



 


पैंतालीसवाँ अध्याय।  


तब यूसुफ उन सभी के समक्ष जो उसके साथ वहीं खड़े थे, स्वयं को संयमित नहीं कर पाया: और वो चीखा, प्रत्येक पुरुष को मेरी उपस्थिति से बाहर भेज दो; और जैसे यूसुफ स्वयं को अपने भाईयों से परिचित करवा रहा था, वहाँ और कोई भी आदमी उसके साथ खड़ा नहीं था। 

और वह प्रबलता से रोया, और मिस्रवासीयों और फैरो के घराने ने सुना। 

और यूसुफ ने अपने भाईयों से कहा, मैं यूसुफ हूँ; क्या मेरे पिता अभी भी जीवित हैं? और उसके भाई उसे उत्तर दे सके; क्योंकि वह उसकी उपस्थिति से विचलित थे।

और यूसुफ ने अपने भाईयों से कहा, मेरे समीप आओ, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से। और वो समीप गए; और उसने कहा, मैं यूसुफ हूँ तुम्हारा भाई, जिसे तुमने मिस्र में बेच दिया था। 

इसलिए अब स्वयं से ही पीड़ित हो, और ही क्रोधित, कि तुमने मुझे यहाँ बेच दिया था: क्योंकि ईश्वर ने जीवन के परिरक्षण के लिए ही मुझे यहाँ तुम से पहले भेजा है। 

क्योंकि इन दो वर्ष भूमि में अकाल रहा है: और अभी भी अकाल के पाँच और वर्ष शेष हैं, जिन में ही हल चलेगा और ही फसल कटेगी। 

और ईश्वर ने मुझे तुम से पहले, तुम्हारे लिए पृथ्वी में एक वंश के परिरक्षण के लिए, और तुम्हारे जीवनों को एक महा-उद्धार से बचाने के लिए यहाँ भेजा है। 

तो अब वो तुम थे जिन्होंने मुझे यहाँ भेजा, बल्कि ईश्वर: और उन्होंने मुझे फैरो के प्रति एक पिता, और उनके सम्पूर्ण घराने का प्रभु, और मिस्र की सर्वत्र भूमि का एक शासक बना दिया है। 

अब तुम फुर्ती से ऊपर चले जाओ मेरे पिता के पास, और उन से कहो, आपका बेटा यूसुफ इस प्रकार कहता है जी, ईश्वर ने मुझे समस्त मिस्र का प्रभु बना दिया है: आप नीचे जाएँ मेरे पास, विलम्ब करें। 

१० और आप गोशन की भूमि में बसेंगे, और आप मेरे निकट होंगे, आप, और आपके बच्चे, और आपके बच्चों के बच्चे, और आपके झुँड, और आपके पशु-समूह, और वो सब कुछ जो आपके पास है। 

११ और वहीं मैं आपका पोषण करूँगा, क्योंकि अभी भी अकाल के पाँच वर्ष शेष हैं; कहिं आप, और आपका घरबार, और वो सब कुछ जो आपके पास है, दरिद्र हो जाएँ। 

१२ और देखो, तुम्हारी आँखें देखें, और मेरे भाई बिन्यामिन की आँखे देखें, कि यह मेरा ही मुँह है जो तुम से बोल रहा है। 

१३ और तुम मेरे पिता को मिस्र में मेरे समस्त वैभव के विषय में, और वो सब कुछ जो तुमने देखा है, बताओगे; और तुम सब शीघ्रग्रस्त होगे और मेरे पिता को यहाँ नीचे ले आओगे। 

१४ और वह अपने भाई बिन्यामिन से गले लग गया, और रोया: और बिन्यामिन उसकी गर्दन पर रोया। 

१५ इसके अतिरिक्त उसने अपने सभी भाईयों को चूमा, और उन पर रोया: और इस के उपरान्त उसके भाईयों ने उसके साथ बातचीत की। 

१६ और इस बात का समाचार फैरो के घराने में सुना गया, कहते हुए, यूसुफ के भाई आए हैं; और इस से फैरो और उसके नौकर अच्छे प्रसन्न हुए। 

१७ और फैरो ने यूसुफ से कहा, अपने भाईयों से कहो, यह करो तुम: अपने जानवर लाद लो, और जाओ, चले जाओ तुम कनान की भूमि में;

१८ और अपने पिता को और अपने घरबारों को लेकर, मेरे पास जाओ: और मैं तुम्हें मिस्र की भूमि का अच्छा प्रदान कर दूँगा, और तुम भूमि की चर्बी में से खाओगे। 

१९ अब तुम आदेशित हो, यही करो तुम; तुम मिस्र की भूमि में से अपने नन्हों के लिए, और अपनी पत्नियों के लिए गाड़ियाँ ले जाओ, और अपने पिता को ले आओ, और जाओ। 

२० इसके अतिरिक्त अपनी सामग्री की चिंता मत करो; क्योंकि मिस्र की समस्त भूमि की अच्छाई तुम्हारी है। 

२१ और इस्राएल की सन्तानों ने ऐसा ही किया: और यूसुफ ने उन्हें फैरो के आदेशानुसार, गाड़ियाँ, और पथ के लिए भोजन-सामग्री प्रदान कर दी। 

२२ उसने उन सभी को, प्रत्येक पुरुष को, वस्त्र के जोड़े दिए: परन्तु बिन्यामिन को उसने तीन सौ टुकड़े चाँदी के, और पाँच वस्त्रों के जोड़े दिए  

२३ और अपने पिता को उसने इस प्रकार भिजवाए: दस गधे मिस्र की अच्छी वस्तुओं से लदे हुए, और दस मादा गधियाँ अनाज और रोटी और भोजन-आदि से लदी हुईं अपने पिता के पथ के लिए। 

२४ तो उसने अपने भाईयों को विदा कर दिया, और वो चले गए, और उसने उन से कहा, देख लेना कि तुम सब पथ पर से भटक जाना। 

२५ और वह मिस्र से बाहर ऊपर चले गए, और कनान की भूमि में पहुँचे अपने पिता याकूब के पास, 

२६ और उस से बोले, कहते हुए, जी यूसुफ अभी भी जीवित है, और वो मिस्र की समस्त भूमि पर राज्यपाल है। और याकूब का दम ही निकल गया, क्योंकि उसने उन पर विश्वास नहीं किया। 

२७ और उन्होंने उसे यूसुफ के सभी शब्द बता दिए, जो उसने उन से कहे थे: और जब उसने वह गाड़ियाँ देखीं जो यूसुफ ने उसे ले जाने के लिए भेजीं थीं, तो याकूब उनके पिता का भावात्मा सजीवित हो उठा। 

२८ और इस्राएल ने कहा, यही बहुत है; यूसुफ मेरा बेटा अभी भी जीवित है: मैं जाऊँगा और उसे अपनी मृत्यु से पहले देखूँगा। 




छियालिसवाँ अध्याय। 


और इस्राएल ने उस सभी के साथ जो उसके पास था, अपनी यात्रा करी, और वह बेएरशबा पहुँचा, और उसने अपने पिता इसहाक के ईश्वर के लिए आहुतियाँ चढ़ाईं। 

और ईश्वर, इस्राएल से रात्रि के दृश्यों में बोले, और कहा, याकूब याकूब। और उसने कहा, जी मैं यहाँ हूँ। 

और उन्होंने कहा, मैं ईश्वर हूँ, तुम्हारे पिता का ईश्वर: डरो मत नीचे मिस्र में जाने से: क्योंकि मैं तुम्हें वहीं एक महा राष्ट्र बनाऊँगा। 

मैं तुम्हारे साथ नीचे मिस्र में जाऊँगा; और मैं तुम्हें वहीं से पुनः निश्चित्ता से वापस ऊपर ले आऊँगा: और यूसुफ तुम्हारे नेत्रों पर अपना हाथ रखेगा। 

और याकूब बेएरशबा से उठा: और इस्राएल के बेटों ने अपने पिता याकूब, और अपने नन्हें, और अपनी पत्नियों को उन गाड़ियों में ढोया, जिन्हें फैरो ने उसे लाने के लिए भेजा था। 

और उन्होंने अपने मवेशी और अपने सामान ले लिए, जिन्हें उन्होंने कनान की भूमि में प्राप्त किए थे, और मिस्र में गए, याकूब और उसका सारा बीज उसके साथ:

उसके बेटे, और उसके बेटों के बेटे उसके साथ, उसकी बेटियाँ, और उसके बेटों की बेटियाँ, और उसका समस्त बीज वह अपने साथ मिस्र में ले आया। 

और यह इस्राएल की सन्तानों के नाम हैं, जो मिस्र में आए, याकूब और उसके बेटे: रूबेन, याकूब का पहला जन्मा; 

और रूबेन के बेटे: हनोक, और फल्लू, और हेज़रोन, और कर्मी। 

१० और शिमोन के बेटे: यमुएल, और यामीन, और ओहद, और याकीन, सोहर, और शाऊल एक कनानवासण स्त्री का बेटा 

११ और लेवी के बेटे: गेरशौन, कहाथ, और मरारी। 

१२ और यहूदा के बेटे: अर, और ओनैन, और शेलह, और फैरेज़, और ज़ेरह: परन्तु अर और ओनैन कनान की भूमि में ही मर गए थे। और फैरेज़ के बेटे, हेज़रोन और हेमल थे। 

१३ और इस्सकार के बेटे: टोला, और फूआह, और जोब, और शिमरौन। 

१४ और ज़बूलून के बेटे: सेरेड, और एलोन, और जेहलील। 

१५ यह हैं लिआ के बेटे, जिन्हें उसने याकूब को पद्यनाराम में जने थे, उसकी बेटी दीना के साथ: उसके सभी बेटे और उसकी बेटियाँ मिलाकर तीस और तीन आत्माएँ थीं। 

१६ और गाद के बेटे: ज़िफियन, और हग्गी, शुनी, और एज़बौन, एरी, और अरोदी, और अरेली। 

१७ और आशेर के बेटे: यिम्ना, और यिश्वा, और यिश्वी, और बरीया, और सीराह उनकी बहन: और बरीया के बेटे: हेबर, और मल्कियल। 

१८ यह हैं ज़िल्पाह के बेटे, जिसे लाबान ने अपनी बेटी लिआ को दे दी थी: और उसने इन्हें याकूब को जना, यहाँ तक कि सोलह आत्माएँ। 

१९ याकूब की पत्नी राहेल के बेटे: यूसुफ और बिन्यामिन। 

२० और यूसुफ को मिस्र की भूमि मैं मनश्‍शे और एफ्रैम पैदा हुए, जिन्हें आसनथ, ऑन के पुरोहित पौटिफ़्राह की बेटी ने उसे जने थे। 

२१ और बिन्यामिन के बेटे, बेला, और बेकर और एश्बेल, गेरा, और नामन, एही, और रोष, मूप्पिम, और हूप्पिम, और आर्द थे। 

२२ यह बेटे राहेल के हैं, जो याकूब को पैदा हुए थे: सभी आत्माएँ चौदह थीं। 

२३ और दान के बेटे: हशिम। 

२४ और नफ्ताली के बेटे: यहज़ल, और गूनी, और येसर, और शिल्लेम। 

२५ यह हैं बिल्हाह के बेटे, जिसे लाबान ने अपनी बेटी राहेल को दे दी थी, और उसने इन्हें याकूब को जना: सभी आत्माएँ सात थीं। 

२६ सभी आत्माएँ जो याकूब के साथ मिस्र में आईं थीं, जो उसकी कटि में से बाहर निकली थीं, याकूब के बेटों की पत्नियों के अतिरिक्त, सभी आत्माएँ साठ और छह थीं। 

२७ और यूसुफ के बेटे जो उसे मिस्र में जन्मे थे, दो आत्माएँ थीं: याकूब के घराने की सभी आत्माएँ जो मिस्र में आई थीं, साठ और दस थीं। 

२८ और उसने यहूदा को यूसुफ के पास अपने से पहले भेजा, उसका चेहरा गोशन की ओर मार्गदर्शित करने के लिए; और वह गोशन की भूमि में गए। 

२९ और यूसुफ ने अपना रथ तैयार किया, और वह अपने पिता इस्राएल से गोशन में मिलने ऊपर गया, और वह स्वयं उसके सामने प्रस्तुत हुआ: और वह उस से गले लग गया, और बहुत समय तक उसकी गर्दन पर रोया। 

३० और इस्राएल ने यूसुफ से कहा, अब मुझे मर जाने दो क्योंकि मैंने तुम्हारा चेहरा देख लिया है, क्योंकि तुम अभी भी जीवित हो। 

३१ और यूसुफ ने अपने भाईयों, और अपने पिता के घराने से कहा, मैं ऊपर जाऊँगा, और फैरो को बताऊँगा, और उन से कहूँगा, मेरे भाई, और मेरे पिता का घराना, जो कनान की भूमि में थे, मेरे पास गए हैं। 

३२ और यह पुरुष चरवाहे हैं, क्योंकि उनका व्यापार मवेशी को चारा देने का रहा है; और वह अपने झुँड, और अपने पशु-समूह, और वह सब कुछ जो उनके पास है, ले आए हैं। 

३३ और ऐसा होने को आएगा, कि जब फैरो तुम्हें बुलाएँगे, और कहेंगे, तुम्हारा व्यवसाय क्या है?

३४ तब तुम कहोगे, आपके नौकरों का व्यवसाय हमारे युवाकाल से लेकर अब तक मवेशीयों का रहा है; दोनो हमारा, और हमारे पित्रों का भी: ताकि तुम गोशन की भूमि में बस जाओ; क्योंकि प्रत्येक चरवाहा मिस्रवासियों के लिए अति-घृणितता है। 



सैंतालीसवाँ अध्याय।  


तब यूसुफ आया और उसने फैरो को बताया, और कहा, मेरे पिता और मेरे भाई, और उनके झुँड, और उनके पशु-समूह, और वो सब कुछ जो उनके पास है, कनान की भूमि में से बाहर गए हैं: और देखें, वो गोशन की भूमि में हैं जी। 

और उसने अपने भाईयों में से कुछों को लिया, पाँच पुरुषों को, और उन्हें फैरो के समक्ष प्रस्तुत किया। 

और फैरो ने उसके भाईयों से कहा, तुम्हारा व्यवसाय क्या है? और उन्होंने फैरो से कहा, आपके नौकर चरवाहे हैं जी, दोनो हम, और हमारे पित्र भी। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने फैरो से कहा, हम भूमि में अल्पवास करने आए हैं: क्योंकि आपके नौकरों के पास उनके झुँडों के लिए चरणभूमि नहीं है; क्योंकि कनान की भूमि में वो अकाल घोर है: अब इसलिए, हम आपसे प्रार्थना करते हैं, अपने नौकरों को गोशन की भूमि में बस जाने दें। 

और फैरो यूसुफ से बोला, कहता हुआ, तुम्हारे पिता और तुम्हारे भाई तुम्हारे पास गए हैं:

मिस्र की भूमि तुम्हारे समक्ष है: भूमि के अति उत्तम भाग में अपने पिता और भाईयों को बसने दो; इन्हें गोशन की भूमि में बस जाने दो: और यदि तुम इन में से किन्ही क्रियाशील आदमियों को जानते हो, तो उन्हें मेरे मवेशी पर अधिकारी बना दो। 

और यूसुफ अपने पिता याकूब को अन्दर लाया, और उसने उसे फैरो के समक्ष स्थित किया: और याकूब ने फैरो को आशीष दिया। 

और फैरो ने याकूब से कहा, तुम्हारी आयु क्या है?

और याकूब ने फैरो से कहा, मेरे अल्पवास के वर्षों के दिन एक सौ और तीस वर्ष हैं: थोड़े, और कष्टदायी रहें हैं यह मेरे जीवन के इन वर्षों के दिन, और यह नहीं पहुँच सके हैं मेरे पित्रों के जीवनो के वर्षों के दिनो तक, उनकी तीर्थ-यात्राओं के दिनो में। 

१० और याकूब ने फैरो को आशीष दिया, और वो फैरो की उपस्थिति से बाहर चला गया। 

११ और यूसुफ ने अपने पिता और अपने भाईयों को अवस्थित किया, और उन्हें मिस्र की भूमि में, भूमी के अति उत्तम भाग में, रामसेस की भूमि में ही, एक अधिकार दे दिया, जैसा फैरो ने आदेश दिया था। 

१२ और यूसुफ ने अपने पिता, और अपने भाईयों का, और उसके पिता के सम्पूर्ण घरबार का रोटी से पोषण किया, उनके परिवारोंनुसार। 

१३ और उस समस्त भूमि में रोटी नहीं थी; क्योंकि वह अकाल अत्यंत घोर था, अतएव मिस्र की भूमि और समस्त कनान की भूमि अकाल के कारण शिथिल पड़ गईं थीं। 

१४ और यूसुफ ने वह सारा पैसा जो मिस्र की भूमि में, और कनान की भूमि में पाया गया था, एकत्रित कर लिया, उस अनाज से जिसे उन्होंने ख़रीदा: और यूसुफ वह पैसा फैरो के घर में ले आया। 

१५ और जब मिस्र की भूमि में, और कनान की भूमि में पैसा विफल हो गया, सभी मिस्रवासी यूसुफ के पास गए, और उन्होंने कहा, हमें रोटी दे दें: हम क्यों आपकी उपस्थिति में मर जाएँ? क्योंकि पैसे विफल हो रहा है?

१६ और यूसुफ ने कहा, अपने मवेशी दे दो; और मैं तुम्हें तुम्हारे मवेशी के बदले रोटी दे दूँगा, यदि पैसा विफल हो रहा है। 

१७ और वह अपने मवेशी यूसुफ के पास ले आए: और यूसुफ ने उन्हें रोटी, उनके घोड़ों, और उनके झुँडों, और उनके पशु-समूहों के मवेशी, और उनके गधों के बदले, दे दी; और उसने उन्हें उस साल रोटी खिलवा दी उनके सभी मवेशी के बदले। 

१८ जब वह साल समाप्त हो चुका था, वह यूसुफ के पास अगले साल भी आए, और उन्होंने उस से कहा, हम अपने प्रभु से नहीं छिपाएँगे, कि कैसे हमारा पैसा खर्च हो चुका है, हमारे मवेशी के पशु-समूह भी मेरे प्रभु के पास हैं: और अब कुछ भी नहीं बचा है मेरे प्रभु की दृष्टि में, केवल हमारे शरीर, और हमारी भूमियाँ। 

१९ हम क्यों आपकी आँखों के समक्ष मर जाएँ, दोनो हम और हमारी भूमि? हमें और हमारी भूमि रोटी के लिए खरीद लें, और हम और हमारी भूमि फैरो के नौकर बन जाएँगे: और हमें बीज दे दें, ताकी हम जी सकें, और मरें ना, ताकि भूमि उजाड़ पड़ जाए। 

२० और यूसुफ ने मिस्र की समस्त भूमि फैरो के लिए खरीद ली: क्योंकि उन मिस्रवासियों ने, प्रत्येक आदमी ने, अपना खेत बेच डाला था, क्योंकि वो उस अकाल की चपेट में थे: तो वह भूमि फैरो की बन गई।  

२१ और जहाँ तक लोगों की बात आती है, उसने उन्हें नगरों में स्थानांतरित कर दिया, मिस्र की एक सीमा के एक छोर से लेकर उसके दूसरे छोर तक भी। 

२२ केवल पुरोहितों की भूमि उसने नहीं खरीदी; क्योंकि पुरोहितों के पास फैरो द्वारा नियुक्त किया हुआ भाग था, और वह अपने भाग में से ही खाते थे जिसे फैरो ने उन्हें दिया था: इसलिए उन्होंने अपनी भूमियाँ नहीं बेचीं। 

२३ तब यूसुफ ने लोगों से कहा, देखो, मैंने इस दिन तुम्हें और तुम्हारी भूमि को फैरो के लिए खरीद लिया है: लो, यह रहा बीज तुम्हारे लिए, और तुम भूमि को बोगे।  

२४ और बढ़ौतरी में ऐसा होने को आएगा, कि तुम पाँचवाँ भाग फैरो को दोगे, और चार भाग तुम्हारे अपने होंगे खेत के बीज के लिए, और तुम्हारे आहार के लिए, और उनके लिए जो तुम्हारे घरबारों में हैं, और तुम्हारे छोटे नन्हों के आहार के लिए। 

२५ और उन्होंने कहा, आपने हमारे जीवन बचा लिए हैं: हमें कृपा पा लेने दें मेरे प्रभु की दृष्टि में, और हम फैरो के नौकर बन जाएँगे। 

२६ और यूसुफ ने इसे इस दिन तक सम्पूर्ण मिस्र की भूमि में एक नियम बना दिया, कि फैरो का पाँचवाँ भाग होगा: सिवाय केवल पुरोहितों की भूमि के, जो फैरो की नहीं बनी। 

२७ और इस्राएल मिस्र की भूमि में, गोशन के देश में बस गया; और उनके पास वहाँ सम्पत्ति थी, और उनकी वृद्धी और बहुगुणितता अत्याधिकता से हुई। 

२८ और याकूब मिस्र की भूमि में सत्रह वर्ष रहा: और याकूब की पूर्ण आयु एक सौ चालीस और सात वर्ष थी। 

२९ और इस्राएल के मरने का वह समय निकट रहा था: और उसने अपने बेटे यूसुफ को बुलवाया, और उसने उस से कहा, यदि मैंने अब तुम्हारी दृष्टि में कृपा पा ली है, रखो मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, अपना हाथ मेरी जाँघ के नीचे, और मेरे साथ दया और सत्य से व्यवहार करना; मुझे मिस्र में मत दफ़नाना, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से। 

३० बल्कि मैं अपने पित्रों के साथ लेटूँगा, और तुम मुझे मिस्र से बाहर उठा ले जाना, और मुझे उनके दफ़नाने के स्थान में दफ़ना देना: और उसने कहा, जैसा आपने कह दिया है मैं वैसा ही करूँगा। 

३१ और उसने कहा, वचन दो मुझे: और उसने उसे वचन दे दिया। और इस्राएल बिस्तर के सर पर स्वयं झुक गया। 





अड़तालीसवाँ अध्याय।  


और इन घटनाओं के पश्चात ऐसा होने को आया, कि किसी ने यूसुफ को बताया, देखो, तुम्हारे पिता बीमार हैं: और उसने अपने साथ अपने दो बेटे, मनश्‍शे और एफ्रैम ले लिए। 

और किसी ने याकूब को बताया, और कहा, देखो, तुम्हारा बेटा यूसुफ तुम्हारे पास रहा है: और इस्राएल ने स्वयं को सशक्त किया, और वह बिस्तर पर बैठ गया। 

और याकूब ने यूसुफ से कहा, ईश्वर सर्वबलशाली मुझे लज़ में, कनान की भूमि में प्रकट हुए थे और मुझे आशीष दिया, 

और मुझ से कहा, देखो, मैं तुम्हें फलदाई बनाऊँगा, और गुणा करूँगा, और मैं तुम्हें एक गण का जनौघ बनाऊँगा; और तुम्हारे बीज को तुम्हारे पश्चात यह भूमि एक अनंतकाल के अधिकार के लिए प्रदान कर दूँगा। 

और अब तुम्हारे दो बेटे, एफ्रैम और मनश्‍शे, जो तुम्हें मिस्र की भूमि में, मिस्र में मेरे तुम्हारे पास आने से पहले पैदा हुए थे, यह मेरे हैं। जैसे रूबेन और शिमोन, यह मेरे होंगे। 

और तुम्हारे वंशज, जिन्हें तुम इनके पश्चात जननोगे तुम्हारे होंगे; और वह अपने भाईयों के नामों से उनकी विरासतों में पुकारे जाएँगे। 

और जहाँ तक मेरी बात आती है, जब मैं पद्यन से आया, राहेल मेरे सामने मर गई कनान की भूमि में, पथ पर, जब बस थोड़ा सा ही पथ रह गया था, एफरथ पहुँचने तक; और मैंने उसे वहीं दफ़ना दिया एफरथ के पथ में; वही बेतलेहम है। 

और इस्राएल ने यूसुफ के बेटों को देखा, और कहा, यह कौन हैं? 

और यूसुफ ने अपने पिता से कहा, यह मेरे बेटे हैं, जिन्हें ईश्वर ने मुझे इस स्थान में दिए हैं: और उसने कहा, इन्हें मेरे पास ले आओ, मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से, और मैं इन्हें आशीष दूँगा। 

१० अब इस्राएल की आँखें आयु के कारण धुंधली थी, कि वह देख नहीं सकता था। और वह उन्हें उसके पास निकट ले आया; और उसने उन्हें चूमा, और उन्हें गले लगा लिया। 

११ और इस्राएल ने यूसुफ से कहा, मैंने नहीं सोचा था कि मैं तुम्हारा चेहरा देखूँगा: और लो, ईश्वर ने मुझे तुम्हारा बीज भी दिखला दिया है। 

१२ और यूसुफ उन्हें उसके घुटनो के बीच में से बाहर निकाला, और वह स्वयं झुक गया उसका चेहरा धरती की ओर किया हुआ। 

१३ और यूसुफ ने उन दोनो को लिया, एफ्रैम उसके दाएँ हाथ में, इस्राएल के बाएँ हाथ की ओर, और मनश्‍शे उसके बाएँ हाथ में, इस्राएल के दाएँ हाथ की ओर, और वह उन्हें इस्राएल के समीप ले आया। 

१४ और इस्राएल ने अपना दायाँ हाथ आगे बढ़ाया, और उसे एफ्रैम के सर पर रख दिया, जो अनुज था, और अपना बायाँ हाथ मनश्‍शे के सर पर; जान-बूझकर अपने हाथों का संचालन करते हुए: क्योंकि मनश्‍शे प्रथम जन्मा था। 

१५ और उसने यूसुफ को आशीष दिया, और कहा, ईश्वर जिनके सम्मुख मेरे पित्र अब्राहम, और इसहाक चले थे, वही ईश्वर जिन्होंने इस दिन तक मुझे जीवन भर खिलाया है; 

१६ वही दूत जिन्होंने मेरा सभी बुराई से मुक्तिभुक्तान कर दिया है, इन किशोरों को आशीष दें; और इन पर मेरा नाम, और मेरे पित्रों, अब्राहम, और इसहाक का नाम पुकारा जाने दें; और इन्हें पृथ्वी के बीच एक जनौघ में उग जाने दें।
१७ और जब यूसुफ ने देखा कि उसके पिता ने अपना दायाँ हाथ एफ्रैम के सर पर रखा था, वह अप्रसन्न हो गया: और उसने अपने पिता का हाथ ऊपर उठाया, उसे हटाने के लिए, एफ्रैम के सर पर से मनश्‍शे के सर पर।  

१८ और यूसुफ ने अपने पिता से कहा, इस प्रकार नहीं मेरे पिता: क्योंकि यह प्रथम जन्मा है; अपना दायाँ हाथ इसके सर पर रखें। 

१९ और उसके पिता ने मना कर दिया, और कहा, मैं जानता हूँ यह मेरे बेटे, मैं यह जानता हूँ: यह भी एक जनसमूह बनेगा, और यह भी महान बनेगा: परन्तु सच्चाई में इसका छोटा भाई इस से अधिक महान बनेगा; और इसका बीज राष्ट्रों का एक जनौघ बनेगा। 

२० और उसने उन्हें उस दिन आशीष दिया, कहते हुए, तुम में इस्राएल आशीष देगा, कहते हुए, ईश्वर तुम्हें एफ्रैम जैसा और मनश्‍शे जैसा बनाएँ: और उसने एफ्रैम को मनश्‍शे से पहले स्थित कर दिया। 

२१ और इस्राएल ने यूसुफ से कहा, देखो, मैं मर रहा हूँ: परन्तु ईश्वर तुम्हारे साथ रहेंगे और तुम्हें पुनः तुम्हारे पित्रों की भूमि में ले आएँगे। 

२२ इसके अतिरिक्त, मैंने तुम्हें तुम्हारे भाईयों से अधिक एक भाग दे दिया है, जिसे मैंने एमोरवासी के हाथ से अपनी तलवार और अपने धनुष द्वारा बाहर निकाल लिया है। 




उनचासवाँ अध्याय।  



और याकूब ने अपने बेटों को बुलवाया, और कहा, अपने आप को एक साथ एकत्रित कर लो, ताकि मैं तुम्हें वह बता सकूँ जो तुम पर अन्तिम दिनो में पड़ेगा। 

एकत्रित कर लो अपने आप को एक साथ, और सुन लो, तुम याकूब के बेटों; और अपने पिता इस्राएल का श्रवण करो। 

रूबेन तुम हो मेरे पहले जन्मे, मेरा बल, और मेरी शक्ति का आरम्भ, परमश्रेष्ठता मर्यादा के, और परमश्रेष्ठता शक्ति के:

पानी के समान अस्थिर, तुम उत्कृष्ट नहीं होगे; क्योंकि तुम अपने पिता के बिस्तर तक ऊपर चले गए: फिर तुमने उसे दूषित कर दिया। वह ऊपर मेरी शय्या तक चला गया। 

शिमोन और लेवी भाई हैं, क्रूरता के शस्त्र हैं इनके बसेरों में।

मेरी आत्मा, इनके भेद में तुम मत आना; मेरा सम्मान, इनकी सभा में तुम संयुक्त मत बनना: क्योंकि अपने क्रोध में इन्होंने एक आदमी को मार डाला, और अपनी स्वेच्छा से इन्होंने एक दीवार खोद डाली। 

शापित हो इनका क्रोध, क्योंकि वह क्रुद्ध था; और इनका आक्रोश, क्योंकि वह क्रूर था: मैं विभाजित कर दूँगा इन्हें याकूब में, और बिखेर दूँगा इन्हें इस्राएल में। 

यहूदा तुम हो वह जिसकी तुम्हारे भाई प्रशंसा करेंगे: तुम्हारा हाथ तुम्हारे शत्रुओं की गर्दन में होगा, तुम्हारे पिता की सन्तानें तुम्हारे समक्ष नीचे झुकेंगी। 

यहूदा एक शेर का शावक है: मेरे बेटे, तुम शिकार पर से ऊपर चले गए हो: वह नीचे हो गया, वह झुक गया शेर के समान, और एक वृद्ध शेर के समान: कौन जगाएगा उसे? 

१० जब तक शाईलोह नहीं जाता है, यहूदा से ना ही राजदंड हटेगा, ना ही उसके पैरों के बीच से कोई नियम-दाता: और उसी के पास लोगों का संग्रहण होगा:

११ अपना युवा-गधा लता से, और अपने गधे के बच्चे को चुनी हुई लता से बांधता हुआ; उसने अपने वस्त्र अंगूर-रस में, और अपने कपड़े अंगूरों के रक्त में धोए। 

१२ उसकी आँखें अंगूर-रस से लाल होंगी, और उसके दाँत दूध से श्वेत। 

१३ ज़बूलून समुद्र के नौकाश्रय पर बसेगा; और वह जलयानो के लिए एक नौकाश्रय होगा: और उसकी सीमा सिदोन तक होगी। 

१४ इस्सकार एक शक्तिमान गधा है दो बोझों के बीच लेटा हुआ: 

१५ और उसने देखा कि विश्राम अच्छा था, और वह भूमि, कि वह सुहानी थी: और उसने अपना कन्धा ढोने के लिए झुकाया, और वह एक कर भरने वाला नौकर बन गया। 

१६ दान, इस्राएल की प्रजातियों में से एक होते हुए, अपने लोगों का न्याय करेगा। 

१७ दान पथ पर एक साँप होगा, एक सींघ-धारी सर्प पथ में, जो घोड़े की एड़ियाँ डसता है, ताकि उसका सवार पीछे की ओर गिर पड़े। 

१८ मैंने आपके बचाव की प्रतीक्षा की है, प्रभु। 

१९ गाद, एक सैन्यदल उसे परास्त करेगा, परन्तु वह उस पर अन्त में विजयी हो जाएगा। 

२० आशेर में से उसकी रोटी मोटी होगी, और वह राजसी खाद्य-पदार्थ उपजाएगा। 

२१ नफ्ताली एक स्वच्छंद हिरण है: वह अच्छे शब्द देता है। 

२२ यूसुफ एक फलदाई डाल है, एक फलदाई डाल कूएँ के साथ ही; जिसकी डालियाँ दीवार के ऊपर दौड़ती हैं: 

२३ धनुर्धारियों ने घोरता से उसे पीड़ित किया है, और उस पर तीर छोड़े हैं, और उस से घृणा की है। 

२४ परन्तु उसका धनुष शक्तिमान रहा, और याकूब के बलशाली ईश्वर के हाथों द्वारा उसके हाथों की बाहें शक्तिमान बना दीं गईं: (वहीं से है वह चरवाहा, वह पत्थर इस्राएल का:)

२५ तुम्हारे पिता के ईश्वर के द्वारा ही, जो तुम्हारी सहायता करेंगे; और सर्व-बलशाली के द्वारा, जो तुम्हें आशीष देंगे ऊपर स्वर्ग के आशीर्वादों से, नीचे की गहराईयों के आशीर्वादों से, स्तनों के और गर्भ के आशीर्वादों से:

२६ तुम्हारे पिता के आशीर्वाद, मेरे पुरखों के आशीर्वादों पर, अनंतकालिक पहाड़ियों की दूरतम परिमा तक, विजयी हो गए हैं: वह यूसुफ के सर पर, और उसके सर के मुकुट पर होंगे, जो अपने भाईयों से अलग था। 

२७ बिन्यामिन भेड़िए के प्रकार फाड़खाऊ होगा: सुबह वह शिकार का भुख-भक्षण करेगा, और रात को वह लूट का विभाजन करेगा। 

२८ यह सभी इस्राएल की वह बारह प्रजातियाँ हैं: और यही है वह जो उनके पिता ने उनसे बोला, और उन्हें आशीष दिया: प्रत्येक को उसी के आशीर्वादानुसार उसने उन्हें आशीष दिया। 

२९ और उसने उन्हें यह निर्देश दिया, और उनसे कहा, मैं अपने पूर्वजों के पास एकत्रित होने वाला हूँ: मुझे मेरे पित्रों के साथ उसी गुफा में दफ़ना देना, जो एफरौन हित्ती-वंशज के खेत में है,

३० उस गुफा के अन्दर जो मैकपीलेह के खेत में है, जो ममरे के सामने है कनान की भूमि में, जिसे अब्राहम ने एफरौन हित्ती-वंशज के खेत के साथ खरीद लिया था, एक दफ़नाने के स्थान के अधिकार के लिए।

३१ वहीं उन्होंने अब्राहम और सैराह उनकी पत्नी को दफ़नाया था; वहीं उन्होंने इसहाक और रबेकाह उनकी पत्नी को दफ़नाया था; और वहीं मैंने लिआ को दफ़नाया था।

३२ खेत की और उस में गुफा की खरीदारी हित्ती की सन्तान से हुई थी। 

३३ और जब याकूब ने अपने बेटों को आदेश देने का अन्त कर दिया था, उसने अपने पैर बिस्तर में एकत्रित कर लिए, और अपने प्राण त्याग दिए, और वह अपने लोगों के पास एकत्रित हो गया। 



पचासवाँ अध्याय।  


और यूसुफ अपने पिता के चहरे पर गिर पड़ा, और वह उस पर रोया, और उसे चूमा। 

और यूसुफ ने अपने नौकरों उन चिकित्सकों को आदेश दिया, अपने पिता के शवरक्षालेपन हेतु: और उन चिकित्सकों ने इस्राएल का शवरक्षालेपन कर दिया। 

और उसके लिए चालीस दिन पूर्ण किए गए; क्योंकि इसी प्रकार उनके लिए यह दिन पूर्ण किए जाते हैं जिनका शवरक्षालेपन किया जाता है: और मिस्रवासियों ने उसके लिए साठ और दस दिन शोक मनाया। 

और जब उसके शोक के दिन बीत चुके थे, यूसुफ फैरो के घराने से कहते हुए बोला, यदि अब मैंने आपकी आँखों में कृपा पा ली है, फैरो के कानो में कहते हुए बोलें, मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे, 

मेरे पिता ने मुझ से वचन दिलवाया था, कहते हुए, लो, मैं मर रहा हूँ: मेरी कब्र में जिसे मैंने अपने लिए कनान की भूमि में खोदा है, वहीं तुम मुझे दफ़नाओगे। अब इसलिए मैं प्रार्थना करता हूँ आपसे, कि मुझे ऊपर चले जाने दें, और अपने पिता को दफ़ना देने दें, और मैं पुनः जाऊँगा। 

और फैरो ने कहा, चले जाओ ऊपर, और अपने पिता को उसी के अनुसार दफ़ना दो, जैसा उन्होंने तुम से वचन दिलवाया था। 

और यूसुफ अपने पिता को दफ़नाने ऊपर चला गया: और उसके साथ फैरो के सभी नौकर, उसके घराने के वर्द्धमान, और मिस्र की भूमि के सभी वर्द्धमान, 

और यूसुफ का समस्त घराना, और उसके भाई-जन, और उसके पिता का घराना, भी गए: केवल उनके छोटे नन्हें, और उनके झुँड, और उनके पशू-समूह, उन्होंने गोशन की भूमि में छोड़ दिए। 

और उसके साथ दोनो, रथ और घुड़सवार ऊपर गए: और वह एक अति विशाल समूह था। 

१० और वह एटैड के खलिहान तक आए, जो यर्दन पार है ,और वहीं उन्होंने एक विशाल और अत्यंत दुखद विलाप से शोक मनाया: और उसने अपने पिता के लिए सात दिन शोक मनाया। 

११ और जब उस भूमि के निवासियों ने, कनानवासियों ने एटैड के खलिहान में वह शोक देखा, उन्होंने कहा, यह शोक मिस्रवासियों के लिए शोचनीय है: इसलिए उसका नाम आबल-मिज़राएम पुकारा गया था, जो यर्दन पार है। 

१२ और उसके बेटों ने उसके आदेशानुसार उसके लिए वैसा ही किया जैसा उसने उन्हें आदेश दिया था। 

१३ क्योंकि उसके बेटे उसे उठाकर कनान की भूमि में ले गए, और उन्होंने उसे मैकपीलेह के खेत की गुफा के भीतर दफ़ना दिया, जिसे अब्राहम ने खेत के साथ खरीदा था, एक दफ़नाने के स्थान के अधिकार के लिए, एफरौन हित्ती-वंशज से, ममरे के सामने। 

१४ और यूसुफ मिस्र में वापस लौट आया, वह, और उसके भाई, और वह सभी जो उसके साथ उसके पिता को दफ़नाने ऊपर गए थे, उसके अपने पिता को दफ़ना देने के पश्चात। 

१५ और जब यूसुफ के भाईयों ने देखा कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी थी, उन्होंने कहा, मान लो कि यूसुफ हम से घृणा करे, और हम से प्रतिशोध ले, उस सभी बुरे का जो हमने उसके साथ किया था। 

१६ और उन्होंने यूसुफ के पास एक संदेशवाहक भेजा, कहते हुए, आपके पिता ने अपनी मृत्यु से पहले आदेश दिया था, कहते हुए,

१७ इस प्रकार तुम यूसुफ से कहोगे: मैं प्रार्थना करता हूँ तुम से अब, कि अपने भाईयों का अतिचार, और उनका पाप क्षमा कर दो: क्योंकि उन्होंने तुम्हारे साथ बुरा किया था: और अब हम प्रार्थना करते हैं आपसे, क्षमा कर दें अपने पिता के ईश्वर के सेवकों के अपराध। और जब वह उस से बोले, यूसुफ रो पड़ा। 

१८ और उसके भाई भी उसके चहरे के समक्ष नीचे गिर पड़े; और उन्होंने कहा, देखें, हम आपके दास हैं। 

१९ और यूसुफ ने उनसे कहा, डरो मत: क्या मैं ईश्वर के स्थान में हूँ?

२० परन्तु जहाँ तक तुम्हारी बात आती है, तुमने मेरे विरुद्ध बुरा सोचा था, परन्तु ईश्वर ने उसे भले में परिवर्तित कर दिया; बहुत से लोगों के जीवन बचाने के लिए, जैसा कि इस दिन है। 

२१ अब इसलिए तुम डरो मत: मैं तुम्हारा, और तुम्हारे छोटे नन्हों का पोषण करूँगा। और उसने उन्हें सांत्वना दी, और वह उनसे करुणता से बोला। 

२२ और यूसुफ मिस्र में बसा रहा, वो, और उसके पिता का घराना: और यूसुफ एक सौ और दस वर्ष जिया। 

२३ और यूसुफ ने एफ्रैम के बच्चे तीसरी पीढ़ी तक देखे। मनश्‍शे के बेटे मेकर के भी बच्चे यूसुफ के घुटनो पर पले-बड़े। 

२४ और यूसुफ ने अपने भाई-जनो से कहा, मैं मर रहा हूँ: और ईश्वर अवश्य ही तुम्हारी सुध लेंगे, और वह तुम्हें इस भूमि में से बाहर निकाल लाएँगे, उस भूमि में जिस का उन्होंने अब्राहम को, इसहाक को, और याकूब को वचन दिया था। 

२५ और यूसुफ ने इस्राएल की सन्तानों से एक शपथ ली, कहते हुए, ईश्वर अवश्य ही तुम्हारी सुध लेंगे, और तुम यहाँ से मेरी अस्थियाँ ऊपर उठा ले जाओगे। 

२६ तो यूसुफ की मृत्यु हो गई, एक सौ और दस वर्ष का होते हुए: और उन्होंने उसका शवरक्षालेपन कर दिया: और वो मिस्र में एक शव-पेटी में डाल दिया गया था। 


१२/३१/२०२०

Comments

Popular posts from this blog